भोजन | Food in Hindi | Hindi Essay | Food Essay in Hindi.
मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहने के लिए स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है। भोजन पृथ्वी पर रहने वाले सभी सजीव के लिए महत्वपूर्ण है। बिना भोजन के कोई भी सजीव जीवित नहीं रह सकता, भोजन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जैसे मनुष्य, प्राणी, पशु, पक्षी, पेड़ और पौधे आदी, और सभी का भोजन अलग अलग होता है जैसे मनुष्य धान्य से बने भोजन को खाते हैं, पशु हरी घास को खाते हैं , प्राणी मांस खाते हैं , पेड़ अपना खाना खुद बनाते हैंl पेड़ पर ही बाकी सभी सजीव निर्भर रहते हैं।
मनुष्य जैसे जैसे आधुनिक युग की तरफ चला जा रहा है वैसे वैसे उसके खाने में केमिकल जा रहे हैं। जो मनुष्य के लिए हानिकारक होता है। केमिकल के खाने के दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और बुड़ों पर होते हैं। इन केमिकल खाने से कई सारी नई बीमारियां आ रही है। भोजन हमारे देश के हर राज्य का अलग अलग है जैसे महाराष्ट्र का पूरनपोली और भाकरी, गुजरात का ढोकला , खांडवी, राजस्थान का दाल बाटी, चूरमा, पंजाब का समोसा, चेन्नई की इडली डोसा आदि। आज के बदलते दौर के साथ किसी भी राज्य का खाना कहीं पर भी मिल जाता है। हम सभी को हमारा भोजन स्वस्थ और पोषक तत्व भरा हुआ भोजन करना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ भोजन करने से सेहत भी अच्छी रहती है? हमें भोजन कभी भी हल्का करना चाहिए ज्यादा मसालेदार भोजन हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। हमारे भोजन में घी का प्रयोग करना चाहिए और कम मात्रा में। हमारे भोजन में सलाद होने चाहिए। हमारे खाने में दिन भर में एक बार दाल आनी चाहिए। फल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है हमारे भोजन में सभी विटामिन आने चाहिए जिससे हमारी सेहत अच्छी रहे और हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी मदद करें। स्वस्थ सेहत के लिए हमें हमेशा जंक फूड से दूर रहना चाहिए क्योंकि जंक फूड में विटामिन नहीं होते.
अगर हम कहीं बाहर खाना खाने गए हैं, या बाहर से खाना मंगवाया हो तो सबसे पहले उस खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि बाहर का खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा असर हो सकता है. स्वस्थ भोजन करने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है और हमें मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, रक्तपात आदि बीमारियों से दूर रखता है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay