MP Board Class 7 Social Science Chapter 26 Bal Adhikar ebong Manab Adhikar Solution
Madhya Pradesh (MP) State Board Class 7 Social Science Chapter 26 Bal Adhikar ebong Manab Adhikar (बाल अधिकार एव मानवाधिकार) full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Social Science teacher.
Chapter 26बाल अधिकार एव मानवाधिकार
अभ्यास प्रश्न
1.) कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(निधि, समानता, अधिकार, व्यवसाय, सर्वांगीण, जन्मसिद्ध, संस्कृति, स्वास्थ्यवर्धक)
(1) जीवन जीने का अधिकार हमारा …………. अधिकार है।
जीवन जीने का अधिकार हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
(2) विश्व के समस्त बच्चों को …………. भोजन मिलना चाहिए।
विश्व के समस्त बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिलन चाहिए।
(3) सभी मानवों को अपनी भाषा, लिपि और …………. के संरक्षण का अधिकार है।
सभी मानवों को अपनी भाषा लिपि और संस्कृति के संरक्षण का अधिकार है।
(4) मानव, समाज की …………. है।
मानव समाज की निधि है।
(5) अपनी योग्यता के अनुसार कानूनी दायरे में हमें कोई भी …………. चुनने का अधिकार है।
अपनी योग्यता के अनुसार कानूनी दायरे में हमें कोई भी व्यवसाय चुनने का अधिकार है।
(6) बच्चों को अपने …………. विकास के लिए उचित सुविधा और साधन प्राप्त करने का अधिकार है।
बच्चों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए उचित सुविधा और साधन प्राप्त करने का अधिकार है।
(7) सभी नागरिकों को अवसरों की …………. का अधिकार है।
सभी नागरिकों को अवसरों की समानता का अधिकार है।
2.) लघु उत्तरीय प्रश्न-
(1) समाचार-पत्र में क्या छपा था?
संयुक्त परिवारों में पुत्री को अचल संपत्ति में बराबर का अधिकार दिलाने वाले हिंदू उत्तराधिकार विधायक 2005 को सोमवार देना 29 अगस्त 2005 को संसद की मंजूरी मिल गई। यह बात समाचार पत्र में छपी थी।
(2) लता ने वह समाचार किसे पढ़कर सुनाया?
लता ने बहुत समाचार शिक्षिका (दीदी) को पढ़कर सुनाया।
(3) छात्राएँ कक्षा में दीदी से क्या-क्या जानना चाहती थीं।
समाचार पत्र में जो खबर छपी थी उसके बारे में छात्राएं कक्षा में दीदी से जानना चाहती थी इसके साथ-साथ बाल अधिकार जो होते हैं उनके बारे में भी जानकारी छात्राओं को चाहिए थी।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(1) प्रमुख बाल अधिकारों का वर्णन कीजिए।
प्रमुख बाल अधिकार –
जीवन जीने का अधिकार-
बच्चों को जीवित रहने का जन्मदाता अधिकार प्राप्त हो जाता है।
राज्य का कर्तव्य है कि बच्चों के विकास के पूरे अवसर दे।
अपने परिवार के साथ रहने का अधिकार और जो परिवार विहीन बच्चे हैं उन्हें संरक्षण मिलने का अधिकार है।
भोजन, स्वच्छ जल, सुरक्षित आश्रय, स्वास्थ्य।
परिवार का दायित्व है के बच्चों का पालन पोषण सही हो इसके लिए राज्य माता-पिता को सहायता देता है।
पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं।
शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए राज्य विशेष ध्यान देगा
शिक्षा का अधिकार –
शिक्षा और व्यक्ति के सर्वांगीण हेतु के लिए सुविधा पाने का अधिकार।
सभी बच्चों को निशुल्क प्राथमिक शिक्षा का अधिकार।
शिक्षा और विकास में आने वाली बाधाओं से संरक्षण।
बच्चों को अपनी भाषा धर्म और संस्कृति से दूर न रखें।
शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार –
जो कार्य बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है वह कार्य उनको न करने दे।
बच्चों के साथ गलत व्यवहार ना करें सामाजिक सुरक्षा बच्चों को प्रदान करें।
क्रूरता और शोषण से उन्हें बचाए इसके साथ-साथ परिवार से उन्हें अलग ना होने दे।
जहां पर शस्त्र संघर्ष हो ऐसी जगह पर बच्चों को शामिल न करें।
गलत धंधों में बच्चों को लगाने के विरुद्ध रोक।
बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया राज्य की देखभाल में।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सूचना और संगठन बनाने का अधिकार-
बच्चों को धर्म की स्वतंत्रता और खुद की आवाज को व्यक्त करने की स्वतंत्रता।
समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार।
बच्चों के साथ भेदभाव ना करें उन्हें मनुष्य को मिलने वाले सारे अधिकार प्राप्त हो।
बच्चों को उनकी क्षमता अनुसार अभिरुचियों को विकसित करने हेतु राज्य द्वारा मार्गदर्शन।
अपनी आयु के अनुसार कानूनी सीमा में संगठन बनाने का अधिकार।
अतिरिक्त प्रश्न –
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के चार से पांच वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) बाल अधिकारों की विशेषताएं लिखो।
जब बच्चों का जन्म होता है तभी से उन्हें विश्व की सारे अधिकार बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हो जाते हैं।
बच्चों को मिले हुए अधिकार उन्हें उनके सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है।
बच्चों के अधिकारों से मानव जाति का भविष्य जुड़ा हुआ होता है।
बच्चों को जो बाल अधिकार मिलते हैं यह उन्हें जन्म से 18 वर्ष तक के विश्व के समस्त बच्चों को प्राप्त है।
2.) दीदी ने बच्चों को समाचार के बारे में क्या समझाया?
बच्चों ने जब दीदी को वह खबर पढ़कर सुनाई तब दीदी ने बच्चों को कहा कि हिंदू परिवारों की अचल संपत्ति माता-पिता सामान्यतः पुत्र पुत्रों को ही देते थे तथा पुत्र ही उनके उत्तराधिकारी रहते थे। मतलब पुत्रों को ही वह संपत्ति प्राप्त करने का अधिकार होता था लेकिन संसद की मंजूरी मिल जाने पर तथा राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर हो जाने से पुत्रों के समान आज पुत्री को भी अचल संपत्ति पर समान अधिकार हो गया है।
3.) द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में दीदी ने बच्चों को कौन सी जानकारी दी?
द्वितीय विश्वयुद्ध 1939 से 1945 तक 6 वर्षों तक चल। युद्ध जब समाप्त हो गया उसके बाद शांति के प्रयास शुरू हो गए। देश फिर से और मानवीय न हो जाए इसके लिए प्रयास किए जाने लगे। 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई। इस संस्था ने मानवीय गरिमा के लिए बहुत कुछ किया। विश्व के देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने चर्चा की। 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों ने मिलकर मानव अधिकारों की घोषणा की।
4.) दीदी जब कक्षा से बाहर निकली तो उन्होंने बच्चों से क्या कहा?
दीदी ने कक्षा से बाहर निकलते हुए कहा के हम नागरिक शास्त्र के अगले पीरियड में बाल अधिकार और मानव अधिकार विषय को आगे बढ़ाएंगे। में आज पुस्तकालय के पीरियड में बाल अधिकारों का विस्तृत चार्ट लगा दूंगी आप लोगों से पढ़ लेना और कॉपी में लिख लेना।
प्र.) 2 किसने किससे कहा लिखो।
1.) मां! यह समाचार पढ़ो।
लाता ने अपनी मां से कहा।
2.) दीदी यह अधिकार क्या होते हैं ?
दीपा ने अपने शिक्षिका दीदी से पूछा।
3.) दीदी क्या हम बच्चों के भी कुछ अधिकार है?
निधि ने अपने शिक्षिका दीदी से पूछा।
4.) द्वितीय विश्वयुद्ध 1939 से 1945 तक 6 वर्षों तक चला।
शिक्षिका दीदी ने बच्चों से कहा।
5.) दीदी आप हमें बाल अधिकारों के विषय में बताइए।
लता ने शिक्षिका दीदी से कहा।
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) मां ने लता को जल्दी तैयार हो जाओ मैं तुम्हारे लिए भोजन पड़ोसी हूं ऐसा क्यों कहा?
लता का स्कूल जाने का समय हो गया था इस वजह से उसकी मां ने उसे जल्दी तैयार हो जाओ मैं तुम्हारे लिए भोजन परोसती हूं ऐसा कहा।
2.) दुनिया भर के बच्चों के लिए क विश्व संस्था सक्रिय है उस विश्व संस्था का नाम क्या है?
दुनिया भर के बच्चों के लिए एक विश्व संस्था सक्रिय है जिसका नाम है संयुक्त राष्ट्र।
3.) बाल अधिकारों का अधिनियम कब पारित किया गया?
बाल अधिकारों का अधिनियम 20 नवंबर 1989 में पारित किया गया।
4.) बाल दिवस कब मनाया जाता है?
बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।
5.) कक्षा में कौन सा पीरियड शुरू होने वाला था?
कक्षा में नागरिक शास्त्र का पीरियड शुरू होने वाला था।
प्र.) 4 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) बार-बार समाचार पढ़ने के बाद . …………. लेकर लता मां के पास चली गई।
बार-बार समाचार पढ़ने के बाद अख़बार लेकर लता मां के पास चली गई।
2.) पिछले …………. वर्षों में विश्व के अनेक देशों के बीच छोटी-छोटी लड़ाइयां लड़ी गई।
3.) पिछले 100 वर्षों में विश्व के अनेक देशों के बीच छोटी-छोटी लड़ाइयां लड़ी गई।
3.) विश्व संस्था को …………. गरिमा के लिए बहुत कुछ करना था।
विश्व संस्था को मानवीय गरिमा के लिए बहुत कुछ करना था।
4.) जन्म होते ही …………. के प्रत्येक बच्चे को यह अधिकार प्राप्त हो जाते हैं।
जन्म होते ही विश्व के प्रत्येक बच्चे को यह अधिकार प्राप्त हो जाते हैं।
5.) बच्चों के अधिकारों से मानव जाति का ………… जुड़ा है।
बच्चों के अधिकारों से मानव जाति का भविष्य जुड़ा है।
प्र.) 5 जोड़ियां लगाओ।
1.) 14 नवंबर – बाल दिवस-
2.) 20 नवंबर 1990 – बाल अधिकारों का अधिनियम पारित
3.) 10 दिसंबर 1948 – संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों ने मिलकर मानव अधिकारों की घोषणा की
4.) 24 अक्टूबर 1945 – संयुक्त राष्ट्र की स्थापना
5.) 2 सितंबर 1990 – विश्व के 151 देश के प्रतिनिधियों ने बच्चों के विशेष अधिकारों को स्वीकृति दी।
उत्तर –
1.) 14 नवंबर – बाल दिवस-
2.) 20 नवंबर 1990 – बाल अधिकारों का अधिनियम पारित
3.) 10 दिसंबर 1948 – संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों ने मिलकर मानव अधिकारों की घोषणा की
4.) 24 अक्टूबर 1945 – संयुक्त राष्ट्र की स्थापना
5.) 2 सितंबर 1990 – विश्व के 151 देश के प्रतिनिधियों ने बच्चों के विशेष अधिकारों को स्वीकृति दी।
Also See:
- Chapter 7 Prithwi Ki Gatiya
- Chapter 8 Bayumandal
- Chapter 9 Tapman
- Chapter 10 Bayudab aur Paban
- Chapter 12 Sultanatekalin Prashasan ebong Janajiban
- Chapter 13 Mughal Samrajya ki Sthapana ebong Utkarsha
- Chapter 14 Baivab ebong Bilasita Ka Yug
- Chapter 15 Rashtrapati ebong Kendriya Mantri-Parishad
- Chapter 16 Rajya Ki Sarkar
- Chapter 18 Adrata ebong Barsha
- Chapter 19 Mausam aur Jalvayu
- Chapter 20 Jalmandal
- Chapter 21 Samudra Ki Gatiya
- Chapter 22 Aurangzeb Tatha Mughal Samrajya ka Patan