औद्योगिक क्रांति | Industrial Revolution in Hindi | Hindi Essay | Industrial Revolution Essay in Hindi.
बदलते समय के साथ-साथ तकनीकी, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक स्थिति में काफी नए बदलाव आ गए हैं, और इन बदलावों को औद्योगिक क्रांती कहा जाता है। औद्योगिक क्रांति यह कोई एक दिन में होने वाली बात नहीं है, औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इंग्लैंड से 18 वी शताब्दी में हो गई थी। इस क्रांति की वजह से दुनिया के कई देशों में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। इस क्रांती की वजह से व्यापार जगत में काफी प्रगति हो गई है। क्योंकि औद्योगिक क्रांती की वजह से उत्पादन के साधनों , विधियों , मात्राओं एवं गुणों में कई सारे परिवर्तन हुए हैं. इस क्रांती की वजह से व्यक्तियों, समाज एवं राष्ट्रीय जीवन स्तर, खान – पान रहन- सहन और विचारों में काफी बदलाव आ गए हैं।
औद्योगिक क्रांति के वजह व्यवसाय काफी बढ़ गए हैं। पहले व्यवसाय थे पर उनका स्तर बहुत छोटा था। पहले ज्यादा समय में कम काम होते थे। आज के बदलते जमाने में औद्योगिक क्रांति के इस्तेमाल से व्यापार का स्तर और गुणवत्ता दोनों बढ़ गए हैं। क्योंकि आजकल सभी कामों के लिए मशीनों एवं यंत्रों का उपयोग किया जाता है , दुनिया के सभी देश एक दूसरे के साथ व्यापार कर रहे हैं क्योंकि यातायात के साधनों को विकसित किया गया है जिस वजह से एक देश दूसरे देश से आसानी से अपनी उत्पादित वस्तुओं को निर्यात और आयात कर सकता है। औद्योगिक क्रांति की वजह से ही मनुष्य काफी प्रगतिशील हो गया है जिस वजह से मनुष्य समाज पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ रहा है। औद्योगिक क्रांति की वजह से विश्व भर के कई देशों का आर्थिक क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। आर्थिक क्षेत्र प्रभावित होने की वजह से समाज में असंतुलन की स्थिती बढ़ गई है। औद्योगिक क्रांति की वजह से किसानों को बहुत मदद हुई है क्योंकि किसान अभी तकनीकी औजारों का इस्तेमाल कर रहा है खेती के लिए. खेती के साथ ही औषधि विज्ञान में भी काफी प्रगती हो गई है। जिसके फलस्वरूप आज कई सारी बीमारियों पर इलाज चल रहा है और विश्व भर में मृत्यु दरमें कमी आ गई है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay