Karnataka 2nd PUC Hindi Poem Chapter 5 भारत की धरती Questions and Answers Solution, Notes by Expert Teacher. Karnataka Class 12 Hindi Solution Chapter 5.
There are 3 Parts in Karnataka Class 12 Textbook. Here You will find Poem Chapter 5 Bharat Ki Dharti.
Karnataka 2nd PUC Hindi Poem Chapter 5 – भारत की धरती Solution
- State – Karnataka.
- Class – 2nd PUC / Class 12
- Subject – Hindi.
- Topic – Solution / Notes.
- Chapter – 5
- Chapter Name – भारत की धरती
- I) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए:
1.) राम कृष्ण की जन्म भूमि मन में क्या भरती है ?
राम कृष्ण की जन्म भूमि मन में मुद मंगल भरती है।
2.) माखन का भोग कौन लगाते हैं ?
कन्हैया माखन का भोग लगाते हैं।
3.) भजनभाव में किसकी वाणी जैसा धीर है ?
गुरु नानक की वाणी जैसा धीर भजनभाव में है।
4.) हरा-भरा हरियाणा किनका स्थल है ?
युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन इनका हरा – भरा हरियाणा है।
5.) इन्द्रपुरी किसके सामने पानी भरती है ?
इंद्रप्रस्थ के सामने इंद्रभुमि पानी भरती है।
6.) राणा की हुंकार कहाँ सुनी जा सकती है ?
राजस्थान में राणा की हुंकार सुनी जा सकती है।
7.) पितरों का तर्पण किस भूमि में होता है ?
बिहार की भूमि में पितरों का तर्पण होता हैं।
8.) तमिलनाडु में रामायण का ज्ञान कौन दे रहा है ?
तमिलनाडु में रामायण का ज्ञान तम्ब दे रहा है।
9.) भारतीयता कहाँ बहु रुप में सँवरती है ?
कन्नड़ नाडू में भारतीयता बहु रुप में सँवरती है।
10.) कर्नाटक में किस महाकवि के दर्शन कर सकते हैं ?
पंप महाकवि के दर्शन कर्नाटक में कर सकते है।
॥) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
1.) ‘मानव ने उत्तर प्रदेश की किन विशेषताओं का वर्णन किया है ?
कवि भारत की धरती इस कविता में उत्तरप्रदेश का वर्णन करते है। उत्तरप्रदेश की भूमि मतलब कृष्णजी की भूमी ऐसा कहा जाता है। काशी, बद्रीनाथ जैसे तीर्थस्थल इसी भूमि में है। हरिद्वार, काशी, प्रयाग ऐसी पुण्य भूमि भी उत्तरप्रदेश में है। कंस जैसे राक्षस का संहार यही पर हुआ था। उत्तरप्रदेश संतो की भूमि है।
2.) पंजाब केसरी की महत्ता प्रकट कीजिए।
पंजाब की सीमा पर हमारा विशाल हिमालय अचल खड़ा हुआ है। पंजाब की भूमि में मुबलक खेती होती हैं। पंजाब में रण तेग बहादुर जैसे वीर जन्म लेते हैं। पंजाब में सिखों के गुरु गुरु नानक है। इस धरती में जो गर्जना होती हैं वह सारी दुनिया को डराती है।
3.) हरियाणा की सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
हरियाणा की संस्कृति बहुत प्राचीन है। यही पर कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ था। इस युद्ध में कौरव और पांडव एक दुसरे के साथ लड़े थे। कृष्ण ने अर्जुन को इसी जगह पर गीता सुनाई थी।
4.) राजस्थान की वीरता के संबंध में मानव’ के क्या विचार हैं?
राजस्थान में हल्दी घाटी जैसे चट्टान सीना तान के खड़े हैं। इन्हीं चट्टानों पर राणा जी की तलवार खनकी है। यहीपे जौहर की कथा सुनने मिलती है। ऐसा कहते है की राजपूत लोग वचन के पक्के होते है। दुश्मन का सामना सीना तान कर करते हैं।
5.) बिहार राज्य की भव्यता का वर्णन कीजिए।
बिहार की भूमि में पितरों का तर्पण होता हैं। यही पर नालंदा, वैशाली जैसे विश्वविद्यालय खड़े थे। यह विश्वविद्यालय जगत विख्यात थे। इसी भूमि में गौतम, महावीर जैसे गुरु हुए हैं। बिहार में ही जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।
6.) दक्षिण प्रदेश की महत्ता को अपने शब्दों में लिखिए ।
दक्षिण प्रदेश को कवि ने रत्नों की खान कहा है। कम्ब ने तमिलनाडु में रामायण का ज्ञान दिया था। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अदभुत इतिहास रचाया था। सभ्यता और संस्कृति के विधायक केरल और आंध्रप्रदेश यह राज्य है। कर्नाटक से कावेरी नदी बहती है।
7.) कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के संबंध में मानव के क्या उद्गार हैं ?
कर्नाटक राज्य का पूरे विश्व में सिर ऊंचा होगया है वह सिर्फ टीपू सुलतान के वजह से। रानी चेनम्मा ने इसी भूमि पर बलिदान दिया था। कावेरी नदी कर्नाटक से ही बहती है।
III) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए :
1.) वेद और उपनिषद् ज्ञान गीत का तत्व प्रदाता है।
सरस्वती सरिता तट वैदिक मन्त्रों का उद्गाता है ||
हरित – भरित हरियाणा, अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर का स्थल है।
धर्म-कर्म-संस्कृति-सभ्यता, बल- पौरुष का सम्बल है ||
प्रसंग. यह पद्यांश साहित्य गौरव इस पुस्तिका से भारत की धरती इस कविता से लिया गया है। इस कविता की रचना डॉ. पुण्यचंद मानव ने की है।
संदर्भ. इन पंक्तियों में कवि ने हमें हरियाणा प्रांत की जानकारी दी है। उसकी संस्कृति के बारे में बताया है।
स्पष्टीकरण. इन पंक्तियों के माध्यम से कभी हमसे यह कहते हैं कि हरियाणा यह प्रदेश वेद उपनिषद और गीता का ज्ञान हमें प्रदान करता है। सरस्वती नदी के तट पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण होता रहता है। अर्जुन भीम युधिष्ठिर का यही स्थल है। धर्म कर्म संस्कृति सभ्यता भी इसी भूमि में बसती है।
2.) परम पुनीत नीर कावेरी, मस्तक धर कर्नाटक में ।
पम्प महाकवि के दर्शन कर लो चलकर कर्नाटक में ||
बसवेश्वर या अक्कमहादेवी कर्नाटक में गाते ।
रामानुज आचार्य ‘मेलकोटे’ में दर्शन दे जाते ||
प्रसंग. यह पद्यांश साहित्य गौरव इस पुस्तिका से भारत की धरती इस कविता से लिया गया है। इस कविता की रचना डॉ. पुण्यचंद मानव ने की है।
संदर्भ. इन पंक्तियों के माध्यम से हमें भारत देश की महानता और कर्नाटक प्रांत की विशेषता इनके बारे में पता चलता है।
स्पष्टीकरण. कर्नाटक के क्षेत्र में कावेरी नदी प्रवाहित होती है यह नदी पूरे प्रदेश को पानी देती है। इसी प्रांत की रचना है पम्प रामायण। बसवेश्वर और अक्कमहादेवी ने इसी भूमि में सिद्धांत दिए थे। और रामानुज आचार्य कर्नाटक के मेलकोटे में सबको दर्शन देते हैं
Also See: