व्यक्तित्व | Personality in Hindi | Hindi Essay | Personality Essay in Hindi
व्यक्तित्व एक स्थिर अवस्था है जो हर एक व्यक्ति की अलग-अलग होती है। व्यक्तित्व पर परिवेश का काफी प्रभाव पड़ता है जिस कारण बदलाव आ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके आचार, विचार , व्यवहार , क्रियाएं और गतिविधियों से दिखता है। किसी भी व्यक्ति का व्यवहार उसके वातावरण या परिवेश में समायोजन करने के लिए होता है। कई लोग किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अनुमान उसके बाह्य रूप से निकालते हैं। पर किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व को उसके गुणों से समझा जा सकता है।
किसी भी इंसान का व्यक्तित्व जल्द से जल्द बदला नहीं जा सकता क्योंकि व्यक्तित्व को निखारने और आकार देने में कई साल लग जाते हैं, अगर आपका व्यक्तित्व अच्छा हो तो आज की इस कंपटीशन के जमाने में आपका कैरियर सफल बनेगा। इस दुनिया का हर एक व्यक्ति व्यक्तित्व का विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि इंसान की सूरत कैसी भी हो पर सीरत अच्छी होनी चाहिए क्योंकि कोई भी काम सूरत से नहीं होता सीरत से होता है, कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तित्व से पहचाना जाता है यदि वह लाखों करोड़ों की भीड़ में भी हो तभी निराली व्यक्तित्व के कारण पहचाना जाता है। आपका व्यक्तित्व अगर सकारात्मक है तो आप प्रशंसा के पात्र होते हैं और अगर आपका व्यक्तित्व नकारात्मक है तो आप अपमान के पात्र होते हैं। किसी भी व्यक्ति को अपना अच्छा व्यक्तित्व बनाना है तो उसमें काफी सारे गुण होने चाहिए जैसे ज्ञान, गंभीरता, प्रस्तुतीकरण, अभिव्यक्ति, सहनशीलता आदि। आपका व्यक्तित्व आपके काम पर काफी प्रभाव गिराता है। जैसे आप अगर एक नेता है और आपका व्यक्तित्व अच्छा है तो आपको सभी वोट दे देंगे। आप अगर एक व्यापारी है और आपका व्यक्तित्व अच्छा है तो आपके व्यापार पर इसका काफी प्रभाव पड़ेगा, आपकी उन्नति होती रहेगी।
व्यक्तित्व में बाह्य रूप का भी कई जगह पर विचार किया जाता है। जैसे फिल्मी जगत में आपके बाह्य रूप को पहले पसंद किया जाता है और बाद में आपके किरदार को पसंद किया जाता है। इससे किसी भी क्षेत्र में आपके व्यक्तित्व को बहुत महत्व दिया जाता है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay