Chhattisgarh State Class 6 Hindi Chapter 12 सर्वधर्म समभाव Solution
Chhattisgarh State Board Class 6 Hindi Chapter 12 सर्वधर्म समभाव Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
सर्वधर्म समभाव
1.) सर्वधर्म समभाव से आप क्या समझते हैं ?
सर्वधर्म समभाव इसका अर्थ है हमें सारे धर्म को एक समान आदर देना चाहिए क्योंकि कोई भी धर्म बड़ा नहीं होता कोई भी छोटा नहीं होता। सभी धर्म हमें अच्छे कर्म करो यही शिक्षा देते हैं।
2.) राणा प्रताप ने कुँवर अमरसिंह को बधाई भी दी और उन पर क्रोधित भी हुए। क्यों ?
राणा प्रताप सिंह युद्ध में जीत हासिल की थी। वह अमर सिंह को बधाई देने आए थे लेकिन कुंवर अमर सिंह ने मुगलों के स्त्रियों कैदी बना लिया है। यह बात जब राणा प्रताप सिंह को पता चली तो इस बात से राणा प्रताप सिंह कुंवर अमर सिंह पर क्रोधित हो गए।
3.) शत्रु–नारियों और बच्चों के प्रति राणा प्रताप की क्या धारणा थी ?
मुगलों के विरुद्ध राणा प्रताप सिंह जी हासिल की थी लेकिन कुंवर अमर सिंह स्त्रियों को कैदी बना लिया था। इस बात पर राणा प्रताप सिंह उनसे क्रोधित हो गए और राणा प्रताप सिंह ने स्वयं जाकर मुगलों की स्त्रियां और बच्चे सम्मान सहित उन को लौटा दिए। इस बात से पता चलता है कि राणा प्रताप सिंह के मन में स्त्रियों के प्रति कितना आदर भाव है। वह कहते थे कि हमारी शत्रुता मुगल साम्राज्य के साथ है। उनकी स्त्रियों के साथ नहीं उनकी स्त्रियां हमारे बहनों के समान है। इसीलिए हमें उनको आदर देना चाहिए।
4.) महाराणा प्रताप खानखाना की बेगम से क्षमा क्यों माँगते हैं ?
कुंवर अमर सिंह ने मुगलों की स्त्रियों को और बच्चों को कैदी बना लिया था। यह बात राणा प्रताप सिंह को पसंद नहीं आई। उन्होंने खुद खान खान बेगम की भेंट ली और उनसे इस बात के लिए क्षमा मांगी और बच्चे और स्त्रियों को सम्मान सहित मुगल खेमे में पहुंचा दिया।
5.) अकबर महाराणा के सामने क्यों झुक गया ?
जब अकबर ने देखा कि मुगलों की स्त्रियां और बच्चे राणा प्रताप और उनके सेना के संरक्षण में सुरक्षित घर लौट आए हैं ।इस बात से अकबर महाराणा के सामने झुक गया।
6.) शिष्यों ने गुरु गोविन्द सिंह से क्या शिकायत की ?
शिष्यों ने गुरु गोविन्द सिंह से यह शिकायत की के उनमें से एक सैनिक घायल सैनिकों के साथ साथ दुश्मन के सैनिकों को पानी पिला रहा था।
7.) शिष्य के उत्तर से गुरु गोविन्द सिंह क्यों प्रभावित हुए ?
शिष्य के उत्तर से गुरु गोविन्द सिंह प्रभावित हुए क्योंकी शिष्य ने उनसे जवाब में कहा कि सभी मनुष्यों में एक ही आत्मा है। इसी बात को मैने ध्यान में रखा। इसपर गुरु गोविंद सिंह ने कहा के मेरे सभी शिष्यों में धर्म का सही आचरण सिर्फ इसी शिष्य ने किया है। इसी बात पर गुरु गोविन्द सिंह प्रभावित हुए।
8.) राष्ट्रधर्म और मानवधर्म का एक–एक उदाहरण दीजिए ।
सैनिक सीमा पर खड़े होकर अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं। मौसम कोई भी हो, है मौसम में वह डटे हुए रहते हैं। यह उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम हैं।
हम हमारे आसपास रहने वाले लोगोंकी मदद करते हैं। रास्ते पर चलते वक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मदद करते हैं। जात, धर्म , वर्ण भूलकर हम सामनेवाले व्यक्ति की मदद करते है। इसे मानवधर्म कहते है।
9.) महाराणा प्रताप व गुरु गोविंद सिंह में कौन–सी समानताएँ थी ?
महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह इन दोनों ने ही अपने मानवधर्म का पालन किया। सही धर्म क्या है, उसका आचरण कैसे करना चहिए इस बात का पता दोनोको भी था। महाराणा प्रताप ने मुगलों की स्त्रियों को वापस उनके खेमे में भेजदिया और गुरु गोविंद सिंह के शिष्यों ने शत्रु को पानी पिलाकर सही मे धर्म का आचरण किया है।
10.) एक माला में भिन्न– भिन्न प्रकार के फूलों की बात (पाठ में) किस संदर्भ में कही गई है?
एक माला में जैसे विविध रंगों के विविध जाति के फुल होते है वैसे ही हमारे देश में भी अनेक जाते धर्म के लोग रहते है। इन सबको मिलकर ही तो एक देश बनता है।
पाठ से आगे
1.) सभी धर्मो में मानव सेवा को सर्वोच्च माना गया है आपके विचार से मानव सेवा किसे कहेंगे ? उदाहरण सहित बताइए।
मानवसेवा इसका अर्थ है की मनुष्य को मनुष्य से मनुष्य जैसा व्यवहार करना चहिए। सभी लोगोंके साथ समान व्यवहार हमे करना चहिए, जरूरतमंद लोगोंको हमे मदद करनी चाहिए, किसीको भी काम आंकना नही चाहिए। भूले को खाना और प्यासे को पानी पिलाना ही हमारा धर्म है।
2.) आप अगर गुरू गोविंद सिंह के शिष्य की जगह होते तो क्या अपने शत्रु के घायल सिपाहियों को पानी पिलाते ? अपने विचार लिखिए।
अगर हम गुरू गोविंद सिंह के शिष्य की जगह होते तो हम अपने शत्रु के घायल सिपाहियों को पानी पिलाते। क्योंकि प्यासे को पानी पिलाना चहिए। ऐसा हमे बचपन से सिखाया जाता है और यही हमारा धर्म भी बताता है। दुश्मनी हमे मरते और घायल व्यक्ति से नही रखनी है।
3.) महाराणा प्रताप ने मुगलों की स्त्रियों और बच्चों को सम्मान पूर्वक सुरक्षित वापस कर दिया। आपके विचार से दुश्मनों के परिवार को महाराणा प्रताप के द्वारा छोड़ना उचित था अथवा नहीं।
महाराणा प्रताप ने मुगलों की स्त्रियों और बच्चों को सम्मान पूर्वक सुरक्षित वापस कर दिया। हमारे विचार में यही सही बात है। दो राज्य में लड़ाई चल रही थी। इसमें स्त्रियां और उन बच्चों का कोई दोष नही था। उन्हें इस लड़ाई में शामिल कर लेना गलत बात हो जाती।
4.) देश की अखण्डता एवं एकता के लिए हमें क्या करना चाहिए? अपने विचार लिखिए।
देश की एकता और अखंडता अबाधित रहे इसीलिए हमे गलत विचारों को, देशविरोधी विचारोंको बढ़ावा नही देना चाहिए । गलत बातो के खिलाफ बोलना चाहिए ।
5.) सभी धर्म असत्य से सत्य की ओर बुराई से अच्छाई की ओर तथा पाप से पुण्य की ओर ले जाते हैं। इसके विपरीत अधर्म, हिंसा तथा अशिक्षा हमें विनाश की आरे ले जाती है कैसे? लिखिए।
सभी धर्म हमें सत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं सभी धर्म हम यही सिखाते हैं कि सत्य बोलना चाहिए बुराई की हार होती है और अच्छा एक ही जीत होती है। हमे हमारे जीवन में अच्छे कर्म करने चहिए। किसके बुरा बर्ताव नहीं करना चहिए। सभी धर्म समान होते है।
इसके विपरित अधर्म हमे विनाश की और ले जाता है क्योंकि धर्म में हम सभी बातें गलत तरीके से ही करते हैं।
6.) यदि आपको कोई घायल व्यक्ति मिले तो आप क्या करेंगे? संक्षेप में लिखिए।
अगर हमें घायल व्यक्ति मिले तो हम पहले उसे पास के अस्पताल ले जाएंगे और उसके बाद हमें उसके रिश्तेदारों को सूचना देंगे।
भाषा एवं व्याकरण
1.) “हाँ महाराज। यह बिल्कुल सच है वह बोला।
‘ पर क्या शत्रु के सैनिकों को पानी पिलाना उचित है गुरु ने पूछा। उपरोक्त दोनों ही वाक्य में उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया गया है।
किसी के कथन को ज्यों का त्यों प्रस्तुत करने के लिए दोहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है। पाठ में आये उद्धरण चिह्न वाले अन्य वाक्यों को ढूँढकर लिखिए।
” ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।”
गुरुजी, यह युद्ध के मैदान में सीख भाइयों के साथ साथ दुश्मन के घायल सिपाहियों को भी पानी पिला रहा था। लगता है, यह दुश्मन से मिला हुआ है, इसे दण्ड मिलना चाहिए।”
“क्या यह सच है कि तुम युद्धभूमि में शत्रु सेना के घायल सिपाहियों को पानी पिला रहे थे ?”
“हाँ, महाराज! यह बिल्कुल सच है,”
2.) मानव शब्द में ता प्रत्यय लगकर मानवता शब्द बन जाता है। इस प्रकार वे शब्दांश जो शब्द के अन्त में । जुड़कर उसके अर्थ को बदल देते हैं अथवा उसमें विशेषता उत्पन्न कर देते है.) उन्हें प्रत्यय कहते हैं।
इसी प्रकार से पाठ में आये ता प्रत्यय लगे शब्दों की सूची बनाइए।
सहिष्णुता, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता
3.) नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए
1.) सैनिकों से मुकाबला किया 2 सैनिक को प्रस्तुत किया।
वाक्य में सैनिकों (बहुवचन) व दूसरे वाक्य में सैनिक (एकवचन) में लिखा हुआ है, अर्थात् ‘पदों के जिस रूप में उसके एक या अनेक होने का बोध हो वह वचन कहलाता है।”
जैसे :- लड़का-लड़के
एकवचन में संज्ञापदों की एक संख्या का और बहुवचन में उसकी अनेक संख्याओं का बोध होता है। पाठ में आए एकवचन एवं बहुवचन संज्ञाओं को ढूंढकर लिखिए एवं उनका वाक्यों में प्रयोग भी कीजिए। दिए गए उदाहरण के समान ही पाठ में आये हुए शब्दों को ढूँढकर एकवचन से बहुवचन बनाइए ।
मुगलों -मुगल
मुगल बादशाह औरंगजेब अपनी प्रजा के साथ दुर्व्यवहार करता था।
स्त्रियां – स्त्री
स्त्री हमेशा पूजनीय होती हैं।
सिपाहियो- सिपाही
सिपाही ने सबको पानी पिलाया।
मनुष्यो- मनुष्य
मनुष्यको मानवता धर्म का पालन करना चाहिए।
व्यक्ति- व्यक्तियों
सावकर ने गरीब व्यक्तियों की मदद की।
युवक- युवकों
युवकों को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।
4.) क्या संसार में अनेक धर्म है ?
गुरु गोविन्द सिंह उस युवक के उत्तर से खुश नहीं हुए।
पहले वाक्य में क्या लगा हुआ है अर्थात वह प्रश्न का बोध कराता है। ऐसे वाक्य जिसमें क्या, कब, कैसे पूछा जाये वहाँ प्रश्न सूचक वाक्य होता है। दूसरे वाक्य में किसी बात के न होने का भाव है अतः यह निषेध सूचक वाक्य है। अब आप पाँच प्रश्नवाचक एवं पाँच निषेधात्मक वाक्य बनाइए।
निर्देशानुसार वाक्यों को बनाइए।
1.) यह सच है ( प्रश्न वाचक)
क्या यह सच है?
2.) उन्होंने आदेश दिया (निषेध याचक)
उन्होंने आदेश नहीं दिया।
3.) सेना को मैदान छोड़ना पड़ा (प्रश्न वाचक)
मैदान किसको छोड़ना पड़ा?
4.) उचित है (निषेध वाचक)
यह उचित नहीं है।
5.) पाठ में वाक्य दिया गया है– किसी भी धर्म की निंदा मत करो। इस वाक्य में निंदा की जगह बुराई लिख दें तो वाक्य के अर्थ में कोई परिवर्तन नहीं होता।
ऐसे शब्द जिनके अर्थ में समानता होती है समानार्थक शब्द कहे जाते हैं। निम्नांकित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।
1.) हमारी शत्रुता मुगल साम्राज्य से है।
हमारी दुश्मनी मुगल साम्राज्य से है।
2 .) युद्ध हुआ और उसमें सिखों की जीत हुई।
युद्ध हुआ और उसमें सिखों की फतेह हुई।
3.) इसे दण्ड मिलना चाहिए।
इसे शिक्षा मिलना चाहिए।
4.) मैंने उन्हे पानी पिलाया।
मैंने उन्हे जल पिलाया।
6.) निम्नलिखित शब्दों से ऐसे वाक्य बनाइए कि प्रत्येक का लिंग प्रकट हो जाए –
मुकाबला, युद्ध, सेना, लड़ाई, पानी, सुमन, भाला
हमारा मुकाबला उनके विचारों के साथ है।
सीख और मुगल इनके बीच में युद्ध हुआ।
हमारी सेना ने फतेह हासिल की।
हमे उनके साथ नही लड़ना है।
प्यासे को पानी पिलाना चाहिए।
सुमन नाम की एक लड़की हमारे क्लास में हैं।
रोहन भाला फेंक स्पर्धा में अव्वल आया।
7.) धर्म शब्द में इक प्रत्यय लगाकर धार्मिक शब्द बना है। इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों में इक प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए। मर्म, कर्म, समाज, परिवार
मर्म – मार्मिक
कर्म – कार्मिक
समाज – सामाजिक
परिवार – पारिवारिक
8.) हार‘ का विलोम शब्द जीत है। इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द बनाइए– –
सत्य, अच्छाई, पुण्य, आदर
सत्य – असत्य
अच्छाई – बुराई
पुण्य – पाप
आदर – अनादर