MP Board Class 7 Social Science Chapter 19 Mausam aur Jalvayu Solution
Madhya Pradesh (MP) State Board Class 7 Social Science Chapter 19 Mausam aur Jalvayu (मौसम और जलवायु) full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Social Science teacher.
Chapter 19मौसम और जलवायु
अभ्यास प्रश्न
1.) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) मौसम …………… क्षेत्र को प्रभावित करता है।
मौसम छोटे क्षेत्र को प्रभावित करता है।
(2) लगभग एक-सी वायुमण्डलीय दशा को कहते हैं।
लगभग एक-सी वायुमण्डलीय दशा को ऋतु कहते हैं।
(3) मौसम और जलवायु की दशा में …………… तत्व शामिल हैं।
मौसम और जलवायु की दशा में छः तत्व शामिल हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न-
(1) मौसम किसे कहते हैं? मौसम व ऋतु में क्या अंतर है?
किसी क्षेत्र या प्रदेश की अल्पकाल के लिए वायुमंडल की दशा को मौसम कहते हैं।
मौसम दिन में कई बार बदल सकता है।
ऋतु एक देश या क्षेत्र में कई महीनों तक एक सा रहता है।
(2) किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए कितने वर्षों के आंकड़ों का औसत निकालते हैं?
किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए उसे स्थानीय देश के लगभग
(3) किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक-
(1) स्थान की अक्षांशीय स्थिति
(2) समुद्र तल से ऊँचाई
(3) स्थल तथा जल का वितरण
(4) समुद्र से दूरीl
(5) हवाओं की दिशा
(6) वायुदाब की पेटियों
(7) पर्वतों की स्थिति
(8) धरातल का स्वरूप
(9) समुद्री जल धाराएँ।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(1) मौसम और जलवायु में अन्तर समझाइए।
मौसम जलवायु
मौसम अल्प काल वायुमंडल की दशा है।
वह मौसम छोटे क्षेत्र की वायुमंडलीय दशाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
1 दिन में कई बार मौसम बदल सकता है।
एक तत्व के मौसम में एक तत्व ही प्रधान रहता है। जलवायु दीर्घकाल वायुमंडल की दशा है।
जलवायु बड़े क्षेत्र का या फिर भूभाग की वायुमंडलीय दशा का प्रतिनिधित्व करता है।
जलवायु लंबे समय तक रहता है।
जलवायु में एक से अधिक तत्वों का प्रभाव रहता है। एक ही प्रकार की जलवायु में कई सारे ऋतुओं का समावेश होता है।
अतिरिक्त प्रश्न –
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ।
1.) ………… एक दिन में कई बार बदल सकता है।
मौसम एक दिन में कई बार बदल सकता है।
2.) पृथ्वी के किसी भूभाग पर लंबे समय की सामान्य दशाओं को ………… कहते हैं।
पृथ्वी के किसी भूभाग पर लंबे समय की सामान्य दशाओं को जलवायु कहते हैं।
3.) मौसम ………. कालीन वायुमंडलीय दशा है।
मौसम अल्प कालीन वायुमंडलीय दशा है।
4.) भारत देश की जलवायु ………… या मौसमी है।
भारत देश की जलवायु मानसूनी या मौसमी है।
प्र.) 2 एक एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) मौसम को कौन निर्धारित करता है?
किसी क्षेत्र में उसे समय वायु की दशा वायु की दिशा तापमान वर्षा आदि की दशाएं उसे समय के मौसम को निर्धारित करती है।
2.) जलवायु के बारे में किस तरह से जाना जाता है?
किसी स्थान की जलवायु के बारे में जानने के लिए उसे स्थान या देश के लगभग 30 वर्षों के मौसम संबंधी आंकड़ों का औसत निकाला जाता है।
3.) भारत देश की जलवायु किस तरह की है?
भारत देश की जलवायु मानसून या मौसमी है।
4.) देश के विभिन्न भागों में जल और वायु का निर्धारण कौन करता है?
देश के विभिन्न भागों में जल और वायु का निर्धारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में चलने वाली हवाएं करती है।
5.) ऋतु किसे कहा जाता है?
किसी एक देश में कई महीनो तक लगभग एक सी वायुमंडलीय दशाएं रहती है उसे रितु कहते हैं।
6.) किसी स्थान के मौसम और जलवायु की दशा में कौन-कौन से तत्व सम्मिलित होते हैं?
1.) तापमान
2.) वायुदाब
3.) वर्षा
4.) आर्द्रता
5.) हवाएं
6.) मेघ
7.) वायुमंडल की कौन-कौन से तत्वों से मौसम, जलवायु और ऋतुएं बनती है?
वायुमंडल के तापमान वायुदाब आद्रता और वर्षा इन्हीं तत्वों के मिले-जुले रूप से मौसम, जलवायु और ऋतुएं बनती है।
प्र.) 3 व्याख्या लिखो।
1.) मौसम –
किसी क्षेत्र या प्रदेश की अल्पकाल के लिए वायुमंडल की दशा को मौसम कहते हैं।
2.) जलवायु –
पृथ्वी के किसी भूभाग पर लंबे समय की सामान्य दशाओं को जलवायु कहते हैं।
3.) ऋतुएं –
जब किसी एक देश या क्षेत्र में कई महीनो तक लगभग एक सी वायुमंडल या दशाएं रहती है तो उसे ऋतु कहते हैं।
प्र.) 4 दी गई विधाने सही है या गलत लिखो।
1.) वायु की दिशा, तापमान, वर्षा आदि की दशाएं मौसम को निर्धारित करती है।
सही
2.) टीवी पर मौसम की रात को मौसम की दशाएं मानचित्र की सहायता से दिखाई जाती है।
गलत
3.) भारत देश की जलवायु उष्ण है।
गलत
4.) जलवायु कई बार बदलती रहती है।
गलत
5.) हवाओं की दिशा मौसम और जलवायु को प्रभावित करती है।
सही
प्र.) 5 टिपण्णी लिखो।
1.) जलवायु –
पृथ्वी के किसी भी भूभाग पर लंबे समय की सामान्य दशाओं को जलवायु कहा जाता है। किसी भी स्थान की जलवायु के बारे में जानने के लिए उसे स्थानीय देश के लगभग 30 वर्षों के मौसम संबंधी आंकड़ों का औसत निकाला जाता है। इसी के आधार पर वहां की जलवायु, नम, शुष्क, शीतोष्ण या मौसमी कहलाती है। हमारे भारत देश की जलवायु मौसमी है। यहां शीतकाल और ग्रीष्मकाल में चलने वाली हवाई ही देश के विभिन्न भागों में जल और वायु का निर्धारण करती है।
2.) मौसम –
किसी क्षेत्र या प्रदेश की अल्पकाल के लिए वायुमंडल की दशा को मौसम कहते हैं। उसे समय वायु की दशा, दिशा, तापमान, वर्षा आदि की दशाएं उसे समय के मौसम को निर्धारित करती है। मौसम एक दिन में कई बार बदल सकता है। टीवी पर प्रतिदिन मौसम की सुबह व शाम की दशाएं मानचित्र की सहायता से दिखाई जाती है।
Also See:
- Chapter 7 Prithwi Ki Gatiya
- Chapter 8 Bayumandal
- Chapter 9 Tapman
- Chapter 10 Bayudab aur Paban
- Chapter 12 Sultanatekalin Prashasan ebong Janajiban
- Chapter 13 Mughal Samrajya ki Sthapana ebong Utkarsha
- Chapter 14 Baivab ebong Bilasita Ka Yug
- Chapter 15 Rashtrapati ebong Kendriya Mantri-Parishad
- Chapter 16 Rajya Ki Sarkar
- Chapter 18 Adrata ebong Barsha