MP Board Class 7 Social Science Chapter 16 Rajya Ki Sarkar Solution
Madhya Pradesh (MP) State Board Class 7 Social Science Chapter 16 Rajya Ki Sarkar (राज्य की सरकार) full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Social Science teacher.
Chapter 16राज्य की सरकार
अभ्यास प्रश्न
1.) निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(1) हमारे देश में वर्तमान में राज्यों की कुल संख्या है-
(अ) 28
(ब) 29
(स) 35
(द) 25
उत्तर – (ब) 29
(2) विधानसभा का कार्यकाल होता है-
(अ) 6 वर्ष
(ब) 4 वर्ष
(स) 10 वर्ष
(द) 5 वर्ष
उत्तर – (द) 5 वर्ष
(3) राज्य सूची में कुल विषय सम्मिलित है-
(अ) 97
(ब) 62
(स) 42
(द) 22
उत्तर – (ब) 62
2.) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) विधानसभा के सदस्य को …………… कहते हैं।
विधानसभा के सदस्य को विधायक कहते हैं।
(2) विधानसभा बैठकों की कार्यवाही का संचालन …………… द्वारा किया जाता है।
विधानसभा बैठकों की कार्यवाही का संचालन अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
(3) मध्यप्रदेश की विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या …………… है।
मध्य प्रदेश की विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 230 है।
(4) विधानसभा सदस्य चुने जाने हेतु न्यूनतम आयु सीमा …………… वर्ष है।
विधानसभा सदस्य चुने जाने हेतु न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है।
3.) लघु उत्तरीय प्रश्न-
(1) विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव कानून कब बन जाता है?
प्रस्ताव पारित होने के बाद विधेयक को राज्यपाल की अनुमति हेतु भेजा जाता है। राज्यपाल उसे राष्ट्रपति के पास भी भेज सकते हैं। राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत विधेयक अधिनियम का रूप ले लेता है।
(2) भारतीय संविधान में उल्लेखित विषय सूची के नाम बताइए?
भारतीय संविधान में उल्लेखित विषय सूची के नाम –
1.) संघ सूची
2.) राज्य सूची
3.) समवर्ती सूची
4.) अवशिष्ट विषय
4.) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(1) विधानसभा सदस्य बनने के लिए निर्धारित अर्हताएँ कौन-कौन सी है?
विधानसभा सदस्य बनने के लिए निर्धारित अहर्ताएं –
1.) वह भारत का नागरिक हो।
2.) उसकी उम्र 25 पूर्ण हो चुकी हो।
3.) वह भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन सरकारी लाभ के पद पर ना हो।
4.) दिवालिया और पागल ना हो।
(2) विधानसभा के गठन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए ?
भारत का जो चुनाव आयोग केंद्र है वह राज्य सरकार से परामर्श करके एक अधिसूचना जारी करता है। जिसमें चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाती है। इन तिथियां में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म भरे जाने, नाम वापस लिए जाने, मतदान और मतगणना की तिथि आम जनता को बताई जाती है। इस सभी कार्यों का संचालन चुनाव आयोग की देखरेख में होता है। जब चुनाव आयोग सभी चुने हुए विधायकों की सूची घोषित कर देता है तो विधानसभा गठित हुई मानी ली जाती है।
(3) विधानसभा के कार्य व शक्तियों को समझाइए?
विधानसभा के दो प्रमुख कार्य है कानून बनाना और बजट को स्वीकृति प्रदान करना।
इन दो कार्यों के साथ उसका एक महत्वपूर्ण कार्य यह भी है की विविध माध्यम से जनहित के कार्य, सरकारी योजनाएं, विभागिय कार्यवाहियों आदि के संबंध में जानकारियां प्राप्त करना। विधानसभा के सदस्य यह कार्य प्रश्नों की प्रक्रिया के अंतर्गत करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य नियमों के अंतर्गत कोई प्रश्न करते हैं तब सरकारी पक्ष अर्थशासन को उनके उत्तर देना होता है।
कानून बनाना –
विधानसभा को राज्य सूची में वर्णित सभी 62 विषयों पर कानून बनाने का अधिकार है। राज्य की आवश्यकता अनुसार इन विषयों पर कानून बनाया जाता है। इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होती है। और विचार विनिमय के पक्ष सदन उसे विधेयक को पारित करता है। उसके बाद पारित किया गया विधेयक राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा जाता है। राज्यपालों से राष्ट्रपति के पास भी भेज सकते हैं। राज्यपाल और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत विधेयक अधिनियम का रूप ले लेता है।
वित्तीय कार्य –
विधानसभा राज्य के वित्तीय व्यवस्था पर नियंत्रण रखती है। शासन द्वारा संचालित कई कार्यो को पूरा करने के लिए धर्म की आवश्यकता होती है। इसके लिए हर वर्ष विधानसभा में राज्य की आय व्यय, विधायक जिसे बजट कहते हैं प्रस्तुत होता है। विधानसभा द्वारा पारित होने पर राज्यपाल की हस्ताक्षर होते हैं। इसके पश्चात ही सभी वित्तीय कार्य संचालित होते हैं।
विधानसभा की शक्तियां –
सरकारी विभागों के द्वारा जो कार्य किए जाते हैं उन पर विधानसभा नियंत्रण रखती है। इस वजह से सरकार जनता के किसी वर्ग के विरुद्ध निरंकुश नहीं होता अथवा जनहित के विरोध में कोई कदम नहीं उठाया जाता। यह कार्य विधानसभा सदस्य विभिन्न प्रस्ताव के माध्यम से करते हैं। ऐसे प्रस्ताव काम रोको प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण, प्रश्न पूछना, बजट में कटौती प्रस्ताव आदि है। अगर कोई गंभीर स्थिति निर्माण हो जाए तो सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।
अतिरिक्त प्रश्न –
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) भारत की राष्ट्रीय राजधानी …………. है।
भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है।
2.) अपने-अपनी राज्यों में राज्य की ………… शासन का संचालन करती है।
अपने-अपनी राज्यों में राज्य की सरकारें शासन का संचालन करती है।
3.) संघ सूची में ………… विषय रखे गए हैं।
संघ सूची में 97 विषय रखे गए हैं।
4.) अवशिष्ट सूची में संख्या …………… नहीं है।
अवशिष्ट सूची में संख्या निर्धारित नहीं है।
5.) अवशिष्ट सूची पर कानून बनाने का अधिकार केवल …………… को है।
अवशिष्ट सूची पर कानून बनाने का अधिकार केवल संघ सरकार को है।
6.) यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक क्षेत्रों से चुन लिया गया हो तो एक को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से …………… देना होता है।
यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक क्षेत्रों से चुन लिया गया हो तो एक को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से त्यागपत्र देना होता है।
7.) विधानसभा …………… विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नियंत्रण रखती है।
विधानसभा सरकारी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नियंत्रण रखती है।
8.) राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत विधेयक …………… का रूप ले लेता है।
राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत विधेयक अधिनियम का रूप ले लेता है।
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) अवशिष्ट सूची में कौन-कौन से विषय शामिल किए जाते हैं?
अवशिष्ट सूची की संख्या निर्धारित नहीं है। जो विषय संविधान निर्माण के समय निश्चित नहीं हुए वे इस सूची में शामिल किए जाते हैं। जैसे कंप्यूटर, साइबर, मोबाइल, टेलीफोन, टीवी चैनल इत्यादि।
2.) वित्त विधायक किसके द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाता है?
वित्त विधायक वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाता है।
3.) जिन राज्यों में व्यवस्थापिका के दो सदन है वहां पर विधानमंडल किसे कहा जाता है?
जिन राज्यों में व्यवस्थापिका के दो सदन है उनमें राज्यपाल, विधान परिषद और विधानसभा के तीनों को संयुक्त रूप से विधानमंडल कहते हैं।
4.) विधानसभा सरकारी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नियंत्रण क्यों रखती है?
विधानसभा सरकारी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नियंत्रण रखती है ताकि सरकार जनता के किसी वर्ग के विरुद्ध निरंकुश ना हो जाए और जनहित के विरोध में कोई कदम ना उठा ले।
5.) विधानसभा के अध्यक्ष के कौन-कौन से कार्य होते हैं?
विधानसभा के अध्यक्ष राज्य विधानसभा का कार्य संचालन करते हैं। विधानसभा की बैठकों में अनुशासन बनाए रखना इनकी जिम्मेदारी में आता है।
6.) राज्यपाल राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा कब कर सकते हैं?
अगर कोई संकटकालीन स्थिति होती है तो ऐसी स्थिति में राज्यपाल अपने विवेक से निर्णय लेकर राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा कर सकते हैं।
7.) विधान मंडल द्वारा बनाए गए नियम कहां पर लागू होते हैं?
विधान मंडल द्वारा बनाए गए नियम राज्य की सीमा में लागू होते हैं।
8.) राज्य सूची में जो विषय रखे गए हैं उन पर कानून कौन बनाता है?
राज्य सूची में जो विषय रखे गए हैं उन पर कानून विधानमंडल ही बनाते हैं।
9.) केंद्र शासित प्रदेशों के नियम किन के शासन के नियम अनुसार संचालित है?
केंद्र शासित प्रदेशों के नियम केंद्र शासन के नियम अनुसार संचालित है।
प्र.) 3 टिपण्णी लिखो।
1.) समवर्ती सूची –
समवर्ती सूची में 52 विषय रखे गए हैं। और राज्य सरकार दोनों ही कानून बना सकते हैं। यदि किसी विषय पर मतभेद हो जाए तो केंद्र सरकार का कानून ही लागू होता है।
2.) चुनाव प्रक्रिया –
भारत का चुनाव आयोग केंद्र और राज्य सरकार से परामर्श करके एक अधिसूचना जारी करता है। इस सूचना में चुनाव की तिथियां घोषित की जाती है। इस में प्रत्यक्षियों द्वारा नामांकन फॉर्म भरे जाने, नाम वापस लिए जाने ,मतदान और मतगणना की तिथि आम जनता को बताई जाती है। इन चुनाव का संचालन चुनाव आयोग की देखरेख में ही होता है। जब चुनाव आयोग सभी चुने हुए विधायकों की सूची घोषित कर देता है तो विधानसभा गठित हुई मान ली जाती है।
3.) विधानसभा का कार्यकाल –
विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। अगर कोई संकटकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाए तो ऐसी स्थिति में राज्यपाल अपने विवेक से निर्णय लेकर राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा करते हैं। राज्य के मंत्री परिषद के राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा कर सकती है।
4.) वित्तीय कार्य –
विधानसभा राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर नियंत्रण रखती है। शासन द्वारा जो योजनाएं संचालित की जाती है उन कार्यों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। इसके लिए प्रतिवर्ष विधानसभा में राज्य की आय व्यय विधेयक, जिसे बजट कहते हैं यह प्रस्तुत किया जाता है। विधानसभा द्वारा पारित होने पर राज्यपाल के हस्ताक्षर किए जाते हैं। इसके पश्चात ही सभी वित्तीय कार्य संचालित होते हैं। वित्तीय विधेयक वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाता है।
5.) विधान परिषद –
जिन राज्यों में व्यवस्थापिका के दो सदन है उनमें राज्यपाल विधान परिषद तथा विधानसभा तीनों को संयुक्त रूप से विधानमंडल कहा जाता है। वर्तमान में बिहार कर्नाटक उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र में विधानमंडल के दोनों सदन है। मध्य प्रदेश में यह सदन गठित नहीं है विधानसभा को प्रथम सदन तथा विधान परिषद को द्वितीय सदन कहा जाता है।
प्र.) 4 जोड़ियां लगाओ।
1.) केंद्रशासित प्रदेश – 97 विषय
2.) संघ सूची – कानून बनाना
3.) राज्य सूची – सात
4.) विधानपरिषद – 62 विषय
5.) विधानसभा के कार्य – उच्च सदन
उत्तर –
1.) केंद्रशासित प्रदेश – सात
2.) संघ सूची – 97 विषय
3.) राज्य सूची – 62 विषय
4.) विधानपरिषद – उच्च सदन
5.) विधानसभा के कार्य – कानून बनाना
Here we have provided MP Board Rajya Ki Sarkar solution
Also See: