Telangana SCERT Solution Class VIII (8) Hindi Chapter 14 हमारा संकल्प
हमारा संकल्प
प्रश्न
1.) हरियाली से क्या तात्पर्य है?
हरियाली मतलब बहुत सारे पेड़ पौधे सब जगह हरी-भरी दिखना ।जहां पेड़ पौधे हो वहां पर पानी की मात्रा बहुत होती है। वहां के जमीन में फसल अच्छी आती है। बहुत सारी प्रकार की घास होती है। जिस जगह में पानी होता है वही हरियाली छाती है बाग बगीचे मैदानों में पेड़ पौधे होते हैं।
2.) हरियाली किस प्रकार खुशहाली लाती है?
हरियाली का मतलब होता है पर्याप्त मात्रा में हमारे आस पास बहुत सारे पेड़ पौधे होना। अगर हमारे पास पेड़ पौधे है तो वह गर्मी कम कर देता है। वहां का तापमान कम होता है। पेड़ पौधों से वातावरण स्वच्छ रहता है। सभी सजीवो को जीने के लिए ऑक्सीजन लगता है और वह पेड़ पौधों से ही मिलता है। अगर हमारे आसपास पेड़ पौधे हो तो पर्याप्त मात्रा में हमें ऑक्सीजन मिलता है। हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
3.) हरियाली बढ़ाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
हरियाली बढ़ाने के लिए पहले हमें पेड़ों की कटाई बंद करनी होगी। जो वृक्ष है उन्हें संरक्षण देना होगा। हर एक इंसान को एक पेड़ तो लगाना होगा। अगर हर एक इंसान एक पेड़ लगाएगा तो हरियाली पर्याप्त मात्रा में बढ़ जाएगी। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ यह आंदोलन हमें हर पाठशाला कॉलेज में शुरू करना होगा। अगर बच्चे भी एक साथ आकर एक-एक पेड़ लगाएंगे तो भी हरियाली बढ़ जाएगी।
सुनिए– बोलिए
1.) वृक्ष मनुष्य, पशु–पक्षियों के जीवन के लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? चर्चा कीजिए।
हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण वृक्ष है। अगर पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हरियाली नहीं रहेगी। धरती का तापमान बढ़ेगा। ऑक्सीजन की कमी महसूस होगी। सभी जीवों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलेगा। पेड़ों से ही कई जीवों का अस्तित्व होता है। अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो यह जीव खत्म हो जाएंगे। हरियाली नहीं होगी तो पानी की मात्रा भी कम हो जाएगी। सच्चा हवा नहीं मिलेगी। बीमारियां बढ़ जाएगी।
2.) वृक्षों के संरक्षण एवं नये वृक्ष लगाने के लिए आप अपने मित्रों के साथ मिलकर चर्चा कीजिए। आपके सामने किस प्रकार की कठिनाइयाँ आ सकती हैं? चर्चा कीजिए।
नई वृक्ष लगाने के लिए हमें पहले बीज खोजने होंगे, क्योंकि अगर बीज ही नहीं मिलेंगे तो हम वृक्ष कहां से लगाएंगे। दूसरी बात कौन सी मृदा में कौन से वृक्ष बड़े होते हैं यह बात हमें जानी होगी। इसीलिए उसे मिट्टी का परीक्षण करना होगा। पौधों को रोज पानी देना होगा। वृक्षों के चारों तरफ सुरक्षा के लिए कुंपण की व्यवस्था करनी होगी। पौधों को अच्छा खाद देना होगा। तभी बहुत अच्छे से बढ़ पाएंगे।
3.) तुम अपने घर–आँगन में कौन–कौन से पौधे लगाना पसंद करोगे और क्यों?
हम हमारे घर के आंगन में तुलसी, आम, नारियल, सीताफल, गुलाब, जासवंदी इन फलों और फूलों के पौधे लगाना पसंद करेंगे। क्योंकि यहां की मिट्टी में यही फल और फूलों के पौधे अच्छे से बड़े होते हैं। हमारे यहां का वातावरण में यही वृक्ष बड़े होते हैं।
पढ़िए
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1.) सभी वृक्ष बरगद के पास क्यों गये?
मनुष्य वृक्षों को काटता है इसीलिए पर्यावरण की हानि होती है। अगर ऐसा ही चला रहा तो वृक्षों की संख्या कम हो जाएगी। उन्हें यह डर लगता है कि उनका अस्तित्व वही इस भूमि पर से नष्ट हो जाएगा। पर्यावरण जितना मानव को देता रहा है मानव उससे ज्यादा पर्यावरण से हासिल करना चाहता है। यह सब बातें लेकर सभी वृक्ष बरगद के पास गए थे।
2.) शशांक, दिव्या, आकाश आदि बच्चों ने कहा– हम सब बच्चे मिलकर संकल्प करते हैं कि आपका संदेश जन–जन तक पहुंचाएँगे। वे संदेश क्या थे?
गर्मी धूप से परेशान बच्चे जो ढूंढते ढूंढते बरकत के पेड़ के पास गए थे। तब उन्हें वहां जाकर पेड़ की शीतल छाया मिली। वहां पर बच्चों को सुकून मिला, ठंडक मिली। उस वक्त सारे वृक्ष मनुष्य की शिकायत लेकर बरगद के पेड़ के पास गए थे, क्योंकि उनको डर लग रहा था कि मानव ने अगर सभी वृक्षों को ऐसे ही काटता रहा तो वृक्षों की संख्या कम हो जाएगी और एक दिन ऐसा आएगा कि वृक्षों का अस्तित्व इस भूमि पर से नष्ट हो जाएगा। तभी इन वृक्षों ने उन बच्चों से बातचीत की, उन्हें पेड़ों का महत्व समझाया और अपनी व्यथा बताई। तब बच्चों ने पेड़ों से कहा कि हम यह संदेश जगह जगह पहुंचाएंगे। वो संदेश यह था कि जहां आपको जगह मिले बाहर आंगन में मैदानों में वह-वहा पर आप पेड़ लगाओ।
3.) ‘हमारा संकल्प‘ पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
हमारे जीवन में जितना मूल्य पानी का है उतना ही मूल्य पेड़ों का भी है। हमें पेड़ काटने नहीं चाहिए। इस धरती पर पेड़ों की वजह से ही तापमान नियंत्रित रहता है। यहां जन्मी हुई हर एक चीज मूल्यवान है। इसी से ही पृथ्वी का संतुलन बनाए रहता है। इसीलिए हमें सभी चीजों की कीमत करनी चाहिए। कोई भी वस्तु कम या ज्यादा मूल्यवान नहीं होती। उसका खुद का एक महत्व होता है। पेड़ों को कभी भी हमें काटना नहीं चाहिए। उनकी वजह से हमारा अस्तित्व है। अगर पेट नष्ट हो जाएंगे तो इस भूमि का तापमान बढ़ जाएगा। पानी की मात्रा कम हो जाएगी। अगर वृक्ष इस भूमि पर से नष्ट हो गए तो मानव का भी कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। इसीलिए हमें पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ काटने नहीं चाहिए। हमारे लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इनसे हमें फल, फूल, औषधी तो मिलती है लेकिन जीने के लिए ऑक्सीजन की निर्मिति भी यह पेड़ करते हैं। हवा साफ-सुथरे रखने में मदद करते हैं।
क्या किसने कहा ?
1.) खुश रहो बेटा! खूब फूलो फलो ! तुम सब चिरायु बनो ।
बरगद ने बाकी वृक्षों से
2.) यदि यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब यह पृथ्वी वृक्षहीन हो जायेगी।
पीपल ने आम और बाकी सारे वृक्षों से
3.) हम पशु–पक्षियों पर बड़ा संकट आ पड़ा है।
बंदर ने बरगद के पेड़ और बाकी सब वृक्षों से कहा।
4.) मनुष्य ने सारे प्राणी जगत में त्राहि–त्राहि मचा दी है।
सभी वृक्ष बरगद और बंदर से कहते है।
5.) ओफ ! कितनी गर्मी है। धूल और धुएँ से मेरा दम घुटा जा रहा है।
शशांक ने अपने मित्रों से कहा।
6.) आओ भैया! इस बरगद के नीचे बैठें। कितनी ठंडक हैं इसकी छाया में।
दिव्या ने शशांक से।
7.) मैंने अपने आँगन में भी अमरूद, नींबू, गुलाब और चमेली लगा रखे हैं।
दिव्या ने आकाश और सभी दोस्तो से।
8.) वे कहते हैं कि नीम का वृक्ष बड़ा गुणकारी है।
आकाश ने दिव्या से कहा।
9.) मेरी दादी जी कहती हैं कि वृक्षों में भी प्राण होते हैं।
दिव्या ने शशांक से।
10.) अब तो हम तुम लोगों से कुछ भी आशा कर सकते हैं।
बरगद के पेड़ ने सभी बच्चो ने।
लिखिए
1.) वृक्षों के तेजी से कटने के क्या कारण हो सकते हैं?
मानव को अपना विकास करना है और इसके लिए बहुत तेजी से पेड़ कटते जा रहा है। बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है कारखाना का निर्माण हो रहा है। इन सभी बातों के लिए, शहरीकरण करने के लिए, उद्योग निर्माण करने के लिए मानव को भरपूर सारी जगह चाहिए। इस जगह की उपलब्धि उसे पेड़ काटने से ही मिलती है। इसीलिए मानव पेड़ काटकर उस जगह का इस्तेमाल नए-नए उद्योगों का निर्माण करने के लिए करता है।
2.) वृक्षों के प्रति किसकी क्या जिम्मेदारी है ?
- आप की- हमे हमारे घर के आस पास वृक्ष लगवाने चहिए। वृक्षों की अहमियत के बारेमे लोगों से चर्चा करनी चहिए। उनको पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का प्रशिक्षण देना चहिए।
- विद्यालय की- विद्यालय के आसपास मैदान में जहा पर बच्चे खेलते न हो ऐसी जगह वृक्ष लगाने चाहिए। प्रत्येक बच्चे को पेड़ लगाने के लिए कहना चहिए। पेडों की जानकारी देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने चहिए। वृक्षों की कटाई के दुष्परिणाम लोगों को बताने के लिए नाटिका, पथ नाट्य जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
- जनता की- पेड़ काटने के परिणामों के बारे में लोगों से चर्चा कर लेनी चाहिए और जनता को भी उसके परिणाम समझ में आने चाहिए। अगर वृक्ष ना हो तो मानव का अस्तित्व नहीं रहेगा। यह बातें जनता को समझ में आनी चाहिए और उनको अपने आसपास के जगह पर पेड़ लगाने चाहिए।
- सरकार की- सरकार को वृक्ष को महती बताने वाले कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। जनता को पेड़ों के महत्व समझ में आए इसीलिए सरकार को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आंदोलन की निर्मिती करनी चाहिए। एक आदमी को एक पेड़ लगाना होगा ऐसे नियम सरकार को बनाने चाहिए। तभी पृथ्वी पर पेड़ों की संख्या बढ़ेगी।
शब्द भंडार
1.) ऐसे वृक्षों के नाम लिखिए जिनके पत्ते आप पहचान सकते हैं?
आम का वृक्ष
नारियल का वृक्ष
तुलसी
बेर
केला
वटवृक्ष
2.) आपके विद्यालय में ऐसी कौन–कौनसी वस्तुएँ हैं, जो वृक्षों की सूखी लकड़ियों से बनी हैं?
टेबल, कुर्सी, पुस्तकों के लिए अलमारी, खिड़की, दरवाजे, यह सब चीजें हमारे विद्यालय में लकड़ी से बनी हुई है।
भाषा की बात
क्रियाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। जैसे ‘मारना’ से ‘मार’, ‘काटना’ से ‘काट’, ‘ बनाओ। हारना’ से ‘हार’, सीखना से सीख आदि भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। नीचे दी गयी क्रियाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाओ
भागना से भाग। हड़पना से हड़प
दौड़ना से दौड़। बोलना से बोल
प्रशंसा
वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इसी प्रकार प्रकृति के अनेक तत्व हमारे लिए उपयोगी हैं। कुछ अत्यंत उपयोगी तत्वों के नाम लिखिए और किसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं? क्यों ?
वृक्ष हमारे जीवन मैं अत्यंत उपयोगी है। जैसे पानी हमारे लिए जीवन होता है, वैसे ही पेड़ों से हमें बहुत सारे तत्व मिलते हैं। पेड़ों से फल, फूल, खाद्य, ऑक्सीजन और औषधीय मिलती है। वृक्ष की लकड़ियों से भी हमें लाभ होता है। लकड़ियो से बहुत सारी चीज़ें बनाई जाती है।
For More Chapters Check Here –
- Chapter 1 बरसते बादल
- Chapter 2 लाख की चूड़ियां
- Chapter 3 बस की यात्रा
- Chapter 4 दीवानों की हस्ती
- Chapter खेल जहा मैदान वहा
- Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया
- Chapter 6 अरमान
- Chapter 7 कामचोर
- Chapter 8 क्या निराश हुआ जाए?
- Chapter थैंक्यू निकुंभ सर
- Chapter 9 कबीर की साखियां
- Chapter 10 जब सिनेमा ने बोलना सीखा
- Chapter दो कलाकार
- Chapter 11 सुदामा चरित
- Chapter 12 जहां पहिया हैं
- Chapter 13 पानी की कहानी
- Chapter 15 सूरदास के पद
- Chapter 16 बाज और सांप
- Chapter पहाड़ से ऊंचा आदमी