चिकित्सक | Doctor in Hindi | Hindi Essay | Doctor Essay in Hindi.
डॉक्टर को हिंदी में चिकित्सक कहा जाता है। डॉक्टर हमारे समाज का विभिन्न अंग है। हमारे समाज में डॉक्टर की बहुत प्रतिष्ठा होती है। डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करते हैं और किसी भी शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों से जुड़ी परेशानी को दूर करते हैं। डॉक्टर ही एक ऐसे इंसान होते हैं जो हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के समस्याओं का इलाज करते हैं। स्वास्थ्य के विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए डॉक्टर विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ है।
स्वास्थ्य विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही विशाल है और इस क्षेत्र में आने के लिए शिक्षा पूरी करने और इस क्षेत्र का प्रशिक्षण लेने में बहुत ही कठिन होता है, और काफी वर्ष लग जाते हैं। डॉक्टर यह एक चिकित्सा व्यवसाय होता है जो सबसे अच्छे व्यवसायियों में से एक माना जाता है। यह व्यवसाय अच्छी आय कमाने में मदद करता है। चिकित्सा व्यवसाय काफी सालों से विकसित हुआ है और विज्ञान और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ विकसित हो रहा है। आजकल ऐसी कोई बीमारी नहीं है जिस पर उपचार उपलब्ध नहीं है। आज के समय में विभिन्न बीमारियों के लिए आज के समय में विभिन्न बीमारियों की दवाई तथा उपचार विकसित हुए है।
डॉक्टर बनने की पढ़ाई बहुत कठिन होती है। डॉक्टर की शिक्षा पाने के लिए देश भर में सरकार और निजी मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस करने के लिए छात्र आते हैं। हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लोक स्वास्थ्य की समस्या को लेकर डॉक्टर पर भगवान जैसा भरोसा करते हैं। आजकल चिकित्सा सेवा से ज्यादा व्यवसाय बन गया है। जिस वजह से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेला जा रहा है। अतीत में कुछ ऐसा मामले हुए हैं चिकित्सा पेशा में जिसकी वजह से डॉक्टर से विश्वास को हिला दिया है। सभी डॉक्टर एक जैसे नहीं होते हैं। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो बिना फीस के निस्वार्थ सेवा देते हैं वह डॉक्टर अपने पेशे को सेवा मानते हैं। सभी डॉक्टरों को अपने पैसे से वफादार करना चाहिए।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations