जल | Water in Hindi | Hindi Essay | Water Essay in Hindi.
इंसान को जीवित रहने के लिए अन्न, वायु और जल यह तीन चीजें सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे शरीर की बनावट में 70% जल होता है। ना सिर्फ हमारे शरीर में बल्कि पृथ्वी पर 71% प्रतिशत जल ही है। जल पृथ्वी पर रहने वाले सभी सजीव के लिए महत्वपूर्ण है। जल के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता जैसे पौधे, पक्षी, प्राणी, इंसान आदि। सभी को अपने जीवन का दैनिक नेतृत्व करने के लिए जल महत्वपूर्ण है। सभी के शरीर में आधे से अधिक वजन पानी का होता है। जल का उपयोग पीने के साथ कई अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जल के बिना हमारी जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में जल आवश्यक होता है। कहा जाता है कि पृथ्वी पर पीने लायक पानी सिर्फ 3% ही है। इस जल का हमें दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हम सभी को जल का उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए।
जल हमारे दैनिक जीवन से बहुत मायने रखता है। हम जो खाना खाते हैं, फूल और सब्जियां इन्हें उगाने के लिए किसान को नियमित रूप से भरपूर जल की आवश्यकता होती है। जल के महत्व को हम सभी को समझना चाहिए क्योंकि जल एक दिन दुर्लभ हो जाएगा, जल खेती के लिए आवश्यक होता है। जल का महत्व समझने के लिए और जल को बचाने के लिए सरकार ने कई सारे अभियान चलाए है। इन अभियानों के लिए कई सारे स्लोगन दिए गए हैं जैसे “जल ही जीवन है”, ” जल बचाओ जीवन बचाओ”, “जल है तो कल है”। पाणी की हर एक बूंद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे देशमे एक भी ऐसी नदी नहीं जिसका पानी पिया जा सके क्योंकि हम इंसानों ने नदी के पानी को दूषित कर दिया है, कभी-कभी उस पानी से बास तक आ जाती है। हम इंसान हमारा कचरा नदी में फेंकने के लिए जरा भी नहीं कतराते, इस वजह से नदिया दूषित हो गई है। बढ़ते औद्योगीकरण की वजह से कंपनियों का सारा दूषित पानी नदी में छोड़ा जाता है, और इस खराब पानी की वजह से जलचर जीव भी मर जाते हैं। जल को बचाने के लिए हम सभी को आगे आकर अपना कदम उठाना चाहिए, क्योंकि जल ही जीवन है. जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
For more Essay follow this page – Hindi Essay