Chhattisgarh State Class 9 Hindi Chapter 21 आ रही रवि की सवारी Solution
Chhattisgarh State Board Class 9 Hindi Chapter 21 आ रही रवि की सवारी Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
1.) ‘बादलों से अनुचरों ने स्वर्ण की पोशाक धारी’ पंक्ति का क्या आशय है?
‘बादलों से अनुचरों ने स्वर्ण की पोशाको धारी’ इस पंक्ति का यह आशय है कि जब सुबह सुबह सूर्य उगता है और उसकी किरणें सभी दिशाओं में फैलती है, तो सूर्य के पीछे जो बादल होते हैं, उनका रंग सुनहरा हो जाता है। ऐसा लगता है के बादलो नें सोने की पोशाक पहनी हुई है और वह सेवकों की तरह सूर्य के पीछे चल रहे हैं। सुबह-सुबह फूल खिलते हैं और रंग बिरंगी फूल सभी की आंखों को मनमोहक लगते हैं।
2.) रात का राजा किसे कहा गया है और वह भिखारी बनकर क्यों खड़ा है?
सुबह सुबह सूर्य उठता है और चारों और अपना प्रकाश फैलाता है। उसे सुबह का राजा कहा गया है। इसी तरह रात में चंद्रमा उगता है और सभी को प्रकाश देता है। इसीलिए चंद्रमा को रात का राजा कहा गया है। लेकिन यही रात का राजा सुबह होने पर भिकारी के तरह दिखाई देता है। सभी तारे भी सुबह सूरज के आने से अदृश्य हो जाते हैं। सूरज आने के बाद भी हमें चंद्रमा भी दिखाई देता है, जैसे कि वह सूरज के आने की प्रतीक्षा कर रहा हो। जब राजा के आने की खबर मिलती है तो कुछ मिलने की चाहत से भिकारी खड़े रहते हैं। वैसे ही जब सूरज निकलता है तो चांद भी भिकारी की तरह दिखाई देता है।
3.) रवि की सवारी आने पर क्या क्या हो रहा है? उसे अपनी भाषा में लिखिए।
रवि मतलब सूर्य उसकी सवारी सोने की बनी हुई है। मतलब उसका रथ सोने का बना हुआ है। सूर्य का रथ जिस रास्ते से ही गुजरता है वहां पर अलग-अलग तरह के फूल खिले हुए हैं। यह फूल, पक्षी सूर्य के लिए गीत गा रहे हैं। सूर्य के जो सेवक है उनका पोशाक भी सोने का है। सूरज के सोने का रथ देखकर मोर का मन भी नृत्य करने का होता है। लेकिन वह चंद्रमा को देखता है और स्तब्ध रह जाता है। मतलब जब सूरज आता है तब चंद्रमा भी वहीं पर होता है। लेकिन सूर्य के किरणों की वजह से वह हमें दिखाई नहीं देता।
4.)”चाहता, उछलूँ विजय कह,
पर ठिठकता देखकर यह –
रात का राजा खड़ा है राह में बनकर भिकारी।”
उपार्युक्त पंक्तियों को कुछ इस प्रकार भी लिखा जा सकता है-
“मैं, चाहता हूं कि विजय कहकर उछल पड़ु लेकिन यह देख कर ठिठक जाता हूं कि रात का राजा (चंद्रमा) राह में भिखारी बन कर खड़ा हुआ है।”
इसी प्रकार आप अपनी भाषा में नीचे दी गई पंक्तियों को लिखिए।
विहग बंदी और चारण,
गा रहे है कीर्ती गायन,
छोड़कर मैदान भागी तारकों की फौज सारी।”
सूर्य की सवारी आने पर पक्षी सूर्य के स्वागत में चहचहाने लगते हैं, और रात को जो तारे आकाश में दिखाई दे रहे थे, जो तारों की फौज खड़ी थी वह सूर्य के उगते ही मतलब सूर्य रुपए राजा के सामने आते ही छिप गए हैं। या भाग गए हैं।
पाठ से आगे
1.) तारों की फौज, पक्षियों को चारण और चांद को रात का राजा कहकर संबोधित किया गया है। इसी तरह इन्हें आप क्या कहेंगे? कल्पना कर लिखिए।
जंगल के पेड़ों को – सिपाही
फूलों के बगीचे को- जनता
बगुलों की कतार को- मोतियों की माला
सूरज को- राजा
धूप को- राजा के सिपाही
चांदनी को- हीरे
भाषा के बारे में
1.) क) कलि- कुसुम, कीर्ति- गायन में दो शब्दों के बीच का(-) चिन्ह लगा है। इस तरह के पदों को सामासिक पद कहते हैं। इनमें बीच के कुछ शब्दों का लोप होता है और उनके स्थान पर इस (-) चिह्न का उपयोग किया जाता है। इसे सामासिक चिन्ह (योजक चिन्ह) भी कहा जाता है।
उदाहरण
कीर्ति- गायन- कीर्ति का गायन
माता -पिता- माता और पिता
ख) इसी तरह के और भी सामासिक पद खोजकर लिखिए।
ऊपर- नीचे- ऊपर और नीचे
नव- किरण -नया किरण
बादलों से – बादलों की तरह
नाना -नानी- नाना और नानी
आना -जाना -आना और जाना
2.) कविता से उन पंक्तियों को छांट कर लिखिए जिनमें मानवीकरण किया गया है।
जैसे- विहग, बंदी और चारण, गा रहे हैं कीर्ति -गायन।
बादलों से अनुचरों ने स्वर्ण की पोशाक धारी। आ रही है रवि की सवारी।
छोड़कर मैदान भागी, तारकों की फौज।
रात का राजा खड़ा है, राह में बनकर भिकारी।
Read Previous Chapters
- Chapter 1 जीवन नही मरा करता है
- Chapter 2 गुल्ली डंडा
- Chapter 3 अपूर्व अनुभव
- Chapter 4 छत्तीसगढ़ी लोकगीत
- Chapter 5 गद्दार कौन
- Chapter 6 कलातीर्थ खैरागढ का संगीत विश्वविद्यालय
- Chapter 7 बच्चें काम पर जा रहे हैं
- Chapter 8 अकेली
- Chapter 9 जामुन का पेड़
- Chapter 10 रीढ की हड्डी
- Chapter 11 सुरज टघलत है
- Chapter 12 लोककथाएँ
- Chapter 13 नदिया- नरवा मां तँउरत हे
- Chapter 14 ग्राम्य जीवन
- Chapter 15 मेघालय का एक गांव मायलिनोंग
- Chapter 16 बूढ़ी पृथ्वी का दुख
- Chapter 17 सी. वी. रमन
- Chapter 18 प्लास्टिक कल का खतरा, आज ही जागें
- Chapter 19 विकसित भारत का सपना
- Chapter 20 पद
- Chapter 22 अखबार में नाम
- Chapter 23 अपने हिस्से में लोग आकाश देखते हैं