ग्लोबलाइजेशन | Globalization in Hindi | Hindi Essay | Globalization Essay in Hindi.
पूरे विश्व में व्यापार, सेवाओं या तकनीकों की पूरी संचार में वृद्धि , विकास और विस्तार किया जाता है इस प्रक्रिया को वैश्वीकरण कहा जाता है, या फिर ग्लोबलाइजेशन कहा जाता है। कई सालों से वैश्वीकरण बहुत तेजी से हो रहा है। वैश्वीकरण का मुख्य उपयोग किसी भी वस्तु पूरे विश्वभर में पहुंचना होता है। वैश्वीकरण की मदद से किसी भी व्यापार या व्यवसायका पूरे विश्व के बाजार में विस्तार किया जा सकता है। इसकी मदद से बहुराष्ट्रीय कारोबार का विकास किया जा सकता है। वैश्वीकरण की वजह से हम किसी भी देश से अपना संपर्क करके व्यापार कर सकते हैं। वैश्वीकरण हमें देश सीमा, समय सीमा के बिना एक सफल अंतरिक्ष संपर्क निर्माण करके हमारे व्यापार में वृद्धि लाता है।
वैश्वीकरण की वजह से कई क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि हुई है जैसे कि राजनीती , सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी, दूरसंचार, यातायात आदि। वैश्वीकरण मानवी जीवन को दो तरह से प्रभावित कर रहा है सकारात्मक और नकारात्मक। वैश्वीकरण की वजह से व्यापार में प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है सभी कंपनियां अपने उत्पादन की गुणवत्ता को बढ़ा रहे हैं। यह एक अच्छी बात है। वैश्वीकरण की वजह से कई विकसित देशों की सफल कंपनियां विदेशों में अपनी कंपनियों की शाखाओं का निर्माण कर रही है, जो उनके व्यापार को बढ़ोतरी देता है। जो कंपनी अलग-अलग देशों में अपना कारोबार बढ़ाती है वह वहां के लोकल लोगों को रोजगार देती है। ऐसा करने से उन्हें कम पैसे में काम करने के लिए आदमी मिलते हैं और लोकल लोगों को रोजगार भी मिलता है। वैश्वीकरण का सबसे अच्छा उदाहरण है मैकडॉनल्ड होटलों का विस्तार। यह होटल विश्व के सभी देशों में है। यह होटल की खासियत यह है कि वह जिस भी देश में जाती है वह उस देश के पसंद के हिसाब से खाना बनाती है जिस वजह से यह बहुत प्रसिद्ध होटल है। इस होटल में वैश्वीकरण का बहुत फायदा उठाया है।
वैश्वीकरण जितना सकारात्मक है उतना ही नकारात्मक है क्योंकि वैश्वीकरण के वजह से एक देश से दूसरे देश के बीच में यातायात के साधनों द्वारा घातक बीमारियां बढ़ रही है इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कोरोना, ऐसी घातक बीमारियों को रोकने के लिए सभी देशों की सरकारों का वैश्वीकरण पर अच्छी तरह से नियंत्रण होना चाहिए।
For more Essay follow this page – Hindi Essay