Essay on Importance of Newspaper in Hindi for Class 6, 7, 8, 9, & 10 Class Board Students. This Essay on Importance of Newspaper in Hindi also named as समाचार पत्र का महत्व पर निबंध. This essay will help You for exams.
Essay in Hindi – Importance of Newspaper for Class 6 – 10 Class Students
दुनिया के किसी भी कोने में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी हमें समाचार पत्र से प्राप्त होती है। आधुनिक काल में सोशल मीडिया के माध्यम से हमें घटना पर जानकारी मिल सकती है परंतु उसकी सत्यता का विश्वास नहीं कर सकते। हमारे देश में लोग सुबह के दौरान समाचार पत्र पढ़कर सारी दुनिया की खबर लेना पसंद करते हैं। समाचार पत्र में हमें देश दुनिया की सारी खबरें पता चल जाती है। समाचार पत्र देश के हर इलाके में उपलब्ध होता है। बड़े शहर से लेकर छोटे गांव तक हर जगह समाचार पत्र उपलब्ध होते हैं। ₹3-4 के आसान से कीमत में आसानी से मिल जाते हैं। यह ज्यादा महंगे नहीं होते।
समाचार पत्र से मिलने वाली जानकारी तथा ज्ञान यह महत्वपूर्ण होता है।समाचार पत्र पड़ने के कई फायदे हैं। समाचार पत्र पढ़ने से हमें दुनिया में घटित हो रही सारी घटनाओं का ज्ञान होता है। पता हमारे शब्दकोश में भी भर प्रति है। हमें नए नए शब्दों का पता चलता है। इनमें कहानियों के कारण हमें प्रेरणा मिलती है। देश में हो रहे नए-नए आधुनिक परिवर्तन की जानकारी होती है। राजनीति हलचल का पता चलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के संबंध किस तरह से है इसके बारे में हमें समाचार पत्र से जानकारी प्राप्त होती है। किस देश ने मिसाइल लांच किया या हमें पता चल जाता हैl समाचार पत्र यहां हर कोई पड़ता है इसीलिए यह जनजागृति का सर्वोत्तम साधन है। देश के आजादी के समय पर कई समाचार पत्र द्वारा देश में जागृति की गई थी। वंदे मातरम ,यंग इंडिया तथा अन्य महत्वपूर्ण अखबारों ने आजादी के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी l
समाचार पत्र सरकार तथा नागरिकों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। सत्ता में हो रहे बदल की जानकारी हमें समाचार पत्र द्वारा ही मिलती है। देश के हर कोने की जनता समाचार पत्र से जुड़ी होने के कारण सरकार अपनी कोई भी बात समाचार पत्र द्वारा जनता तक पहुंचा सकती है।
समाचार पत्र में देश दुनिया का समाचार बनने के कारण लोग हो सकता है इसे पढ़ते हैं। समाचार पत्र पढ़ने से हमें संस्कृति के बारे में भी ज्ञान मिलता है। रोजगार संबंधी जगह की समाचार पत्र में बताई जाती है। इसी कारण से युवा वर्ग बड़े उत्साह से समाचार पत्र पढ़ते हैं। वह समाचार पत्र में प्राप्त में जानकारी के आधार है रोजगार के लिए आवेदन करते हैं। देश के कई हिस्सों में केवल रोजगार संबंधी जानकारी देने वाले समाचार पत्र भी उपलब्ध है। पत्रों में केवल रोजगार संबंधित जगह तथा विद्यार्थियों के लिए उचित मार्गदर्शन होता है।
हमारे शब्दकोश को बढ़ाने के लिए तथा ज्ञान में भर लाने के लिए अखबार पढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे हमें देश और दुनिया की सारी जानकारी प्राप्त होती हैl हमें पढ़ने की आदत लगी रहती है। दिमाग के विकास में सहायता मिलती है और हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
Hope above essay on Importance of Newspaper in hindi will help you. For any query regarding understand the meaning of any lines or meaning of any word, please feel free to comment us below. Our teachers will help You as soon as possible.
More Important Links: