विकास के पथ पर भारत निबंध | India on the Path of Development in Hindi | Hindi Essay | India on the Path of Development Essay in hindi.
प्रत्येक व्यक्ति को अपने देश अपने राष्ट्र के प्रति अभिमान होता है।इस बात पर गर्व है कि मैं भारत का रहने वाली हूं। देश की संस्कृति भौगोलिक स्थिति तथा इतिहास गर्वमय में है। विदेशियों का आक्रमण तथा अंग्रेजों की गुलामी इन सब समस्या का सामना करते हुए भारत ने कभी प्रगति की राह पर चलना ना छोड़ा।ढाई सौ साल अंग्रेजों कि आर्थिक शोषण और गुलामगिरी सहने के बाद किसी ने सोचा भी नहीं था कि भारत इतनी जल्दी विकास के पथ पर अपना कदम बढ़ाया ।भारत का अंग्रेजों ने जो शोषण किया उसके बाद भारत स्थिति दयनीय हो गई थीl आंतरिक सुरक्षा अशांति इन समस्याओं का सामना करते हुए भारत में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहा। आजादी के बाद अनाज की होने वाली कमतरता को दूर करने के लिए भारत ने नई तकनीक को अपनाते हुए हरित क्रांति का प्रयोग किया। यह प्रयोग भारत में सफलतापूर्वक रहा। पंजाब हरियाणा के कई हिस्सों में उम्मीद से अधिक फसलें उगाई गई। उस में आधुनिक रसायन का इस्तेमाल किया गया। कृषि अनुसंधान विद्यालय स्थापित किए गए। उसमें कृषि संबंधित अध्ययन कर कर उसने संशोधन कर किया गया। किस प्रकार से हम अधिक से अधिक फसल ले सकते इस बात पर जोर दिया गया।भारत में होने वाली पानी की किल्लत को दूर करने के लिए भारत सरकार ने कई नए नहरों का निर्माण किया। इंदिरा गांधी नहर जो राजस्थान में स्थित है वह इसका उसको तो उदाहरण है। इस नहर से राजस्थान के उन चित्र को पाने का पहुंचाया गया जहां वर्षा नहीं होती या पानी की किल्लत हैl इन नहरों के पानी से बिजली निर्माण तथा क्षेत्र में पानी की सुविधा की गई। इसी तरह धीरे-धीरे भारत में प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता गया।
भारत में हमेशा ही विज्ञान के क्षेत्र में अधिक रूचि दिखाई है। कहीं नहीं नई तकनीकी का विकास भारत में किया गया। भारत में कई स्थानों पर अपने गोला बारूद निर्माण करने के लिए करने के लिए कई आयुध फैक्ट्री स्थापित की गई। भारत में आयात करने से अच्छा अधिक से अधिक चीजें अपने देश में उत्पन्न करके आत्मनिर्भर बनने के नीति पर जोर दिया है। भारत के आज हर गांव शहर तक के तक बिजली पानी पहुंच गई है। गांव सड़क में रास्तों का निर्माण किया गया, पानी की सुविधा की गई। यह छोटी- चीजें यही दिखाती है कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में तो भारत की कामगिरी उल्लेखनीय है। पिछले तीन दशकों में भारत ने अनेक अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च किए हैं। भारत मंगल तक पहुंच गया है। यह सोचकर सारे देश आश्चर्य में है। क्योंकि वह कभी हमसे आगे हुआ करते थे और आज हमें अपनी निरंतर प्रयासों का नतीजा मिला है कि हम मंगल तक पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान भारत के प्रगति में उल्लेखनीय तथा महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है। भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में भी लहरा रहा है। 1975 के अंतरिक्ष में भेजे गए आर्यभट्ट उपग्रह से भारत की अंतरिक्ष में उड़ान भरने की शुरुआत हो गई थी।भारत द्वारा प्रक्षेपित किया गया सर्वप्रथम उपग्रह आर्यभट्ट यह था। उपग्रह संचार मौसम अनुमान आदि की महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं। इन उपकरणों की सहायता से आजहर घर में इंटरनेट मौजूद है तथा एटीएम की सुविधा हर जगह मौजूद की गई है।
भारत दुनिया के 6 परमाणु शक्ति वाला देश है। भारत में प्रथम परमाणु परीक्षण राजस्थान के पोकरण जिले में किया गया था। यह विस्फोट 1974 में किया गया था। इस टेस्ट का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था। भारत में हर क्षेत्र में पिछले 60 सालों में प्रगति की है। सरकार ने समय-समय पर नई नई योजनाएं निकालकर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने की कोशिश की है। भारत में कभी पंचवर्षीय योजना लागू की गई तो कभी जन धन योजना। इन सारी योजनाओं का एक ही उद्देश्य होता है देश तथा देश के सभी नागरिकों का विकास करना। देश का विकास तभी संभव हो पाएगा जब देश के प्रत्येक नागरिक होंगे विकसित हों। अपने देश को उन्नति तथा प्रगति को ले जाने के लिए हर नागरिकों योगदान करना चाहिए। क्योंकि किसी देश का विकास तभी संभव होता है जब उसके नागरिकों का विकास है। देश का विकास करने के लिए हमें अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। हमें अपने कर्तव्य का पालन करते थे हमेशा सच्चाई की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। भ्रष्टाचार नहीं लेना चाहिए ना ही किसी को लेने देना चाहिए। यदि हम स्वय का विकास करें और पूरे परिवार को चलाएं किसी तरह हर कोई व्यक्ति अपने अपना विकास करें तो देश का विकास में निश्चित हो जाएगा।
For more updates check netexplanations homepage