राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद | President Ram Nath Kovind in Hindi | Hindi Essay | President Ram Nath Kovind Essay in Hindi.
रामनाथ कोविंद भारत देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए थे। रामनाथ कोविंद जी का जन्म 1 अक्टूबर 1945 में हुआ था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर देहात जिले में पशैख गांव में हुआ है। रामनाथ कोविंदजी का पेशा पॉलीटिशियन एवं अधिवक्ता है। रामनाथ कोविंदजी राष्ट्रपती भारतीय जनता पार्टी से चुने गए हैं। राष्ट्रपती पद की शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई 2017 थी। रामनाथ कोविंदजी ने उनका कॉलेज की शिक्षा कानपुर यूनिवर्सिटी, कानपुर से पूरी की है। उन्होंने बीकॉम एवं एलएलबी की शिक्षा ली है। रामनाथ कोविंदजी धर्म से हिंदू है और वह अनुसूचित जाती (कोली- एक बुनकर समाज समुदाय) से आते हैं।
रामनाथ कोविंदजीने शुरुआती दिनों में वकालत में अपना करियर आजमाया और दक्ष वकील साबित हुए। उन्होंने वकालत करने के साथ-साथ दिल्ली हाईकोर्ट में अभ्यास किया। रामनाथ कोविंदजी को 1994 में अप्रैल महीने में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद नियुक्त किया गया था। रामनाथ कोविंद जी ने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद का पद पाया है। उनका राज्यसभा में 12 साल का कार्यकाल रहा है। रामनाथ जी राज्यसभा सांसद जिस समय थे उस समय उन्होंने कई विशिष्ट पदों पर काम किया है जैसे राज्यसभा चेयरमैन, लॉ और जस्टिस पार्लियामेंट्री कमिटी, सोशल जस्टिस और इंप्रूवमेंट पार्लियामेंट्री कमिटी, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस पलीट्री कमिटी, होम अफेयर्स पार्लियामेंट्री कमिटी, अनुसूचित जाति और जनजाति पार्लियामेंट्री कमिटी आदी, रामनाथ कोविंद जी राज्यसभा सदस्य के साथ-साथ बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। रामनाथ कोविंद जी भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। रामनाथ कोविंद जी का राष्ट्रपति पद 25 जुलाई 2022 को समाप्त हुआ है। हमारे देश की 15 वी राष्ट्रपती द्रोपति मुर्मू है। उन्हें राष्ट्रपती पद पर होने की तनखा पाच लाख प्रती माह और अन्य भत्ता मिलता है। रामनाथ कोविंद जी की नेटवर्थ 1.41 करोड है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations