Chhattisgarh State Class 7 Hindi Chapter 17 वर्षा – बहार Solution
Chhattisgarh State Board Class 7 Hindi Chapter 17 वर्षा – बहार Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
वर्षा – बहार
1.) वर्षा सबके मन को कैसे लुभा रही है ?
वर्षा के आने से सभी जगहों पर खुशी छाई है। आसमान में बिजली चमक रही हैं। बादल गरज रहे हैं। सभी जगह हरी भरी नज़र आ रही है। वर्षा इस तरह से सबके मन को लुभा रही है।
2.) वर्षा ऋतु में हवा और बादल के विषय में क्या कहा गया है?
वर्षा ऋतु के आगमन से सबको आनंद हुआ है। आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। बादल गरज रहें है। हवाएं लहरा उठी है। इस हवाओं के साथ पेड़ भी झूम उठे हैं।
3.) सौरभ के उड़ने से क्या हो रहा है ?
सौरभ के उड़ने से सभी को आनंद आ रहा था। फुलों की सुगंध सभी तरफ छाई हैं। वातावरण प्रसन्न हुआ हैं।
4.) कवि किसानों के गीतों को मनहर क्यों कह रहा है ?
वर्षा ऋतु आते ही किसानों को आनंद हुआ है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। क्योंकी खेतों के लिए बारिश जरूरी होती है। इसीलिए बारिश आते ही गीत गाते हुए सभी किसान अपनी अपनी खेतों की ओर चल पड़े। यह गीत कवि को मनहर लगते है।
5.) जीव जलचर पर वर्षा का क्या प्रभाव पड़ रहा है ?
वर्षा ऋतु के आतेही जो भूमि तप रही थी वह ठंड हो गई हैं। सभी सजीवों को राहत मिल गई हैं। जलचर भी इस गर्मी से मुक्त हो गए हैं।
6.) पपीहे द्वारा ग्रीष्म ताप खोने का अर्थ क्या है ?
बारिश आने की वजह से पपीहे गर्मी के ताप से मुक्त हो गए हैं। ऐसा पपीहे द्वारा ग्रीष्म ताप खोने का अर्थ हैं।
7.) सारे जगत की शोमा निर्भर इसके ऊपर कहने से कवि का क्या आशय है।
बारिश के आ जाने से सारी जगह हरियाली छा जाती हैं। सारी दुनिया खुशी से झूम उठती हैं। गर्मी से तप्त भूमी को राहत मिल जाती हैं। सभी जगह सुंदर दिखने लगती हैं।
पाठ से आगे
1.) वर्षा का मोहक रूप आप भी देखते होंगे वर्षा के कारण हमारे आस–पास की प्रकृति में क्या परिवर्तन होता है ?
वर्षा के शुरू होते ही सारी जगह पानी ही पानी होता हैं। किसान खेती के कामों में व्यस्त हो जाते हैं। सभी जगहों पर हरियाली छा जाती हैं। किसान अपने अपने कामों में लग जाते हैं। पक्षी चहचहाने लगते हैं।
2.) वर्षा ऋतु जीवन और जगत को सरस बना देती है कैसे ? आपस में चर्चा कर लिखिए।
वर्षा ऋतु के आने से सभी जगह पर बाहर आ जाती है। भूमि शांत होने लगती है। सभी जगहों पर हरियाली छाने लगती है। नदी तालाब भर जाते हैं। सारी जगह पानी पानी दिखाई देता है। सभी जगहों पर खुशियां छा जाती है। किसानों के चेहरे पर आनंद आ जाता है।
3.) वर्षा ऋतु की अपनी चुनौतियाँ भी हैं जैसे रास्ते में कीचड़ का होना, वस्त्रों और बस्ते का भीगना, रास्ते में जल का जमाव होना आदि आप अपने आस–पास वर्षा के कारण किस तरह की कठिनाइयों को देखते हैं, चर्चा कर उनका लेखन कीजिए।
जो लोग बहुत दूर कामों पर जाते हैं या फिर जो लोग बस रेलवे से सफर करते हैं, उनके लिए वर्षा के मौसम में कठिनाई हो जाती है। यह लोग बारिश में भीग जाते हैं, कीचड़ से कपड़े गंदे हो जाते हैं। बच्चों को स्कूल में जाते वक्त परेशानी हो जाती है।
4.) वर्षा ऋतु का किसानों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ? सहपाठियों सेबातचीत कर उसे निबन्ध के रूप में लिखिए।
किसान बारिश की राहों मई के महीने से देखता है। किसानों के लिए बारिश जरूरी होती है। जब बारिश आती है तो किसानों को सबसे ज्यादा खुशी होती है। क्योंकि बारिश आने से उन्हें खेती के लिए मदद मिल जाते हैं l सभी किसान आगे की कामों में जुड़ जाते हैं। फसलें उगने लगती है। अगर सही मात्रा में बारिश हो जाए तो फसल भी अच्छी आती है और किसान भी आनंदित हो जाता है।
5.) वर्षा का प्रभाव पेड़ पौधों वनस्पतियों पर किस प्रकार पड़ता है ? इस विषय पर चर्चा कर अपने विचारों को व्यक्त कीजिए।
पेड़ पौधों पर बारिश के मौसम में नए पत्ते आने लगते हैं। पेड़ों को नई बहार आने लगती है। गर्मी की वजह से पत्ते सूख जाते हैं लेकिन जब बारिश होती है तो नए पत्ते आने शुरू हो जाते हैं।
भाषा से
1.) इस चौखट में चार शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द दिए गए हैं। शब्द लिखकर उनके सामने पर्यायवाची शब्द लिखिए।
आकाश, पानी, बादल, मेघ, हवा, वायु नम, तोय, गगन, नीर, जलद, पवन ।
आकाश- गगन
पानी-नीर,तोय
बादल- मेघ, जलद
हवा- वायु, पवन
2.) इनके विलोम शब्द लिखिए–
ठंडी- गरमी
सुख- दुःख
सुन्दर -कुरूप
प्रसन्न- अप्रसन्न
3.) मोद‘ शब्द में आ उपसर्ग के योग से शब्द बना है निम्नांकित उपसर्गों के योग से नए शब्द बनाइए– “आमोद इसी प्रकार
अ. अनु प्र परि
अ – अचल, अखंड
अनु- अनुत्तरित, अनुशासन
प्र- प्रचलित,
परि- परिवार, परिधान
4.) (क) ‘तालों में जीव जलचर, अति है प्रसन्न होते।” इस पंक्ति में ‘जीव जलचर को ध्यान से पढ़िए इसमें ज‘ शब्द की आवृत्ति दो बार हुई है। इसलिए यहाँ अनुप्रास अलंकार है। इस कविता में से अनुप्रास अलंकार के दो उदाहरण लिखिए।
1.) पानी बरस रहा है झरने भी बह रहे हैं।
2.) बागों में खूब सुख से आमोद छा रहा है।
(ख) दामिनी दमक रही घन माही खल की प्रीति यथा थिर नाहीं. इस पंक्ति में दामिनी (बिजली) की चमक को खल (दुष्ट) की प्रीति के समान अस्थिर बताया गया है। जब दो वस्तुओं में समान गुण के कारण समता बताई जाती है तब उपमा अलंकार होता है। उपमा अलंकार के लिए चार बातें आवश्यक है- 1. जिसकी तुलना की जाय या जिसकी उपमा दी जाए। 2. जिससे तुलना की जाए या जिससे उपमा दी जाए। 3. जिन गुणों के कारण तुलना की जाय या उपमा दी जाय। 4. जिन शब्दों से उपमा प्रगट होती है। जिसकी तुलना की जाय उसे उपमेय कहते हैं। जिससे तुलना की जाए उसे उपमान कहते हैं। समान गुणों को साधारण धर्म कहते हैं और जैसे- जिमि ज्यों, सम, सा, तुल्य आदि शब्द वाचक शब्द कहलाते हैं।
ऊपर के उदाहरण में दामिनी की दमक उपमेय है, खल की प्रीति उपमान है: स्थिर न होना साधारण धर्म है और यथा वाचक शब्द इसलिए यह उपमा अलंकार है।
5.) अपनी पढ़ी हुई कविता से उपमा अलंकार का कोई उदाहरण चुनकर लिखिए।
चलते कतार बांधे, देखो ये हंस सुंदर
गाते है गीत कैसे, लेते किसान मनहर
6.) इस कविता में प्रयुक्त तत्सम और तद्भव शब्दों की सूची बनाइए।
तत्सम शब्द- मेघ, जलचर, नृत्य, हंस, गीत
तद्भव शब्द-बिजली, मोर, किसान,
Read Previous Chapters:
- Chapter 1 कुछ और भी दूं
- Chapter 2 प्रेरणा के पुष्प
- Chapter 3 विद्रोही शक्ति सिंह
- Chapter 4 मौसी
- Chapter 5 सरद रितु आ गे
- Chapter 6 सदाचार का तावीज
- Chapter 7 रात का मेहमान
- Chapter 8 भिखारिन
- Chapter 9 त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह
- Chapter 10 सितारों से आगे
- Chapter 11 कोई नहीं पराया
- Chapter 12 प्रेरणा स्त्रोत मेरी मां
- Chapter 13 सुभाषचंद्र बोस का पत्र
- Chapter 14 भारत बन जाही नंदनवन
- Chapter 15 शतरंज में मात
- Chapter 16 काव्य माधूरी
- Chapter 18 मितानी
- Chapter 19 शहीद बकरी
- Chapter 20 लक्ष्य – बेध
- Chapter 21 सुवागीत
- Chapter 22 सुब्रह्मण्य भारती
- Chapter 23 राजीव गांधी