MP Board Class 7 Social Science Chapter 15 Rashtrapati ebong Kendriya Mantri Parishad Solution
Madhya Pradesh (MP) State Board Class 7 Social Science Chapter 15 Rashtrapati ebong Kendriya Mantri Parishad (राष्ट्रपति एवं केंद्रीय मंत्री परिषद) full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Social Science teacher.
Chapter 15राष्ट्रपति एवं केंद्रीय मंत्री परिषद
अभ्यास प्रश्न
1.) निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) राष्ट्रपति का कार्यकाल होता है-
(अ) 6 वर्ष
(ब) 1 वर्ष
(स) 5 वर्ष
(द) 4 वर्ष
उत्तर – (स) 5 वर्ष
(2) क्षमादान का अधिकार प्राप्त है-
(अ) प्रधानमंत्री को
(ब) रक्षामंत्री को
(स) उपराष्ट्रपति को
(द) राष्ट्रपति को
उत्तर – (द) राष्ट्रपति को
2.) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन ……………… होता है।
उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता हैं।
(2) मंत्रियों में विभागों का बंटवारा ……………… करता है।
मंत्रियों में विभागों का बंटवारा प्रधानमंत्री करता है।
(3) राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य विधानमंडलों और ……………… के सदस्य मतदान करते हैं।
राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य विधान मंडलों और संसदों के सदस्य मतदान करते हैं।
(4) राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति ……………… के द्वारा की जाती है।
राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।
3.) लघु उत्तरीय प्रश्न-
(1) किसी विधेयक पर उपराष्ट्रपति द्वारा मतदान में क्यों भाग नहीं लिया जाता है?
राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य ना होने के कारण किसी विधेयक पर उपराष्ट्रपति द्वारा मतदान में भाग नहीं लिया जाता।
(2) राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश कब जारी किया जाता है?
अगर संसद की बैठक ना हो रही हो या फिर किसी विषय पर कानून बनाने की आवश्यकता हो ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकते हैं।
(3) संसदीय शासन प्रणाली में कितने प्रकार की कार्यपालिकाएँ होती हैं?
संसदीय शासन प्रणाली में दो प्रकार के कार्यपालिकाएं होती है नाममात्र की कार्यपालिका और वास्तविक कार्यपालिका।
4.) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(1) भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए कौन-कौन सी अर्हताएँ आवश्यक हैं?
भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए कुछ अहर्ता आवश्यक है –
1.) वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
2.) उसकी आयु 35 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
3.) लोकसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता उसमें होनी चाहिए।
4.) किसी भी सरकारी लाभ पर वह कार्यरत ना हो।
(2) राष्ट्रपति को प्राप्त शक्तियों का वर्णन कीजिए ?
राष्ट्रपति की शक्तियां –
राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को नियुक्त करते हैं। इसके साथ-साथ अन्य मंत्रियों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति ही करते हैं।
राज्यों के राज्यपाल सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करते हैं।
राष्ट्रपति को समाधान का अधिकार भी प्राप्त होता है।
अतिरिक्त प्रश्न –
प्र.) 1 टिपण्णी लिखो।
1.) राष्ट्रपति की भूमिका –
राष्ट्रपति की प्रमुख भूमिका कानून बनाने में होती है। कोई भी विधायक तब तक कानून नहीं बनता जब तक उसे पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर न हो। राष्ट्रपति यदि चाहे तो विधायक को पुनः विचार के लिए सदन को दोबारा लौट सकते हैं। इसके साथ-साथ में अपना सुझाव भी शामिल करने के लिए दे सकते हैं। यदि संसद के दोनों सदन दोबारा इस विधि को पारित कर देते हैं तो राष्ट्रपति को हस्ताक्षर कर अपने स्वीकृति प्रदान करनी पड़ती है।
2.) उपराष्ट्रपति –
अगर राष्ट्रपति किसी कारणवश कार्य न कर रहे हो तो उपराष्ट्रपति उनके दायित्वों को संपन्न करता है। उपराष्ट्रपति चुने जाने के योग्यता राष्ट्रपति के समान ही होती है। इनका कार्यकाल भी 5 वर्ष का होता है इनका चुनाव दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से किया जाता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। वे राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। वह जो विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत किए जाते हैं उन पर चर्चा करते हैं। विधायक के पारित किए जाने समय मतदान में वह स्वयं भाग नहीं ले सकते क्योंकि राज्यसभा के वे निर्वाचित सदस्य नहीं होते।
3.) प्रधानमंत्री एवं संघीय मंत्री परिषद –
मंत्री परिषद का मुखिया प्रधानमंत्री होता है। राष्ट्रपति की सहायता के लिए मंत्री परिषद की व्यवस्था की जाती है। हमारे संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार लोकसभा में जिस दर को बहुमत प्राप्त होता है उसे दल के नेता को राष्ट्रपति सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिलाई जाती है।
4.) प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद के कार्य –
भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रधानमंत्री मंत्री परिषद का गठन करता है। मंत्रियों के बीच कार्यों का विभाजन प्रधानमंत्री करता है। वह मंत्रिमंडल का प्रधान होता है। उसके त्यागपत्र देने पर मंत्रिमंडल का विघटन हो जाता है।
देश की संसद द्वारा बनाए गए कानून और नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों की होती है। मंत्रिमंडल देश के प्रशासन आर्थिक सुधार सुरक्षा और विदेशी राज्यों से संबंध का निर्धारण करता है। मंत्री परिषद के कई विभाग जैसे गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय आदि होते हैं।
प्र.) 2 एक एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) राष्ट्रपति को पद से कब हटाया जाता है?
यदि राष्ट्रपति संविधान का उल्लंघन करते हैं तो महाभियोग द्वारा उन्हें उनके पद से हटाया जाता है।
2.) राष्ट्रपति सरकार गठित करने के लिए किसे आमंत्रित करता है?
राष्ट्रपति सरकार गठित करने के लिए जी स्थल को बहुमत प्राप्त हुआ है उसे दल के नेता को आमंत्रित करता है।
3.) देश के सांसद द्वारा बनाए गए कानून और नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी होती है?
देश के सांसद द्वारा बनाए गए कानून और नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की होती है।
4.) राष्ट्रपति किसकी सलाह से मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों की नियुक्ति करता है?
राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह से मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों की नियुक्ति करता है।
5.) उपराष्ट्रपति का चुनाव किस तरह से किया जाता है?
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों साधनों के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से किया जाता है।
6.) किसी भी विधेयक को पारित करने के लिए किसके हस्ताक्षर जरुरी होते हैं?
किसी भी विधि आपको पारित करने के लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर जरुरी होते हैं।
प्र.) 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) हमारे …………… में उपराष्ट्रपति पद की व्यवस्था है।
हमारे संविधान में उपराष्ट्रपति पद की व्यवस्था है।
2.) हमारे संविधान में राष्ट्रपति की सहायता के लिए एक …………… की व्यवस्था की गई है।
हमारे संविधान में राष्ट्रपति की सहायता के लिए एक मंत्री परिषद की व्यवस्था की गई है।
3.) भारतीय संविधान में ……………. का पद बहुत महत्वपूर्ण है।
भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री का पद बहुत महत्वपूर्ण है।
4.) जो व्यक्ति संसद के किसी सदन के सदस्य होते हैं वे प्राय: ………… बनाए जाते हैं।
जो व्यक्ति संसद के किसी सदन के सदस्य होते हैं वे प्राय: मंत्री बनाए जाते हैं।
5.) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं ……………… की नियुक्ति भी राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति द्वारा की उपजाती है।
6.) कानून बनाने में …………… की प्रमुख भूमिका होती है।
कानून बनाने में राष्ट्रपति की प्रमुख भूमिका होती है।
7.) संसदीय शासन प्रणाली इंग्लैंड में …………… है।
संसदीय शासन प्रणाली इंग्लैंड में वंशानुगत है।
Also See: