खेल | Play in Hindi | Hindi Essay | Play Essay in Hindi.
खेल यह एक शारीरिक क्रिया है। जिसे अलग अलग तरीके के अनुसार खेलने से अलग-अलग नाम दिए गए हैं। खेल सभी का पसंदीदा होता है , बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी बच्चों द्वारा खेल को पसंद किया जाता है। बच्चे किसी भी उम्र के हो, लड़का हो या लड़की हो वह खेल को खेलना पसंद करते हैं। खेल के कई प्रकार होते हैं जैसे शारीरिक , मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक। कई खेल ऐसे हैं जो घर में खेले जाते हैं और कई ऐसे खेल है जो खेल के मैदान में खेले जाते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है। खेल खेलने से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।
खेल कई प्रकार के होते हैं और हर खेल के अलग-अलग नियम होते हैं। कई खेल ऐसे होते हैं जो राज्य स्तरपर , राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेल जैसे हॉकी, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी आदि. हमारे देश में क्रिकेट खेल की लोकप्रियता इतनी है कि लोग अपना सारा काम छोड़कर क्रिकेट देखने के लिए बैठ जाते हैं। हमारे देश की सरकार खेलों को बढ़ावा देती है। सरकार ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए कहा गया है।
कई खेल ऐसे होते हैं जो दिखने में बहुत ही साधारण होते हैं पर उन्हें महारत हासिल करने के लिए कई दिनों तक अभ्यास , ध्यान और मेहनत करनी पड़ती है। आजकल खेलो को सिर्फ खेल के नजरिए से नहीं देखना रहा है, बल्कि खेलों में एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी किया जा सकता है। कई खेल ऐसे हैं जिनमें हम महारत हासिल कर ले तो हमें उस खेल से सम्मान, पैसा और अच्छी नौकरी भी मिल सकती है। हमारे देश में खेले जाने जाने वाले कई ऐसे खेल है जो हमें प्रोत्साहित करने के साथ ही हममें देशभक्ति को भावना जगाते हैं। बड़ों ने हमेशा बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आज के जमाने में कई ऐसे खेल है जो खेलों में रूचि बढ़ाते हैं। हमेशा हमें ऊर्जा और मजबूती प्रदान करते हैं।
For more Essay follow this page – Hindi Essay