मोटापा | Obesity in Hindi | Hindi Essay | Obesity Essay in Hindi
मोटापा एक ऐसी स्थिति है जिसमें मनुष्य के शरीर में काफी ज्यादा वसा जमा हो जाता है। यह स्थिती दुनिया के पाच लोगों में से एक की होती है। यह स्थिती निर्माण होने के लिए मनुष्य खुद जिम्मेदार होता है क्योंकि यह स्थिति तब निर्माण होती है जब मनुष्य अत्याधिक भोजन का सेवन करता है और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में कम शामिल होता है l कभी-कभी मोटापे की समस्या को अनुवांशिक समस्या होने के संदेह से भी देखा जाता है। मोटापे के कारण मनुष्य को काफी बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे नींद, अश्वसन, मधुमेह और ओस्टियोआर्थराइटिस आदी।
मोटापा किसी भी उम्र के लोगों को आता है बच्चे, बूढ़े या जवान। मोटापा आने के कई कारण होते हैं जैसे कुछ बीमारियां ऐसी है जिनमें शरीर का आकार बढ़ जाता है और मनुष्य मोटा हो जाता है। कई स्त्रियों को गर्भनिरोधक गोलियां और अवसादरोधी जैसे दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करना पड़ता है जिस वजह से उनका मोटापा बढ़ता है।
मोटापा रोकने के लिए कई उपाय है। मनुष्य को भोजन का ख्याल रखना चाहिए वह जो भी खा रहा है, कितना खा रहा है, जो भोजन कर रहा है वह फाइबर युक्त और पोषक है कि नहीं इसका ध्यान रखना चाहिए। हम सभी के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजी फूल और अच्छा अनाज होना चाहिए, केवल स्वस्थ भोजन करने से ही शरीर का मोटापा कम नहीं हो सकता मोटापा कम करने के लिए नियमित रूप से हमें कसरत करनी चाहिए। कसरत से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। कसरत के साथ ही हमें साइकिल चलाना, तैरना और जोगिंग करना आदि करना चाहिए। हमें हमारा वजन नियमित रूप से करना चाहिए ताकि हम हमारा कितना भोजन करे यह सुनिश्चित कर सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए चिकित्सक से परामर्श करना और दवाई लेना सबसे अच्छा है। मोटापा यह एक गंभीर समस्या है जिससे पूरी दुनिया परेशान है। अगर हम स्वस्थ और नियमित कसरत करते हैं तो हमें मोटापा का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोटापा बढ़ने का एक कारण मनोवैज्ञानिक भी है क्योंकि कभी-कभी जब लोग कुछ कठिन दौर से गुजरते हैं तो कुछ ज्यादा ही खाते हैं या फिर कुछ ऐसी दवाइयां का सेवन करते हैं रहते हैं कि उनका मोटापा बढ़ता रहता है.
For more Essay follow this page – Hindi Essay