संत कबीर दास | Saint Kabir Das in Hindi | Hindi Essay | Saint Kabir Das Essay in Hindi.
एक महान विचारक दर्शनीय और कवि जिन्होंने बिना कागज और कलम को छुए सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया, उन्हे कबीरदास कहा जाता है l कबीरदास भारत के महान कवियों में से एक है? उन्होंने विभिन्न धर्मों का अध्ययन किया था। उनका जन्म 1398 ईसा में काशी में हुआ था। उनका जन्म स्वामी रामानंद के आशीर्वाद से विधवा ब्राह्मणी के यहां हुआ था। वहां डर के मारे उन्हें एक तालाब पर छोड़ आई तब उनका पालन पोषण नीरू और नीमा नामक जुलाहा दंपत्ति ने किया था।
संत कबीर दास हमारे भारतीय इतिहास के एक महान कवि थे? इन्होंने हिंदू माता के गर्भ से जन्म लिया और एक मुस्लिम अभिभावकों द्वारा इनका पालन पोषण किया गया। दोनों धर्म से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने किसी धर्म को वरीयता नहीं दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन माना मूल्यों की रक्षा और मानव सेवा में व्यतीत कर दी। वह स्वामी रामानंद के सबसे चहेते शिष्य थे।
संत कबीर दास जी के भजन और दोहे आज भी घर-घर में बजाए जाते हैं l कबीर पढ़े-लिखे नहीं थे परंतु उनका व्यक्तित्व वह बहुत प्रभावशाली था lयह कवि महात्मा और समाज सुधारक थे। इनका धार्मिक दृष्टिकोण कट्टरता और आड़बरों में पड़े उदारता सहिष्णुता और मानव प्रेम पर आधारित था।। उनकी मृत्यु 1518 को उत्तर प्रदेश में मगहर में हुई। ऐसा माना जाता है कि अपने बचपन में उन्होंने अपनी सारी धार्मिक शिक्षा रामानंद नामक गुरु से ली। कबीर की वाणी तीन विशिष्ट किंतु परस्पर व्याप्त परिपाटियों में संकलित है l कबीर बीजक कबीरपंथी ओ द्वारा वाराणसी तथा उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर सरक्षित थे lकबीर ग्रंथावली का संबंध राजस्थान के दादू पंथीऔ से है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations
hard hindi but I liked it
good i liked