बिल्ली | Cat in Hindi | Hindi Essay | Cat Essay in Hindi.
बिल्ली एक पालतू जानवर है जो काफी प्यारा जानवर है, प्यारी होने के साथ ही काफी खतरनाक भी होती है। बिलिया काफी आलसी होती है पर समय आने पर सबसे ज्यादा एक्टिव भी हो जाती है। बिल्ली काफी शांत स्वभाव की होती है वह आपको कभी परेशान नहीं करेगी , जब तक चाहे तब तक बिल्ली के साथ समय बिता सकते हैं। बिल्लियां हमेशा “म्याव” आवाज निकालती है । कई लोगों को बिल्लियां काफी पसंद होती है , बिल्लियों के प्यारे कान और चमकदार आंखें सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं।
बिल्लियों में कई सारे गुण होते हैं जो उनके ओर हमें आकर्षित करते हैं। जैसे बिलिया कभी भी शोर नहीं करती, उन्हें बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। हम सभी को पता है कि बिल्लियां बहुत ज्यादा सोती है, कहा जाता है कि दिन भर में बिल्ली करीब करीब 12 से 20 घंटे तक सोती है। बिल्ली अपने पूरे जीवन काल में 70% सोती है। बिल्लियों के काफी नस्ले होते हैं, 50 से भी अधिक प्रकार की नस्लें पाई गई है बिल्लियों में। कहा जाता है कि बिल्लियां सुंदर होने के साथ काफी बुद्धिमान भी होती है। उनकी याददाश्त भी बहुत अच्छी होती है वह बहुत लंबे समय तक किसी भी चीज को याद रख सकती है। बिल्ली खाने की बहुत शौकीन होती है, उस बिल्ली को सबसे ज्यादा दूध से बनी चीजें पसंद होती है जैसे कि दूध, दही, मक्खन, पनीर आदि। बिल्ली के फेलिडे परिवार की सबसे छोटा सदस्य है। बिल्ली को घरेलू जानवर के तौर पर भी जाना जाता है। बिल्ली जितनी प्यारी दिखती है उतनी खतरनाक है क्योंकि बिल्ली के पंजों में धारदार तेज नाखून भी होते हैं, बिल्ली के पंजे उसे शिकारी बनाते हैं, उन पंजों का इस्तेमाल करके बिल्ली एक चूहे को पकड़ सकती है और उसे अपना मन पसंदीदा खाना भी बना सकती है। बिल्ली जैसे चूहे का शिकार करती है वैसे ही कुत्ते से शिकार होने से बचती भी है। क्योंकि कुत्ते का मन पसंदीदा शिकार बिल्ली होती है.
बिल्ली एक बहुत ही प्यारी जानवर है जो आपको कभी भी बोरियत महसूस नहीं होने देगी। वह हमेशा आपको प्यार ही देगी। बिल्ली को एक मांसाहारी और स्तनधारी जानवर कहा जाता है। बिल्लियों में कई सारे अच्छे गुण होते हैं, इसलिए आमतौर पर घर में बिल्लियां पाली जाती है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay