राजनीति में अपराधीकरण निबंध | Criminalization of Politics in Hindi | Hindi Essay | Criminalization of Politics Essay in hindi.
आजादी के बाद देश में गणतंत्र राज्य की स्थापना की गई। हमारे देश में लोकतंत्र है। लोगों के लिए लोगों द्वारा चलाया गया शासन लोकतंत्र कहलाता है। परंतु हमारे देश के लोकतंत्र पर राजनीति का बहुत बड़ा प्रभाव है। हमारे देश में लोकतंत्र यह राजनीति के नीचे कुचला जा रहा है। आजादी के बाद इसमें तो सुधार तो जरूर हुआ है। लेकिन आज भी वैसी स्थिति नहीं है जैसी होनी चाहिए थी। आज भी हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति चलती है। वोट खरीद कर नेता कुर्सी प्राप्त करते हैं। कुछ ऐसे नेता होंगे जो अपनी काबिलियत तथा लोकप्रियता के बल पर सत्ता प्राप्त करते हैं।अक्सर यह देखा गया है कि सफेद कुर्ता पहन कर राजनेता काले कारनामे करते हैं। इन काले कारनामों का यह नतीजा है कि देश में आज भ्रष्टाचार ने अपना आतंक मचा रखा है। गरीबी आज चरम सीमा पर है। देश में बेरोजगारी महंगाई तथा अनेक समस्या बढ़ती जा रही है। हम जिन नेताओं को कल्याण के लिए सुनते हैं वह आगे जाकर सिर्फ अपना कल्याण करते हैं।
हमारे देश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। गुंडागर्दी ,भ्रष्टाचार ,चोरी ,डकैती ,लूट, रेप के मामले आजकल बढ़ते ही जा रहे हैं। सारे नहीं पर कुछ अपराधी कहीं ना कहीं किसी की शरण में पल रहे हैं। यदि वह अपराध करते हैं तो किसी बड़े व्यक्ति का नाम बता कर वहां से छूट जाते हैं। या उन्हें छोड़ दिया जाता हैl सारे तो नहीं कर सकते पर अधिक से ज्यादा अपराधी यह राजनेताओं के शरण में पहुंचते हैं। नेता लोग अपने फायदे के लिए अपराधियों का इस्तेमाल करते हैं। यदि किसी सरकार के शासन में कुछ व गलत काम हो जाता है तो वह यही कहते हैं कि यह विपक्ष के द्वारा किया गया है। इसमें विपक्ष का हाथ है। हमारे देश का यह दुर्भाग्य है कि हमारे देश में जिस युवक पर क्रिमिनल रिकॉर्ड हो वह सरकारी नौकरी नहीं कर सकता। पर यदि किसी नेता पर चाहे कितने केस हो वह सुनकर आ सकता है और अपनी सरकार में प्रस्तावित कर सकता है। नेताओं ने अपराधियों को शरण देने के कारण आज भारत के कई राज्यों में गुंडाराज चल रहा है जैसे कि उत्तर प्रदेश। माना कि यूपी के हालात अब पहले से सुधर रहे हैं। परंतु आज यूपी में गुंडाराज चलता है। क्योंकि वहाँ अपराधियों को कानून का भय नहीं है वह नेताओं के संरक्षण में पलते हैंl
देश के सभी नेता अपराधियों को पनहा देने वाले हैं ऐसा भी नहीं है। देश में कई इतने महान नेता हुए हैं जिन्होंने देश की स्थिति सुधारी है। देश को प्रगति तथा उन्नति की राह पर आगे बढ़ाया है। जैसे कि पंडित जवाहर नेहरू, अटल बिहारी बाजपेई, अन्ना हजारे आदि। देश में राजनीति में चल रहे अपराध को रोकने के लिए युवाओं को चाहिए कि वह संगठित हो और आगे बढ़े। चुनाव लड़े l राजनीति में हो रहे अपराध के लिए जिम्मेदार कौन है? यह कह पाना काफी मुश्किल है। यदि देश में चल रहे आपराधिक राजनीति को रोकना है तो देश के युवाओं को राजनीति में शामिल होना होगा। पहले देश के युवा पढ़ लिखकर सिर्फ और सिर्फ सरकार की नौकरी के पीछे ही भागते थे। पर अब हालात बदल चुके हैं। अब देश के युवा पढ़ लिखकर राजनीति में आगे बढ़ रहे तथा देश को चला रहे हैं।
देश के कई हिस्सों में राजनीति में चल रहे अपराध कम हो गए हैं। अब देश में कई हिस्सों में वोट बैंक की राजनीति नहीं चल रहीl योग्यता तथा कार्य क्षमता के आधार पर अपना नेता चुना जा रहा है। जो व्यक्ति अच्छा कार्य करता है उसे ही 5 साल के बाद पूरा सुना जा रहा है। पढ़ी-लिखी और समझदार जनता ने अपना वोट बेचना छोड़ दिया है। अब यदि नेता वोट मांगने आए तो वह 5 वर्ष का हिसाब मांगती है। कि उनकी सरकार में पिछले 5 वर्षों में क्या किया? यदि उनका कार्य अच्छा हो तो ही उन्हें फिर से चुनकर देते हैं।
देश में बदलते हालात को देखकर यह लगता है कि शायद अब राजनीति में अपराध खत्म हो जाएगा। और देश की राजनीति यह निर्मल और स्वच्छ बन जाएंगे। क्योंकि अब देश की जनता जागृत हो चुकी है? उसे अपने कर्तव्य तथा अधिकारों कि जानकारी है। अब भारत का प्रत्येक नागरिक एक वोट की कीमत जानता है। वह किसी भी कीमत पर अपना वोट बेचने के लिए तैयार ना है।
For more update follow essay writing page