Telangana SCERT Solution Class X (10) Hindi Chapter 9 बाल अदालत
बाल अदालत
प्रश्न
1.)मनुष्य किस प्रकार प्रकृति पर आश्रित है?
मनुष्य हर,एक चिज के लिए प्रकृती पर निर्भर है। जीने के लिए मनुष्य को शुद्ध हवा की जरुरत होती है, खाने के लिए फल, अन्न, पानी यह सब हमें प्रकृती से मिलता है। इससे पता चलता है के मनुष्य हर तरह से प्रकृति पर आश्रित है।
2.) मौसम चक्र में परिवर्तन के प्रमुख कारण कौन से है?
मनुष्य ने विकास के नाम पर प्रकृती की हानी कर दी है। पेड़, पौधों की संख्या कम हो रही है। मनुष्य ने अपनी जिवनशैली सुधारने के लिए प्रकृति को हानि पहुंचाई है। जंगलों की संख्या कम करना, औद्योगिकरण को बढ़ावा देना, वाहनों का प्रदूषण इन सब का परिणाम प्रकृति पर होता है मौसम के चक्र बदलने का यह प्रमुख कारण है।
3.) जंगलों के काटे जाने के दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं?
जंगलों को काटना मतलब पेड़ पौधों की संख्या कम करना। अगर हमारे आसपास पेड़ पौधे हो तो प्रकृति अपना कार्य अच्छे से करती हैं। जंगलों को काटने की वजह से मौसम का चक्र बदल रहा है। कभी बाढ़ आती है, तो कभी गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लोग बीमार पड़ने लगे हैं। खेती पर भी इसका असर दिख रहा है।
प्रश्न
1.)घीसाराम पर क्या आरोप था?
घीसाराम लकड़ियां काटकर बेचता था। उसपर यह आरोप,था के वह पेडोंकी कटाई कर रहा है। इस वजह से जंगल विरान हो रहे है।
2.) पर्यावरण को हानि कैसे हो रही है?
घीसाराम लकड़ियां बेचकर पैसे कमाता था। लेकीन पेड़ पौधों को काटनेसे मौसम का चक्र बदल रहा है। खेती पर भी इसका परिणाम दिख रहा है। तापमान बढ़ रहा है। पेड़ पौधों को काटनेसे पर्यावरण को इस प्रकार की हानी होती है।
3.) पर्यावरण की रक्षा के प्रति हमारा क्या दायित्व है?
पर्यावरण हमारी जरुरते पूरी करता है। ऐसेही पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमें बहोत सारे पेड़ लगाने चाहीए। उनकी रक्षा करनी चाहीए। प्रदुषण कम करने के लिए प्रयत्न करने चाहीए।
4.)किरोड़ीमल पर क्या आरोप लगाया गया? क्यों?
फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी और कचरे को किरोडीमल बहते नहरे में फेंकता था। इस वजह से पानी दुषित होता है।ऐसा आरोप किरोड़ीमल पर था।
5.)ग्राम वासियों पर धुआँ क्या दुष्प्रभाव डाल रहा है?
किरोड़ीमल पर की जो फैक्ट्री थी, वहासे निकलने वाले धुए की वजह से ग्राम वासियों की तबियत खराब हो रही थी। धुए की वजह से दम घुट रहा था, साँस लेने में तकलीफ हो रही थी। यह दुष्प्रभाव ग्राम वासियों पर धुए का हो रहा था।
अर्थग्राह्यता प्रतिक्रिया
अ)प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1.) ‘न तो सांस लेने के लिए शुद्ध हवा है, न पीने के लिए स्वच्छ जल’ इस स्थिति का मनुष्य के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? अपने विचार लिखिए।
मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए पेड़ पौधों को काट दिया। जंगलों को नष्ट कर दिया। अपने विकास के खातिर उसने नए-नए संसाधन निर्माण किए। पेड़ पौधों को काट देने की वजह से आज हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा नहीं है। पानी स्वच्छ नहीं है। इसका हमारे पास तक के ऊपर असर होता हैl अनेक बीमारियां फैलती हैl फेफड़ों की बीमारियां होती है और पानी स्वच्छ ना होने के कारण उल्टी दस्त जैसी बीमारियां होती है और कैंसर का खतरा भी बढ़ता हैl
2.) पर्यावरण संरक्षण के लिए हम क्या क्या कर सकते हैं?
पर्यावरण संरक्षण के लिए हम पेड़ पौधे लगा सकते हैं। प्रदूषण फैलने वाली चीजों का इस्तेमाल कम से कम करे सकते हैं। हमारे संपर्क में आने वाले लोगों से कह सकते हैं, कि पेड़ पौधे लगाओ। सरकार से कह सकते हैं कि वन संरक्षण के लिए नियम कानून बनाओ।
आ) पाठ पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1.) घीसाराम स्वयं को दोषी क्यों नहीं समझता था?
घीसाराम स्वयं को दोषी नहीं समझता था। क्योंकि लकड़ी काटने का व्यवसाय यह पुरखों से चला आ रहा है और वही व्यवसाय उसने आगे चलाया है, ऐसा उसे लगता था। उसे लगता था कि पेड़ पौधे काटना और लकड़ियां बेचना इसमें कुछ कोई गुनाह नहीं है।
2.) न्यायाधीश ने घीसाराम को क्या सजा दी?
न्यायाधीश ने सबकी बातें अच्छे से सुन ली और घीसाराम से कहा कि अगर लकड़ियां काटनी है, तो तुम्हें वन विभाग से अनुमति लेनी होगी और तुम्हें अपने गांव के चारों तरफ 100 पेड़ लगाने होंगे। यह सजा न्यायाधीश ने केसाराम को दे दी।
3.) बहते जल के विषय में किरोड़ीमल के क्या विचार थे?
किरोड़ीमल कहता था, कि फैक्ट्री का गंदा कचरा हम नहर में फेंकते हैं। लेकिन इससे नहर दूषित नहीं होता। बहता पानी कभी दूषित नहीं होता वह तो सदा शुद्ध होता है। इसीलिए उसे ऐसा लगता था कि पानी जैसे जैसे आगे चला जाता है बहता रहता है। उसी के साथ-साथ कचरा भी दूर चला जाता है। और पानी साफ हो जाता है। ऐसे विचार किरोड़ीमल के थे।
4.) सेठ को अदालत द्वारा क्या सुझाव दिया गया है?
किरोड़ीमल के फैक्ट्री से धुआँ बाहर निकलता था और उससे हवा प्रदूषित हो जाती थी।ऐसे ही वह जो अपने अपने फैक्ट्री का कचरा नहर में डाल रहा था। उससे नदी दूषित हो रही थी। यह सब सुनकर अदालत ने यह सुझाव दिया कि किरोड़ीमल 1 हफ्ते के अंदर ही फैक्ट्री के चिमनी उनको ऊंचा करवा देगा और जो कचरा वह नहर में डालता है वह डालना बंद करेगा। अपने ही खर्चे से कचरे की व्यवस्था करेगा। गांव के पर्यावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए अपने कमाई का 2% भाग खर्च करके लोगों के सामने एक उदाहरण रखेगा।
5.) इस एकांकी के द्वारा आपको क्या शिक्षा मिलती है?
गांव के लोगों ने फैक्ट्री के मालिक और लकड़ियों को काटने वाले और उसे बेचने वाले घीसाराम के खिलाफ न्यायालय में केस दाखिल किया। इससे हमें पता चलता है या हमें यह शिक्षा मिलती है, कि अगर कोई पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, पर्यावरण की हानि कर रहा है, तो वहां पर हमें आवाज उठानी चाहिए हमें पेड़ पौधों को काटना नहीं चाहिए और किसी को भी काटने देना भी नहीं चाहिए। इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है अगर हमारे आसपास कोई फैक्ट्री है और वहां का पानी है नदी में बहा दिया जा रहा है, या कचरा कहीं पर भी फेंका जा रहा है तो इसके खिलाफ हमें आवाज उठानी चाहिए।
इ) निम्नलिखित पंक्तियों के भाव स्पष्ट कीजिए।
1.) कानून हवा या पानी पर नहीं मनुष्य पर लागू होता है।
कानून हवा या पानी पर नहीं मनुष्य पर लागू होता है। मनुष्य के लिए सरहदें होते हैं ,कुछ नियम होते हैं उन्हें अपना कर ही मनुष्य को आगे जाना होता है। हवा या पानी के लिए कोई नियम नहीं होता। वह कहीं पर भी जा सकते हैं। इनको खराब करने का काम मनुष्य करता है। नदी में कूड़ा कचरा गंदा पानी डालने का काम मनुष्य करता है। पेड़ पौधों को काटकर मनुष्य जंगल नष्ट करता है। मतलब प्रकृति के विनाश के लिए भी मनुष्य ही जिम्मेदार होता है। इसीलिए कानून पर या पौधों पर पानी पर नहीं मनुष्य पर लागू होता है।
2.) घोड़ा घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या?
जो व्यवसाय हम करते हैं, जिससे हमारे रोज के व्यवहार चलते हैं, वही काम हम अगर बंद कर देंगे तो हम रोज के व्यवहार कैसे करेंगे? घोड़ा एक घास खाता है। अगर उसी से वह दोस्ती कर लेगा तो वह खाएगा क्या?
ई) गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1.) पौराणिक ग्रंथों में किसका वर्णन मिलता है?
हमारा जीवन प्रकृति पर निर्भर है। अगर हम उसी की कदर नहीं करेंगे तो प्रकृति हमारी कदर नहीं करेगी। पेड़ पौधों की वजह से हमारा जीवन चलता है। इसीलिए पौराणिक ग्रंथों में प्रकृति की पूजा का वर्णन मिलता है।
2.) हमारे देश मे किन रूपों की पूजा की जाती है?
हमारे देश में तुलसी पीपल बरगद आदि की आराधना आजतक की जाती है।
3.) वृक्षों के प्रति आदर भाव रखने का मूल कारण क्या था?
हम वृक्षों के प्रति आदर भाव रखते हैं। इसका कारण यह है कि हमें यह हमारे पूर्वजों को यह पता चला था कि प्रकृति के बिना हम चल नहीं सकते। हमारा पूरा जीवन प्रकृति पर निर्भर है।
4.) भारतीय ऋषि-मुनियों ने किस तथ्य को जान लिया था?
अति प्राचीन काल से भारतीय ऋषि-मुनियों ने इस तथ्य को जान लिया था कि वृक्षों के अभाव में मानव अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
2.) नीचे दिए गए सरकारी विज्ञापन की पांच विशेषताएं लिखिए।
1.)विज्ञापन मे गैर सरकारी कर कटौतीकर्ताओंको सतर्क किया गया हैI
2.) कर कटौतीकर्ताओंको TDS प्रमाण पत्र जारी करने के लिये कहा हैI
3.)नये वर्ष के लिये नया संकल्प किया गया हैI
4.) अपना कर वक्त पर जमा करणे के फायदे बताये गये हैI
5.) कर संबंधी विस्तार से लेकीन कम से कम शब्दो मे जानकारी दी गई हैI
अभिव्यक्ति सृजनात्मकता
अ) इन प्रश्नों के उत्तर पाँच छह पंक्तियों में लिखिए।
1.) प्रदूषण रोकने के उपाय बताइए।
प्रदूषण रोकने के लिए हमें पहले पेड़ पौधे लगाने चाहिएl नदिया स्वच्छ करनी होगीl औद्योगिकरण के लिए कुछ नियम बनाने होंगेl इन उद्योग धंधों से जो कचरा गंदा पानी और धुआँ निकलता है इसकी अच्छे से व्यवस्था करनी होगी। प्रदूषण कम करना होगा। इसके लिए सार्वजनिक वाहनों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना होगा। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना होगा। जंगल सुरक्षित करने होंगे।
2.) जल स्रोतों के संरक्षण का महत्व बताइए।
हमारे आजू-बाजू के जल स्त्रोत मतलब नदियां, तालाब धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं। मतलब पानी के स्त्रोत कम होते जा रहे हैं। पानी की मात्रा में कमी आ रही है। भारत की जनसंख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। इसीलिए आगे जाकर पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी ऐसे में हमें जल स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए। पानी हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।
आ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1.) बाल अदालत एकांकी के मुख्यांश अपने शब्दों में लिखिए।
बाल एकांकी में एक अदालत दिखाई है जिसमें 2 लोगों पर कार्रवाई चल रही है। एक का नाम घीसाराम है। घीसाराम पर यह आरोप है कि वह पेड़ पौधे काटता है, और जंगल नष्ट कर रहा है जिस आराम का खानदानी पेशा यही था। लेकिन अब पेड़ों की संख्या ज्यादा मात्रा में घट रही थी। तब अदालत घीसाराम की बात सुनती है और अपना यह फैसला सुनाती है कि घीसाराम को अपने गांव के चारों तरफ तो पेड़ लगाने होंगे और पेड़ों की कटाई करना बंद करनी होगी।
दूसरे व्यक्ति थे किरोड़ीमल उन पर यह आरोप था कि उनकी एक फैक्ट्री है जिससे धुआ निकलता है और वह गांव के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उस फैक्ट्री से जो कूड़ा कचरा निकलता है उसे नहर में डाल दिया जाता है। इससे उस नहर का पानी गंदा होता है दूषित होता है।इससे बहुत सारी बीमारियां फैलती है। इस पर अदालत ने यह फैसला सुनाया के किरोड़ीमल के फैक्ट्रियों की चिमनी यों को ऊंचा कर दें और कूड़ा कचरा नहर में ना फेंकते हुए उसकी व्यवस्था करें। इसके पश्चात किरोड़ीमल को अपने गांव के पर्यावरण को स्वच्छ साफ सुथरा रखने के लिए अपनी कमाई का 2% हिस्सा देना होगा।
2.) पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण क्या हो सकते हैं? अपने शब्दों में लिखिए।
हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है। पेड़ के हर अंग का उपयोग हमारे जीवन में होता है मनुष्य के लिए पेड़ का हर एक अंग महत्वपूर्ण हैl हमारी लोक संख्या बढ़ रही है जैसे जैसे लोग संख्या बढ़ रही है वैसे वैसे ही हमारे रहने के लिए जगह कि हम को आवश्यकता लग रही हैl यह आवश्यकताएं पूरी करने के लिए हम पेड़ पौधों की कटाई कर रहे हैंl जैसे मनुष्य को रहने के लिए घर चाहिएl उस घर में इमारत, दरवाजे, टेबल, कुर्सी या खिड़कियां यह सब बनाने के लिए लकड़ियों की जरूरत पड़ती हैl इसके लिए पेड़ों को काटा जा रहा है।
इ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भाषण – लेख तैयार कीजिए।
मनुष्य का जीवन पर्यावरण से जुड़ा हुआ हैl हमारे जीने के लिए जो जो चीजें चाहिए या हमें जिन चीजों की आवश्यकता होती है वह सब हमें पर्यावरण से मिल जाता है। लेकिन हमारी भूख भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हम पेड़ पौधों की कटाई कर रहे हैं। जिस वजह से तापमान बढ़ रहा है। नदिया तालाब सूख रहे हैं। जंगल नष्ट हो रहे हैं। बहुत सारी बीमारियां फैल रही है। इसका असर खेती पर भी हो रहा है। मनुष्य अपने विकास के लिए पर्यावरण को नष्ट कर रहा है। हम विश्व पर्यावरण दिवस इसीलिए मनाते हैं सबको इसका महत्व पता चले पर्यावरण को बचाया जाए। पर्यावरण की जरूरत सबको है उसका महत्व सबको बताया जा सके इसके लिए हम पर्यावरण दिवस मनाते हैंl
ई) राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्यों का महत्व स्पष्ट कीजिए।
राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य इसमें हमारे पर्यावरण का और वहां रहने वाले अन्य जीवो का रक्षण किया जाता है। हमारे पर्यावरण को अच्छे से चलने या चलाने के लिए जितनी जरूरत मनुष्य की है उतनी ही जरूरत अन्य प्राणी जीव पक्षियों की भी है। इन राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में इन सब की रक्षा की जाती है। मनुष्य के साथ-साथ इनका भी विकास होता है। ऐसे ही जिनकी की संख्या बहुत कम है। ऐसे जीवो की भी रक्षा की जाती है। इसकी वजह से वह जो पुनः विकसित भी हो सकते हैं। ऐसे ही इन जंगलों में पेड़ पौधों की कटाई नहीं होती। इसकी वजह से जंगल सुरक्षा हो जाती है शुद्ध हवा मिलती है।
भाषा की बात
अ) कोष्टक में दी गई सूचना पढ़िए और उसके अनुसार उत्तर लिखिए।
1.) शपथ, घोड़ा, सजा (पर्यायवाची शब्द लिखिए।)
शपथ- कसम, प्रतिज्ञा
घोड़ा- अश्व, हय
सजा- दंड, शिक्षा
2.) घोड़ा, जंगल, इंसान (वचन बदलकर वाक्य प्रयोग कीजिए।)
घोड़ा – घोड़े
किले पर बहोत सारे घोडे थे।
जंगल- जंगलो
जंगलो में अलग अलग तरह के प्राणि होते है।
इंसान – इंसानो
वहा पर इंसानो की कमी नही थी।
आ) सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए।
1.) नीचे दी गई कहावत उनके वाक्य प्रयोग कर अर्थ बताइए।
- घोड़ा घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या
अगर हम अपने काम के संबधित लोगों से दोस्ती करेंगे, उनको उधार वस्तु देंगे तो हम क्या खाएँगे?
मैं तुम्हें यह सारी वस्तुए ऐसेही दे दुँगा तो मैं क्या करूँगा, अगर घोड़ा घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या।
- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
जिन्होने गलत काम किया है, वही गलत काम न करने वालों को डाँट रहा है।
गलती तुमने की है और तुम उल्टा हमें डाँट रहे हो, इसका अर्थ ये है की उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
- एक तंदुरुस्ती हजार नियामत
मनुष्य को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहीए यही सबसे बडा़ काम है।
अगर तुमने अपने स्वास्थ्य का ध्या न रखा होता तो यह सब मुसिबत न आती। याद रखना एक तंदुरुस्ती हजार नियामत।
2.) निर्दोष, पर्यावरण, निसंदेह (विच्छेद कर संधि बताइए।)
निर्दोष- निर् + दोष= विसर्ग संधी
पर्यावरण+ परि + आवरण= यण संधी
निसंदेह+ नि: संदेह-=विसर्गसंधी
3.) हिंदी में अनुवाद कीजिए।
Hydrabad is a big city.) There is a heavy traffic on its roads.) The buses and cars and other vehicles release gasses which pollute the air.) There are several industries in and around Hyderabad.) These factories release a lot of smoke which pollutes the air.)
हैदराबाद एक बड़ा शहर है। इस शहर के सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहता है। बसों और कारों और अन्य वाहनों से गैसें निकलती हैं और यह हवा को प्रदूषित करती हैं। हैदराबाद में और उसके आसपास कई उद्योग हैं। इनकी फैक्ट्रियों से काफी धुआं निकलता है जिससे हवा प्रदूषित होती है।
इ) 1.) निम्न शब्द समूह के लिए एक शब्द (शब्द संक्षेप) लिखिए।
1.) जन सामान्य से संबंधित- आम जनता, आमलोग
2.) मुकदमा चलाने वाला - वादी
3.)जो प्रकृति से संबंधित हो – प्राकृतिक
4.)जिसका प्रमाण न दिया जा सके- अप्रामाण्य
2.) इन वाक्यों को प्रश्नवाचक में बदलिए।
1.) मुझे अपने साथी वकील की दलील पर हंसी आती है।
मुझे किसके दलील पर हंसी आती है?
2.)मेरे ऊपर लगाया गया इल्जाम बिल्कुल बेबुनियाद है।
मेरे ऊपर लगाया गया इल्जाम कैसा है?
3.) कानून हवा या पानी पर नहीं मनुष्य पर लागू होता है।
कानून किस पर लागू होता है?
4.) न्यायाधीश ने घीसाराम को सजा दी कि वह अपने गांव के चारों और पेड़ लगवाये।
न्यायाधीश ने घीसाराम को क्या सजा दी?
ई) पदबंध मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं संज्ञा, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण आदि जैसे
1.) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था। (संज्ञा पदबंध)
2.) सुनीता परिश्रमी और होशियार लड़की है। ( विशेषण पदबंध)
3.) आयुष सुरभि का चुटकुला सुनकर हंसता रहा। (क्रिया पदबंध)
4.) अरुणिमा धीरे धीरे चलते हुए बाहर जा पहुंची। ( क्रिया विशेषण पदबंध)
उदाहरण के अनुसार पाठ में आए कोई चार पदबंध ढूंढ कर लिखिए।
1.) घीसाराम पुत्र भीखाराम को हाजिर किया जाए। (संज्ञा पदबंध)
2.) घीसाराम अपने गाँव के चारों ओर 100 पेड़ लगवाये। (क्रिया पदबंध)
3.) किरोडीमल कटघरे में आकर खड़ा होता है। (क्रिया पदबंध)
4.) उसी में फैक्ट्री का गंदा पानी भी बहकर दूर चला जाता है। ( क्रिया विशेषण पदबंध)
For More Chapters Check Here –