Chhattisgarh State Board Class 9 Hindi Chapter 9 जामुन का पेड़ Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
Chhattisgarh State Class 9 Hindi Chapter 9 जामुन का पेड़ Solution
1.) जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी को आधा दिन बीत जाने तक भी क्यों नहीं निकला जा सका?
सेक्रेटेरिएट के लाॅन में एक जामुन का पेड़ था। सवेरे माली में उसके नीचे दबे एक आदमी को देख लिया। उसके बाद वहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए। कई सरकारी लोग भी वहां पर जम गए थे। लेकिन सभी लोग जामुन का पेड़ काटा जाएगा इस पर शोक व्यक्त कर रहे थे। उसके बाद पहले बनी जो सरकारी कार्यालयों में इधर से उधर घूमती रही सभी लोगों ने और कर्मचारियों ने उस आदमी को बाहर निकालने का सुझाव दिया, लेकिन सरकारी कामों में इतनी देर हो गई कि आधा ही दिन बीत जाने पर भी उस आदमी को बाहर नहीं निकाला जा सका।
2.) आदमी को पेड़ के नीचे से निकालने के लिए फाइल किन किन विभागों में घूमती रही?
एक आदमी जामुन के पेड़ के नीचे दब गया था और उसे निकालने के लिए सरकारी कार्यालयों की अनुमति चाहिए थी। उसकी फाइल हाॅर्टी कल्चर विभाग, कल्चर विभाग, विदेशी विभाग, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, कृषि विभाग, व्यापार विभाग इन डिपार्टमेंट में यह फाइल घूमती रह गई। कोई भी डिपार्टमेंट का अधिकारी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था। इसका परिणाम यह हुआ कि आधा दिन बीत गया लेकिन उस आदमी को बाहर नहीं निकाला जा सका।
3.) कृषि विभाग ने पेड़ हटाने का मामला हॉर्टिकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिए?
कृषि विभाग में पेड़ हटाने के मामले में हाॅर्टीकल्चर विभाग को वह फाइल सौंप दी और कहां के कृषि विभाग के अंतर्गत सिर्फ खेती-बाड़ी और अनाज के मामले लिए जाते हैं। जामुन का पेड़ यह एक फलदार पेड़ है उसका मामला कृषि विभाग के अंतर्गत नहीं दाखिल किया जाएगा बल्कि यह मामला हाॅर्टीकल्चर विभाग में दाखिल किया जाएगा। इसीलिए यह फाईल हम हाॅर्टीकल्चर विभाग को सौंप रहे हैं।
4.) पेड़ के नीचे दबे आदमी ने गालिब का एक शेर कहाl पाठ में खोजिए की
क) वह शेर क्या है?
“ये तो माना कि तगाफुल नहीं करोगे,
लेकिन खाक हो जाएंगे हम तुमको ख़बर होने तक।”
ख) उसका क्या अर्थ है?
पेड़ के नीचे दबे आदमी ने जब यह शेर कहा तो उसके कहने का अर्थ यही था, कि मुझे तुम पर भरोसा है कि तुम आओगे तुम मेरे साथ दगा नहीं करोगे। लेकिन जब तक तुम आओगे या तुमको जब तक खबर हो जाएंगी तब तक हम यहां से नष्ट हो जाएंगे।
ग) उसने यह शेर क्यों कहा?
यह शेर उस व्यक्ति ने इसलिए कहा कि वह व्यक्ति जामुन के पेड़ के नीचे दबा हुआ था और सभी लोगों से मदद की अपेक्षा कर रहा था। लेकिन सरकारी कामकाज वाले जो लोग थे वह उस आदमी को बाहर निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उनको सिर्फ अपना काम पूरा करना था, लेकिन वह काम भी वे लोग अपनी पूरी जिम्मेदारी से नहीं कर रहे थे। अपना काम एक दूसरे पर ढकेल रहे थे। इससे पता चलता है कि उस आदमी को बाहर निकालने में उन लोगों को कोई दिलचस्पी नहीं थीl
5.) “उसके जीवन की फाइल मुकम्मल हो चुकी थीl” पंक्ति का क्या आशय है?
“उसके जीवन की फाइल मुकम्मल हो चुकी थीl” इस पंक्ति का आशय यह है की, वह आदमी जामुन के पेड़ के नीचे दबा हुआ था और उसे बाहर निकलना था। लेकिन किसी को भी उसको बाहर निकलने में दिलचस्पी नहीं थी। कुछ समय बाद उस आदमी ने भी जीने की मंशा छोड़ दी। उस आदमी को बाहर निकालने के लिए सरकारी दफ्तरों में उसकी फाइल इस विभाग से विभक्त घूमती रही। आखिर में यह मामला पंतप्रधान जी के पास पहुंच गया उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर वह पेड़ काटने का आदेश दिया। लेकिन तब तक पेड़ के नीचे दबे हुए आदमी की मृत्यु हो चुकी थी। इस पंक्ति का आशय भी यही है।
6.) जामुन का पेड़ गिरने पर जब भीड़ इकट्ठी हुई तब क्लर्को व माली की बातचीत में आप किस प्रकार का अंतर देखते हैं? उनकी बातचीत से उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या पता चलता है?
जामुन के पेड़ के नीचे जब भीड़ इकट्ठी हुई तभी क्लर्क यह बातचीत कर रहे थे, कि इस पेड़ पर जो जामुन है वह कितने मीठे हैं सभी लोगों को यह बहुत पसंद आते हैं। इस बातचीत से यह पता चलता है कि किसी को भी जामुन के पेड़ के नीचे जो व्यक्ति दबा हुआ था उसके बारे में किसी को भी चिंता नहीं थी। किसी को भी उसकी परवाह नहीं थी। वहां पर एक माली खड़ा था आखिर में उसी ने कहा के इस पेड़ का तना काटकर इस व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश करनी चाहिए। उसने बहुत सारे लोगों की मदद से उस व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। सरकारी लोगों को जामुन के पेड़ के नीचे जो व्यक्ति दबा हुआ था उसकी कुछ पडी नहीं थी। लेकिन माली ने उस व्यक्ति की मदद की। उसी को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी वजह से उस माली ने सहयोग भावना है यह दिखाई देता है।
7.) “प्रधानमंत्री ने इस घटना की सारी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी अपने सर ले ली।” इस पंक्ति में क्या व्यंग्य किया गया है?
जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी को बचाने के लिए एक फाइल सभी विभागों में घूमती रही आखिर में विदेश मंत्रालय से बात करने के हेतु वह भाई प्रधानमंत्री जी के पास पहुंच गई। तब प्रधानमंत्री जी ने कहा यह अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी में अपने सर लेता हूं। तब तक उस व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी थी। घटना देखने के लिए छोटी सी है अगर उस पेड़ को काटा जाता तो उस व्यक्ति की जान बच सकती थी। लेकिन सरकारी कर्मचारियों ने अपने काम में लापरवाही की इसीलिए यह बात पर तो प्रधान जी के पास पहुंच गई। सभी लोग अपना काम डालते रहे इसीलिए उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
पाठ से आगे
1.) जामुन के पेड़ को हटाने की जिम्मेदारी सभी विभाग एक दूसरे पर डालते रहे और किसी को भी आदमी को बचाने की चिंता नहीं थी? यह स्थिति हमारे व्यवस्था की कार्यप्रणाली के किस चरित्र को उजागर करती है?
जामुन के पेड़ को हटाने की जिम्मेदारी सभी विभाग एक दूसरे पर डालते रहे। उसकी फाइल इस विभाग से उस विभाग तक घूमती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी जिम्मेदारी नहीं ली। किसी को भी आदमी की जान की परवाह नहीं की। इस बात से यह पता चलता है कि हमारा प्रशासन अपना काम कितने अच्छे तरीके से करता है। हम ऐसे काम में बहुत लापरवाह है यही बात सबको दिखाई पड़ती है।
2.) आपके घर के सामने यदि पेड़ गिर जाए तो उसे हटाने के लिए आप क्या-क्या करेंगे?
यदि हमारे घर के सामने पेड़ गिर जाए तो पहले हम उसे छोटे-छोटे भाग करके उसे हटाने का प्रयास करेंगे और अगर वह पेड़ हमसे हटाया नहीं गया तो हम अन्य लोगों की मदद लेंगे और वह पेड़ हटाने की कोशिश करेंगे। क्योंकि बहुत से लोग आते जाते हैं और पेड़ पहले ही गिर चुका है तो उसकी वजह से हम और लोगों की जान खतरे में नहीं डाल सकते।
3.) यदि आप माली की जगह होते तो ऊपर के फैसले का इंतजार करती है या नहीं? यदि हां तो क्यों और नहीं तो क्यों?
अगर हम माली की जगह होते तो हम उस आदमी को बाहर निकालने के लिए हर एक कोशिश करके। हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। यह बात याद रखके हम उस आदमी की जान बचाने की पूरी कोशिश करते। हम ऊपर के फैसले का इंतजार नहीं करते। वह पेड अन्य लोगों की मदद से काट देते और आदमी को डॉक्टरी इलाज भी करवाते।
4.) यदि पेड़ हटाने के फायदे को पर्यावरण विभाग जल विभाग व शिक्षा विभाग को भेज ना पड़े तो वे विभाग पेड ना हटाने के क्या तर्क देंगे?
यदि पेड़ हटाने के फायदे को पर्यावरण विभाग,जल विभाग व शिक्षा विभाग को भेज ना पड़े तो वे विभाग पेड ना हटाने के लिऐ यह बात कहेंगे की,
पर्यावरण विभाग- पेड़ हटाना याकाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है। पेड़ लगाने चाहिए, इसके हमें बहुत फायदे हो सकते हैं। पर्यावरण का नुकसान भी नहीं होगा।
जल विभाग- पेड़ लगाने से पानी भी जमीन में रहता है। इसिलीए पेड़ नही कांटने चाहिए।
शिक्षा विभाग – पेड़ लगाने चाहिए, इसके फायदे होते है। पेड़ नही कांटने चाहिए।
5.) आपके विचार से कहानी में मूल समस्या क्या है, पेड़ को हटाना या आदमी को निकालना? तर्क सहित अपना जवाब दीजिए।
कहानी की मूल समस्या पेड़ को हटाना है, तो आदमी को निकालना नहीं है। इसिके साथ साथ प्रशासन अपना कार्य अच्छी तरह से नहीं करता यह भी एक समस्या है अगर प्रशासन ने अपना कार्य अच्छी तरह से किया होता, पेड़ वक्त पर काट दिया होता तो, आदमी की जान बच जाती।
भाषा के बारे में
1.)किसी भी भाषा में उसके संपर्क में आने वाले अन्य भाषाओं के शब्द सहज रूप से घुलमिल जाते हैं। इस पाठ में ऐसे शब्दों का बहुतायात प्रयोग हुआ है, जैसे- केस, क्लर्क, हुकूमत आदि। पाठ में से शब्दों को पहुंचाने का प्रयास करें जो आपको दूसरी भाषाओं की जान पडते हो। साथ ही यह भी लिखने कि वे किस भाषा से लिए गए हैं।
केस- अंग्रेजी
क्लर्क- अंग्रेजी
सुपरिंटेंडेंट- अंग्रेजी
लाॅन – अंग्रेजी
भात- मराठी
2.) इस कहानी में कई प्रशासनिक विभागों और पदानुक्रम उनका जिक्र हुआ है, उन्हें छाँटकर उनके हिंदी नाम लिखिए।
क्लर्क – लिपीक
सुपरिंटेंडेंट- अधीक्षक
सेक्रेटरी- सचिव
सेक्रेटरी मिनिस्टर- सचिव मंत्री
चीफ सेक्रेटरी- शासन प्रमुख सचिव
काॅन्स्टेबल- सिपाही
कल्चरल डिपार्टमेंट- सांस्कृतिक डिपार्टमेंट
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट- कृषि विभाग
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट- वन विभाग
मेडिकल डिपार्टमेंट- वैद्यकीय विभाग
हॉर्टिकल्चरल डिपार्टमेंट- बागबानी डिपार्टमेंट
3.) किसी भी भाषा में संज्ञा के बहुवचन बनाने के अपने नियम होते हैं। हिंदी भाषा में किसी भी शब्द को बहुवचन में बदलने के भी कुछ नियम है। जैसे कि-
क) प्रज्ञा को करता के स्थान पर बहुवचन में बदलने के नियम
ख) सज्ञा का संबोधन के रूप में उपयोग पर बहुवचन के नियम
ग) संज्ञा के अन्यत्र, जैसे की विभक्ति के साथ प्रयोग में बहुवचन के नियम
इसी तरह संज्ञा मे लिंग और अंतिम ध्वनि भी उसे बहुवचन में परिवर्तित करने को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर विभिन्न ध्वनियों से समाप्त होने वाले तथा विभिन्न में लिंग वाले शब्दों की कल्पना कर उनके बहुवचन रूपोंको लिखिए। इस आधार पर संज्ञा को बहुवचन में बदलने के नियम बताइए।
संज्ञा को बहुवचन में बदलने के आधार
वचन बदलने का आधार | एकवचन | बहुवचन |
कर्ता | लड़का | लड़के |
विभक्तीं के साथ | लड़के ने | लड़को ने |
संबोधन के साथ | ए लड़के | ए लड़को |
करण | खजिना | खजिना |
अपादान | कौआ | कौओं |
Read Previous Chapters
- Chapter 1 जीवन नही मरा करता है
- Chapter 2 गुल्ली डंडा
- Chapter 3 अपूर्व अनुभव
- Chapter 4 छत्तीसगढ़ी लोकगीत
- Chapter 5 गद्दार कौन
- Chapter 6 कलातीर्थ खैरागढ का संगीत विश्वविद्यालय
- Chapter 7 बच्चें काम पर जा रहे हैं
- Chapter 8 अकेली
- Chapter 10 रीढ की हड्डी
- Chapter 11 सुरज टघलत है
- Chapter 12 लोककथाएँ
- Chapter 13 नदिया- नरवा मां तँउरत हे
- Chapter 14 ग्राम्य जीवन
- Chapter 15 मेघालय का एक गांव मायलिनोंग
- Chapter 16 बूढ़ी पृथ्वी का दुख
- Chapter 17 सी. वी. रमन
- Chapter 18 प्लास्टिक कल का खतरा, आज ही जागें
- Chapter 19 विकसित भारत का सपना
- Chapter 20 पद
- Chapter 21 आ रही रवि की सवारी
- Chapter 22 अखबार में नाम
- Chapter 23 अपने हिस्से में लोग आकाश देखते हैं