Telangana SCERT Solution Class X (10) Hindi Chapter 8 बच्चों से न छिने उनका हक
बच्चों से न छिने उनका हक
प्रश्न
1.)खेल में जीवन संघर्ष का प्रशिक्षण मिलता है। कैसे?
खेल खेलते वक्त हमेशा जीत नहीं मिल सकती। कभी हारना भी पड़ता है। जो जीते हैं वह विजेता कहलाते है। कुछ लोग हारकर निराश हो जाते है। लेकिन हमें निराश नहीं होना है। हार जीत इनको देखते हुए हमें अपना कौशल प्रदर्शन पर ध्यान देना है। अपने खेल को सुधारने के लिए और मेहनत करनी है। ऐसे ही जब हमारे जीवन में कुछ मुश्किलें कठिनाइयां आ जाती है तो हमें उसे हार कर निराश नहीं होना है। जैसे हम खेल सुधारने के लिए मेहनत करते हैं। वैसे हमें और मेहनत करनी है और अपनी जिंदगी को भी सुधारना है। इस तरह से हमें खेलने जीवन संघर्ष का प्रशिक्षण मिलता है।
2.) आशा निराशा खेल के दो पहलू है। दोनों में संतुलन बनाए रखने के लिए किन गुणों की आवश्यकता होती है?
आशा निराशा खेल के दो पहलू है। दोनों में संतुलन बनाए रखने के लिए हमें हार और जीत को समान रुप से दिखना चाहिए खेल में कभी हमारी हार हो जाएगी। तो कभी हम जीत जाएंगे। जब हम हार जाते हैं तो हमें निराश नहीं होना है और जब हम सफल हो जाएंगे तो हमे उस सफलता को हमारे सिर पर हावी नहीं होने देना है।
3.) अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए हमें अनुशासन, लगन, कौशल, सहनशीलता, नियम पालन आदी गुण एक दूसरे से अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
प्रश्न
1.)बच्चों को खेल के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
बच्चों को खेल की अधिक अवसर प्रदान करने के लिए हमें पहले उनके लिए मैदान उपलब्ध करने होंगे। शहरों में आज हम बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण कर रहे हैं बड़े-बड़े कारखानों का निर्माण हो रहा हैा इसकी वजह से मैंदानों की संख्या कम हो जा रही है। हमें बच्चों के लिए ऐसे मैदान का निर्माण करना होगा जहां पर उनको शुद्ध वायु भी मिल सके, जहां पर हरियाली हो, पेड़-पौधे हो।
2.) शहरी वातावरण के बारे में मेरी कॉम क्यों हैरान थी?
मेरी कौम जहां पर रहती है वहां पर बहुत ज्यादा पेड़-पौधे है। वन क्षेत्र अधिक है। चारों और शुद्ध हवा है, हरियाली है । जब वह महानगरों में आती है तब वह यह देखकर हैरान होती है कि यहां पर खुले मैदान, शुद्ध हवा, पेड़-पौधे इनकी कमी है। यह का वातावरण मैं दम घुटता है। शुद्ध हवा बहुत कम मिलती है। ऊंची उंची इमारतें हैं औद्योगीकरण है, व्यवसाय है, लेकिन शुद्ध हवा, हरियाली, पेड़-पौधों की कमी है। इसलिए शहरी वातावरण से मेरी कॉम हैरान होती है।
3.) देश की माताओं से मेरी कॉम की क्या अपेक्षा है?
देश की माताओं से मेरी कॉम कहती है कि अपने बच्चों के हक के लिए, उन्हें खेल के मैदान उपलब्ध होने के लिए आवाज उठाओl बच्चों के खेलने के लिए मैदान चाहिए और इसके लिए आप मैदान की मांग करोl अपनी आवाज उठाओ अपने देश की सरकार अब वह चाहे नगरपालिका या महानगरपालिका उनसे आपको मांग करनी चाहिए, कि बच्चों के लिए हमें खेल के मैदान चाहिएl देश की हर माता इसमें सहभाग दर्शाए।
4.)”विकास के नाम पर खेल ही मैदान खत्म करना, बड़े-बड़े मॉल बनाना, औद्योगिक क्षेत्र बनाना ठीक नहीं है।” मेरी काॅम कि इस अभिप्राय से आप कहां तक सहमत है?
मेरी कॉम विकास के बारे में कहती है कि विकास हर जगह होना चाहिए। हर देश का विकास होना चाहिए। लेकिन उसके लिए अपना स्वास्थ्य बच्चों का स्वास्थ्य बिगडे यह गलत बात है। विकास के नाम पर हमारे खेल के मैदान नष्ट हो रहे हैं। औद्योगिकरण के वजह से हमें शुद्ध हवा नहीं मिल रही। सारी जगह पर प्रदूषण होता है। खेलने से बच्चों का यह हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन खेलने के मैदान ही नष्ट हो रहे हैं, पेड़, पौधे नष्ट हो रहे हैं, इसकी वजह से हमें शुद्ध और साफ हवा नहीं मिल रही।
अर्थ ग्राह्यता प्रतिक्रिया
अ)प्रश्नों के उत्तर बताइए।
1.)हर बच्चे को खेलने का अधिकार है इसके लिए हम क्या कर सकते हैं?
हर बच्चे को खेलने का अधिकार है। इसके लिए हम अपने जो मैदान है वह किसी भी काम के लिए इमारत बनाने के लिए औद्योगिकरण करने के लिए नहीं देंगे। जहां पर हम रहते हैं वहां पर नगरपालिका या महानगरपालिका जो भी सरकार होगी उससे हम निवेदन करेंगे कि बच्चों के लिए मैदानों का निर्माण करें या फिर खेलने के लिए पार्क बनाएं। खेलने के लिए हम हमारे बच्चों को खुद प्रेरित करेंगे। उन्हें खेलने के मैदानों में लेकर जाएंगे या फिर पार्क में लेकर जाएंगे। ऐसे ही शुद्ध हवा मिलने के लिए हम उस पार्क में या फिर मैदानों के आसपास बहुत सारे पेड़ पौधे लगाएंगे।
2.) बच्चे पाठशाला में पढ़ने के साथ-साथ खुले वातावरण में खेलना पसंद करते हैं कुछ माता-पिता बच्चों को खेलने से मना करते हैं ऐसी स्थिति में आप होते तो क्या करते?
हम अपने बच्चों को पाठशाला में पढ़ने के साथ-साथ खुले वातावरण में भी खेलने के लिए भेज दे, क्योंकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने के लिए खेलकूद जरूरी है। इससे हड्डियां मजबूत रहती है, ताकत मिलती है, शारीरिक व्यायाम होता है, हमारा मन भी प्रसन्न रहता है। सिर्फ घर में रहने से या पढ़ाई करने से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य ठीक रहे ऐसा अगर हमें लगता है तो उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेलना भी जरूरी है।
आ) पाठ पढ़िए। अभ्यास कार्य कीजिए।
1.) मेरी कॉम कौन है? उनके बारे में बताइए।
मेरी कॉम नागालैंड की रहने वाली एक बॉक्सर है। जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है उन्होंने मुक्केबाजी में कई बार विश्व चैंपियनशिप भी जीती है वह एक अच्छे वातावरण में पली-बढ़ी लड़की है। लेकिन मैं बॉक्सिंग में रुचि थी। वह एक लड़की थी और उसे बॉक्सिंग खेलना अच्छा लगता था। लेकिन उस वक्त बॉक्सर बनना यह कोई छोटी बात नहीं थी। लेकिन फिर भी वह अपने इरादों पर डटी रही। उन्होंने 6 बार विश्व ओलंपिक जीता है।
2.)मेरी कॉम भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों के बारे में क्या कह रही है?
मेरी कॉम भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों के बारे में कहती हैं, कि मेरे साथ साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी ओलंपिक पदक जीते हैं। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें सफलता मिली हो या नहीं मिली यह दूसरी बात है । लेकिन सभी ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है।
3.) मेरी कॉम सरकार से क्या अपेक्षा करती है?
मेरी कॉम सरकार से कहते हैं कि हमारे देश का विकास जरूरी है। लेकिन उसके साथ-साथ हमारे बच्चों का हमारे देश के भविष्य है उनका विकास भी जरूरी है। अब वह शारीरिक हो या मानसिक। खेल के मैदान नष्ट होने जाने से बच्चे अक्सर सड़क पर खेलने निकल जाते हैं। सड़क पर खेलते हुए दुर्घटना होने की संभावना रहती है। शहरों में गंदगी होने से अनेक बीमारियां फैलती है। बच्चे इस बीमारियों का शिकार होते हैं।बच्चों के लिए मैदान उसके आजू बाजू में पेड़ पौधे जरूरी है। इससे खेल के साथ-साथ उन्हें शुद्ध हवा भी मिलेगी और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
इ) निम्नलिखित पंक्तियों के संदर्भ सहित भाव लिखिए।
1.) औद्योगिक अथवा शहरी विकास की गतिविधियों के लिए खेल के स्थानों से समझौता करना ठीक नहीं।
देश के विकास के साथ-साथ हमारे बच्चों का विकास भी जरूरी है। पाठशाला में जाने से जैसे उनकी प्रगति होती है वैसे ही खेलने से भी उनका शारीरिक विकास होता है। बच्चों में ऊर्जा बनी रहती है, मन प्रसन्न में रहता है। अगर खेलने कूदने के लिए मैदान नहीं रहेंगे तो बच्चे टीवी वीडियो गेम या मोबाइल में व्यस्त रहेंगे। इससे उनकी शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। मेरी कॉम खुद दो बच्चों की मां है। इसके लिए वह चिंतित रहती है। अगर बच्चों को खेलने की नहीं मिलेगा तो उनका स्वास्थ्य ठीक कैसे रहेगा? उन बच्चों का विकास कैसे होगा।
2.) बचपन का तो नाम ही होता है उछल कूद कर के धमाचौकड़ी मचा ना।
बचपन का तो नाम ही होता है उछलकुद करके धमाचौकड़ी में मचाना। इससे बच्चे शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहते हैं। उनका शारीरिक विकास होता है। अगर बच्चों को खेलने से मना कर दिया जाए या बच्चों को खेलने ही ना मिले तो वह टीवी मोबाइल जैसे उपकरण में व्यस्त हो जाएंगे और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
3.) थैंक यू मॉम हमें हमारा हक दिलाने के लिए।
आज हमारे आस पास के मैदानों का उपयोग देश के विकास के कामों के लिए औद्योगिकरण के लिए हो रहा है। पर इससे खेलने के जो मैदाने है वह नष्ट हो रही है। बच्चों का नुकसान हो रहा है। मेरी कॉम कहती है यह सभी माताओं को मिलकर अपने बच्चों के लिए मैदान की मांग करनी चाहिए। अपने देश के सरकार के पास निवेदन देना चाहिए, के बच्चों के लिए खेल के मैदान में उपलब्ध की जाए। हमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। मेरी कौन सभी माताओं से यह निवेदन करती है कि, आसपास के मैदान में बचाव इस अभियान में भाग ले। इससे हमारे बच्चे आगे जाकर हमें कहेंगे, थैंक यू मॉम हमें हमारा हक दिलवाने के लिए ।
ई) गद्यांश पढ़कर 5 प्रेरणादायक सुक्तियां लिखिए।
1.) इंसान के अंदर जीने की चाहत हो तो वह किसी भी मुश्किल से खुद को बाहर निकाल सकता है।
2.) साहस और धैर्य का उपयोग मानवीय दृष्टिकोण से होता है।
3.) कोई भी मुसीबत हमारे धैर्य से बड़ी नहीं हो सकती।
4.) अगर हमारी जिंदगी है तो हम कुछ भी कर सकते हैं।
5.) मुश्किले कितनी भी बड़ी हो हमें उसे डरना नहीं चाहिए।
अभिव्यक्ति सृजनात्मकता
अ) इन प्रश्नों के उत्तर पाँच छह पंक्तियों में लिखिए।
1 गंदगी के कारण कौन सी बीमारियां फैल सकती है?
जब हमारे आसपास गंदगी होती है, तो हमारे आसपास की हवा भी शुद्ध नहीं रहती। इससे हमें टाइफाइड, कैंसर, मलेरिया, डेंगू, पेट की समस्या, उल्टी यह बीमारियां हो सकती है।
2.) बच्चों के लिए स्वतंत्र वातावरण का क्या महत्व है?
बच्चों के लिए स्वतंत्र वातावरण निर्माण करना जरूरी होता है। मतलब उन्हें एक अच्छे साफ सुधरे वातावरण की जरूरत होती है। उन्हें मैदानों की शुद्ध हवा की जरूरत होती है। उन्हें हमें ऐसा खाना देना चाहिए जिसमें भरपूर सारी पौष्टिकता हो। यह वातावरण बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
3.) आपको कौन सा खेल पसंद है क्यों
मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है। क्रिकेट में गेंदबाज़ी और बल्लेबाजी यह दोनों करने में मजा आता है। गेंद फेंकना भागना आउट करना इससे पूरा शारीरिक व्यायाम हो जाता है। खेल का आनंद भी हम अच्छे से ले पाते हैं।
आ) इन प्रश्नों के उत्तर दस से बारह पंक्तियों में लिखिए।
1.) महानगरों में बच्चों के खेलने की जगह निरंतर सिकुडती जा रही है इसके मुख्य कारण क्या है?
महानगरों में बच्चों के खेलने की जगह निरंतर सिकुड़ती जा रही है। इसका कारण है औद्योगिक विकास, बड़ी-बड़ी इमारतें। लेकिन इसके लिए हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं कर सकते। जैसे देश का आर्थिक विकास जरूरी है वैसे ही बच्चों का शारीरिक विकास भी जरूरी है। अगर बच्चों को खेलने की जगह नहीं मिलेगी तो बच्चों का विकास कैसे होगा? बच्चों के लिए खेलना बहुत लाभदायक होता है। ऐसे ही उन्हें शुद्ध हवा भी नहीं मिल पा रही क्योंकि पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं खेलने की जगह निरंतर सिकुडती जाने की यह मुख्य कारण है।
2.) देश की माताओं को किस के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए? और क्यों?
देश की माताओं को अपने बच्चों के खेलने के लिए मैदानों की उपलब्धि चाहिए इसके लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। क्योंकि बड़े-बड़े महानगरों में खड़ी की जाने वाली इमारतें, बढ़ रहा औद्योगिकरण, काटे गए पेड़ पौधे, नष्ट होने वाले मैदान इस कारण हमारे बच्चों का स्वास्थ्य नष्ट हो रहा है। उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं है, शुद्ध हवा नहीं है। इसकी वजह से ज्यादातर बीमार ही रहते हैं। अपने घर के अंदर बहुत टीवी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं।अगर मैदानी बच्चों के लिए खुले हो जाएगी, तो बच्चे खेलने के लिए जा सकते हैं। इससे हमारे बच्चों का शारीरिक विकास हो जाएगा।
3.) विकसित देशों की तुलना में भारत में खेलों का भविष्य कैसा है अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
विकसित देशों की तुलना में भारत में खेलों का भविष्य अच्छा नही है। विकसित देशों में बच्चों की खेलने के लिए मैदाने उपलब्ध किए जाते हैं। वहां पर सभी जगहों पर स्वच्छता का अच्छे से ध्यान रखा जाता है। बच्चों का विकास कैसे किया जाए इस पर वह ज्यादातर ध्यान देते हैं। भारत में ऐसा नहीं होता। भारत में वातावरण अच्छा नहीं है। सभी जगह गंदगी फैली हुई है। इसकी वजह से बहुत बीमारियां फैलती है। मैदानों का अभाव रहता है। बच्चों का विकास करने के लिए यह वातावरण अच्छा नहीं है। इसीलिए हमें ऐसा लगता है कि विकसित देशों की तुलना में भारत में खेलों का भविष्य भी अच्छा नहीं हैl
इ) बच्चों के जीवन में खेलों का महत्व पूर्ण स्थान है इस पर एक सारगर्भित निबंध लिखिए।
बच्चों के जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चे जब खेलने जाते हैं तो उनके अंदर एक ऊर्जा भर जाती है उनका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। ऐसे ही उनका मानसिक स्वस्थ अभी ठीक रहता है बच्चे उत्साहिरहते हैं। खेल खुद की वजह से उनके अंदर एक ताकत भरती है। उनकी हड्डियां मजबूत होती है। इसका लाभ होने बड़े होने पर भी होता है। इसी तरह से जब वह खेलते हैं उनकी हार जीत होती है। तब वह यह सब सहने के लिए तैयार रहते हैं। अगर हार हो जाए तो भी हमें अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए। मेहनत करनी चाहिए यह सीखने मिलती है चीजें एक दूसरे को देने की आदत लगती है। यह भी खेल का एक उपयोगी है।
ई) मेरी कॉम एक सफल खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक प्यारी मां भी है। मां के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
मेरी कॉम सफल खिलाड़ी है। लेकिन उसके साथ वह एक मा माँ भी है। वह दो बच्चों की माँ हैं। वह अपने बच्चे को हर सुविधा देती है अपने बच्चों को अच्छे से प्यारी देती है। सभी कहते हैं कि महिला मुक्केबाज जब मां बनती है, तब वह फिर से खेल में नहीं उतर सकती। लेकिन मेरी कॉम ने यह बात गलत है ठहरा दी। और उन्होंने अपने खेल में वापसी की और विश्व चैंपियनशिप भी जीत ली।
भाषा की बात
अ) कोष्टक में दी गई सूचना पढ़िए और उसके अनुसार अभ्यास कीजिए।
1.) जीत, गंदगी, निराशा (विलोम शब्द लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।)
जीत* हार
जब हम हार जाते हैं तो हमें अपने खेल को सुधारने के लिए और मेहनत करनी पड़ती है।
गंदगी* स्वच्छता
हमें अपने आसपास का परिसर स्वच्छ रखना चाहिए।
निराशा* आशा
हमें अपनी जिंदगी आशा के साथ जीनी चाहिए।
2.) शिक्षक, महिला, विद्वान ( लिंग बदलकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।)
शिक्षक – शिक्षिका
हमारी शिक्षिका बहुत अच्छी है।
महिला- पुरुष
शुरुआत में ओलंपिक में सिर्फ पुरुष ही भाग लेते थे
विद्वान- विदुषी
उस विदुषी के पास बहुत ज्ञान है।
3.) बुलंद धमाचौकड़ी मुनाफा (वाक्य प्रयोग कर अर्थ लिखिए।)
बुलंद – भारी भरकम, ताकतवर
वह खिलाड़ी अपने इरादों का बहुत बुलंद है
धमाचौकड़ी- मस्ती करना
छुट्टियों में बच्चे बहुत धमाचौकड़ी मचाते हैं।
मुनाफा – लाभ
पेड़ पौधे लगाने से बहुत मुनाफा होता है।
आ) सूचना पढ़िए और उसके अनुसार अभ्यास कीजिए।
1.) आवाज बुलंद करना 2.)अनदेखी करना (वाक्य प्रयोग कीजिए।)
1.) आवाज बुलंद करना – हमें अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।
2.)अनदेखी करना – बुरे लोगों को अनदेखा करके हमें अपने रास्ते पर चलना चाहिए।
इ) 1.)खेलने के संदर्भ में यह धारणा गलत है कि बच्चे पढ़ाई लिखाई अच्छी नहीं कर सकते इसी तरह के मिश्र वाक्य पाठ में से ढूंढ कर लिखिए।
1.) यह अच्छी बात है कि हम खेलों में एक शक्ति बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह तभी होगा जब हम बच्चों को खेलने की मूलभूत सुविधाएं देंगे।
2.) बच्चों को खुले में खेलने का अवसर ना मिले तो वे या तो टीवी से चिपके रहते हैं या फिर वीडियो गेम में उलझे रहते हैं।
2.) अगर बच्चों को खुले में खेलने का अवसर ना मिले तो वे या तो टीवी से चिपके रहते या सड़कों पर ही खेलते हैं। (रेखांकीत शब्दों पर ध्यान देते हुए दो वाक्य बनाइए।)
1.)अगर हम व्यायाम नहीं करेंगे तो हमारा शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
2.) अगर बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो बढ़ेंगे कैसे?
ई) उदाहरण के अनुसार पांच वाक्य लिखिए।
जैसे जिसके आने की तिथि निश्चित ना हो- अतिथि
जिसका भेद न किया जा सका- अभेध
1.) जो प्रिय ना हो- अप्रिय
2.) जिसका मूल्य ना हो- अमूल्य
3.) जिसकी तुलना ना हो – अतुलनीय
4.) बिना प्रयास के – अनायास
5.) अनुमान किया हुआ- अनुमानित
For More Chapters Check Here –