Chhattisgarh State Board Class 9 Hindi Chapter 14 ग्राम्य जीवन Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
Chhattisgarh State Class 9 Hindi Chapter 14 ग्राम्य जीवन Solution
1.) कवि ने किसानों को छल कपट और द्वेषहीन के साथ चतुर भी क्यों कहा है?
कवि ने किसानों को छल कपट और द्वेषहीन के साथ चतुर भी कहां है, क्योंकि वह अपना जीवन साधे तरीके से बिताता है। मेहनत करता है और अपनी मेहनत का ही खाना खाता है। कोई भी अगर उनके घर जाता है तो वह उनकी आवभगत अच्छे से करता है। उनकी सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ता। वह एक शांतिपूर्ण जीवन जीता है। किसान गांव में रहता है और प्रदूषण विरहित, आरोग्य पूर्ण जीवन जीता है। किसानों के घर और घर के आसपास का परिसर स्वच्छता रखता है। इसीलिए वहां का वातावरण भी प्रसन्न में रहता है।
2.) गांव के लोग किस प्रकार से झंझटहीन जीवन बिताते हैं?
गांव के लोग ज्यादातर खेती करते है। यह लोग ज्यादातर पेड़, पौधों के बीच मतलब पर्यावरण के बीच में रहते हैं। इसीलिए उनका जीवन प्रदूषण विरहीत और आरोग्य पूर्ण होता है। गांव यह एक ऐसा विभाग है जहां पर प्रदूषण कम होता ही है। लेकिन शहर में जैसे लोगों की भीड़ होती है, रहदारी बहुत होती है, आवाज होते है। यह चीजें गांव में नहीं होती। गांव के लोग बहुत शांततापुर्ण जीवन जीते हैं। उनका जीवन सुख, समाधान से भरा हुआ होता है। छल कपट से विरहीत होता है। वह लोग झंझट और उलझनों से दूर रहते है।
3.) कविता में गांव के बाग बगीचों की सुंदरता का चित्रण किन पंक्तियों में किया गया है?
आस पास में है फुलवारी, कहीं कहीं पर है बाग अनूप
केले नारंगी के तरुगण दिखलाते है सुंदर रुप।
नूतन मीठे फल बागोंसे नित खानेको मिलते़ है
देने को फुलेल सा सौरभ पुष्प यहाँ नित खिलते है।
4.) बहता हुआ झरना हमें किस प्रकार से जीवन जीने का संदेश देता है?
झरना रात दिन बहता रहता है। इससे हमें यह पता चलता है कि हमें हमेशा अपने प्रयत्न करते रहना चाहिए। बिना थके बिना रुके हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमने जो लक्ष्य तय किया है, उसे पाने के लिए हमें कठिन से कठिन प्रयास करते रहना चाहिए। बहते हुए झरना हमेशा आवाज करता है। यह आवाज झरनेकी प्रसन्नता दर्शाती हैl इससे पता चलता है कि हमें हमेशा खुश रहना चाहिए, प्रसन्न रहना चाहिए और हमारा काम करते रहना चाहिएl
पाठ से आगे
1.) आपगे गांव/ शहर की ऐसी कौन-कौन सी खास बाते है जिसे आप सभी को बताना पसंद करेंगे? लिखिए।
मेरा शहर दो नदियों के बीच में बसा हुआ है। शहर देखने में स्वच्छ और सुंदर है मेरे शहर में एक बड़ा सा मंदिर है। जहां पर हर रोज सुबह शाम आरती होती है। हमारी दिन की शुरुआत वही से होती है। भगवान के पास जाकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। शहर में बच्चों के खेलने के लिए एक बगीचा है। जहां हर शाम बच्चे खेलने के लिए आते हैं। मेरा गांव स्वच्छ और सुंदर है।इसमें सभी नगर वासियों ने अपना योगदान दिया है। मेरा शहर सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। शहर में बच्चों के लिए पाठशाला है। कॉलेज है। यहां पर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। नगर वाचनालय है। मरीजों के लिए बड़े-बड़े अस्पताल है। जहां पर उनका इलाज कम से कम खर्चे में किया जाता है और उनको सुविधाएं भी बहुत अच्छी दी जाती है। बच्चों के खेलने के लिए मैदान है।
मेरा गांव मेरा शहर यह मुझे बहुत प्रिय है।
2.) अापने या आपके मित्र ने ऐसे किसी गांव का भ्रमण किया हो जहा का प्राकृतिक परिवेश/ सुंदरता ने आपको प्रभावित किया हो। तो उसका वर्णन अपने शब्दों में किजिए।
मैं अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी तब हम उसका नाम है माणगाव। ऊंचे ऊंचे पर्वतों के बीच यह गांव है। गांव में एक बड़ा सा मंदिर है। जहां पर जाते हैं एक प्रसन्नता का अनुभव हो जाता है। बड़े-बड़े पर्वतों के बीच यह गांव है। गांव है दिखने में सुंदर है। चारों ओर हरियाली फैली हुई है। गांव की नदी में 12 महीने स्वच्छ पानी रहता है। यहां के सभी लोग खेती करते हैं। गांव में स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। शहरों से दूर होने के बावजूद भी यहां पर बच्चों को आधुनिक शिक्षा की सुविधा दी जाती है। लोगों की विचारधारा भी आधुनिक है। सभी लोग शिक्षित है। यहां पर 12 महीने अलग-अलग फसलें उगाई जाती है। चारों तरफ हरियाली होने से यह गांव सुंदर नजर आता है।
3.) कविता में गांव में पाएं जाने वाले पेड़- पौधे, फलों एवं फसल की बात की गई है। आपके आसपास के क्षेत्रों में कौन कौन से पेड़- पौधे, फलों एवं फसलोंकी पैदावार होती है? वर्णन किजिए।
मेरे गांव में चावल, आम, काजू, केला, अमरुद, जाम, पपीता, और अलग-अलग धान की खेती होती है। सबसे ज्यादा यहां पर चावल की फसलें उगाई जाती है।
4.) आजकल जंगली जीव- जंतू शहरों व गांवो में क्यो घुस जाते है? विचार कर लिखिए।
मनुष्य पेड़ पौधे और वृक्षों को काटता जा रहा है। इससे जंगल नष्ट हो रहे हैं। इस वजह से जंगल में जो जीव जंतु रहते हैं उनके खाने और रहने की समस्या पैदा हो रही है। जब यह जंगल काटे जाते हैं, तो जंगल में रहने वाले जीव जंतु शहर, गांव की ओर अपनी भोजन, पानी की व्यवस्था करने आते हैं। और वही पर रह जाते हैं।
भाषा के बारें में
1.) कविता में आए निम्नलिखित शब्दों के क्या अर्थ है? कविता को ध्यानपूर्वक पढ़कर इन शब्दों के अर्थ पता करके लिखिए। आप इसमें शब्दकोश की मदद भी ले सकते हैं।
.प्रफुल्लित- बहुत खूष, प्रफुल्लित
.अनूप – जिसका वर्णन ना हो सके, अद्वितीय
.तरुगण – पेड़ पौधों का गट, समूह
.जलाशय- नदी, तालाब
.छली – धोखा देने वाला
. सुनिर्मल – स्वच्छ
.गोधन- पशुधन
2.) हिंदी भाषा की विशेषता है कि इसमें शब्दों की पूनरुक्ती की जा सकती है।
क) कल कल छोटे-छोटे जैसे कई शब्दों का कविता में प्रयोग हुआ है। यह एक ही तरह के शब्दों का पूर्ण रूप से दुहराव हुआ है। पाठ में आए ऐसे अन्य शब्द छाठकर लिखिए।
छोटी-छोटी, कहीं-कहीं, दौड़- दौड़ , कभी-कभी, कल- कल
ख) शब्दों की पुनरुक्ति को कुछ उदाहरणों द्वारा और समझने का प्रयास करते हैं-
घर-घर शब्द का अर्थ है हर घर। इसमें संज्ञा की पुनरुक्ति हुई है।
. जल्दी-जल्दी शब्द में कोई क्रिया कैसे हो रही है इसका पता चलता है इसमें क्रिया विशेषण इतनी पुनरुक्ति हुई है।
. काला काला शब्द में काले रंग की और अधिकता का आभास होता है। यह विशेषण शब्द की पुनरुक्ति हुई है।
उपयुक्त उदाहरणों के आधार पर की गई तालिका में ऐसे अन्य शब्दों को सोचकर लिखिए। (तालिका में एक उदाहरण दिया गया है।)
संज्ञा | क्रिया विशेषण | विशेषण |
घर- घर | जल्दी-जल्दी | काला काला |
पानी -पानी | कम- कम | पीला -पीला |
हाथ- हाथ | धीरे -धीरे | नीला नीला |
देश- देश | हल्का- हल्का | हरा – हरा |
Read Previous Chapters
- Chapter 1 जीवन नही मरा करता है
- Chapter 2 गुल्ली डंडा
- Chapter 3 अपूर्व अनुभव
- Chapter 4 छत्तीसगढ़ी लोकगीत
- Chapter 5 गद्दार कौन
- Chapter 6 कलातीर्थ खैरागढ का संगीत विश्वविद्यालय
- Chapter 7 बच्चें काम पर जा रहे हैं
- Chapter 8 अकेली
- Chapter 9 जामुन का पेड़
- Chapter 10 रीढ की हड्डी
- Chapter 11 सुरज टघलत है
- Chapter 12 लोककथाएँ
- Chapter 13 नदिया- नरवा मां तँउरत हे
- Chapter 15 मेघालय का एक गांव मायलिनोंग
- Chapter 16 बूढ़ी पृथ्वी का दुख
- Chapter 17 सी. वी. रमन
- Chapter 18 प्लास्टिक कल का खतरा, आज ही जागें
- Chapter 19 विकसित भारत का सपना
- Chapter 20 पद
- Chapter 21 आ रही रवि की सवारी
- Chapter 22 अखबार में नाम
- Chapter 23 अपने हिस्से में लोग आकाश देखते हैं