Telangana SCERT Solution Class IX (9) Hindi Chapter 7 कैदी और कोकिला
कैदी और कोकिला
प्रश्न
1.) “वह खून कहो किस मतलब का, आ सके देश के काम नहीं।” भाव स्पष्ट कीजिए।
जो मनुष्य देश के लिए अपना बलिदान नहीं देता, वह किसी काम का नहीं होता। जो खुन देश के लिए नहीं बहता वह पानी होता है।
2.) परवश होकर बहने वाले खून को कवि ने पानी क्यों कहा है?
परवष मतलब पराधीनता, जो दूसरों पर निर्भर हो जो, ऐसा जीवन जीता है उसका जीवन किसी मतलब का नहीं होता।ऐसे खून को पानी कहा है।
3.) इस कविता से आपको क्या संदेश मिलता है।
इस कहानी से हमें यह पता चलता है कि हमारे अंदर देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति देश के लिए अपना बलिदान नहीं दे सकता वह व्यक्ति किस काम का? वह खून खून नहीं कह सकते वह खून पानी होता है। हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अब वह समय समाप्त हो गया है जब हम पराधीनता में थे, अब चाहे मृत्यु ही को क्यों ना आ जाए, हमें हमारे देश के लिए लड़ना होगा।
अर्थग्राह्यता प्रतिक्रिया
विचार विमर्श
1.) इस कविता में स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा का अद्भुत चित्रण हुआ है। अनुमान लगाइए कि उस समय भारत देश में किस प्रकार का माहौल रहा होगा।
ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ हमें आजादी चाहिए थी। भारत देश स्वतंत्र हो ऐसी सभी सभी की इच्छा थी। इसीलिए बहुत सारे आंदोलन किए गए। बहुत सारे लोग रास्ते पर आए 1857 से लेकर 1947 तक बहुत सारे आंदोलन हुए, जिसमें भारत के देशवासियों ने अपनी जान कुर्बान कर दिए। सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, विनोबा भावे, लोकमान्य तिलक ऐसी कई लोगों ने अपने घर की भी कुर्बानी दे दीl भारत देश स्वतंत्र हो ऐसी सभी की इच्छा थीl हिंदू मुस्लिम एक हो गए और हर जगह स्वतंत्रता के नारे लगने लगे। ब्रिटिश सरकार का हर एक आंदोलन के लिए विरोध थाl लेकिन फिर भी हमारे देशवासी देश स्वतंत्र होने के लिए लड़ते रहे।
2.) भारत के आजादी के लिए अनेक लोगों ने त्याग और बलिदान दियाl अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर कर दियाl आज हम स्वतंत्र है स्वतंत्रता के स्थायित्व के लिए हम क्या योगदान दे सकते हैं?
1947 में हमें स्वतंत्रता मिल गई, हम आजाद हो गएl आज हमें हमारा देश आगे कैसे बढ़ सकता है, इसकी तरक्की कैसे हो सकती है इसके बारे में सोचना चाहिए। हमारे देश में विभिन्न संस्कृति या है, बहुत सारी रीति रिवाज ही परंपराएं हैं इन्हीं की वजह से हम एक साथ रह सकते हैं। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए। हमें हमारे देश को ऐसे ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहिए जहां पर सिर्फ भारत और भारत ही हो। हमें हमारे देश की नैतिक मूल्यों का मान रखना चाहिए। हमारी सांस्कृतिक मूल्य नैतिक मूल्य ऐसी है जो किसी भी देश में नहीं मिलती। पूरा विश्व भारत का आदर करता है। हमें हमारी देश की कमियां मिटाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। ना कि उन्हें दिखाना चाहिए और हमारे देश की हर वक्त तरक्की हो ऐसा काम करना चाहिएl
पढ़ना भाव समझना और भाव विस्तार
क.पाठ में उत्तर ढूंढिए।
1.) कोयल के कूक सुनकर कवि क्या प्रतिक्रिया हुयी?
कोयल की कूक सुनकर कवि प्रतिक्रिया देते हैं। पहले कवि कोयल से पूछते हैं कि तुम ऐसा क्यों कर रही हो? तुम्हारी आवाज में बहुत दुख है, बहुत दर्द है। कवि को ऐसा लगता है कि कोयल उन्हें लड़ने के लिए प्रेरणा दे रही है। उनका दर्द बांटने आई है। यह कोयल कोई संदेश देना चाहती है ऐसे कवि को लगता है।
2.) कविता में तुम्हें कौन सी पंक्तियां अच्छी लगी और क्यों?
क्या गाती हो?
क्यों रह रह जाते हो?
कोकिल बोलो तो।
क्या लाती हो?
संदेशा किसका है?
कोकिल बोलो तो।
इस पंक्तियों में स्वतंत्र सेनानी जो अभी कैद में है वह कोकिल से कहता है, तुम क्यों आई हो यहां पर। कुछ लेकर आई हो क्या? किसका संदेशा है? मुझे भी बताओ? यहां पर जो स्वतंत्र सेनानी की पीड़ा दिखाई गई है इस वजह से मुझे यह पंक्तियां अच्छी लगी।
3.) कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बतायी।
कोकिल कवि के पास आती है, क्योंकि वह कवि के पीड़ा को, दुख दर्द को, तकलीफ को कम करना चाहती है। वह उन्हें अपनी मधुर आवाज सुनाना चाहती है। कवि के इरादों को वह मजबूत बनाती है। उनके दुख दर्द को कम करती है इसके लिए कोयल कवि के पास आती है।
4.) कवि ने अंग्रेजी शासन की तुलना तम के प्रभाव से क्योंकि है?
कवि ने अंग्रेजी शासन के तुलना तम के प्रभाव से की है, क्योंकि तम मतलब अंधार। ब्रिटिश लोगों का भारत पर शासन था। मतलब भारत देश अंधेरों में था। वह आजादी के लिए लड़ रहा था। इसके लिए कविने अंग्रेजी शासन की तुलना तम के प्रभाव से की है।
ख. पाठ समझकर उत्तर दीजिए।
1.) भाव स्पष्ट कीजिए।
क. मृदुल वैभव की रखवाली- सी कोयल बोलो तो!
कोयल की आवाज मीठी होती है। उसकी आवाज सुनना सबको पसंद है। लेकिन वह कैद खाने के बाहर जाती है ,वहां पर कवि उससे पूछते हैं कि तुम यहां पर क्यों आई हो? तुम मधुर गीत गाती हो, लेकिन मुझे क्या सुनाने आई हो? तुम अपनी आवाज में कुछ कहना चाहती हो क्या?
ख. हुँ मोट खींचता लगा पेट पर जुआ, खाली करता हूं ब्रिटिश अकड़ का कुआं।
कवि कोयल से कहता है कि वह ब्रिटिश लोग जो मुझ पर अन्याय अत्याचार कर रहे हैं मैं उसे चुपचाप चाहूंगा। एक आवाज तक नहीं निकाल लूंगा। पर ब्रिटिश सरकार को महसुस करा दूंगा के हम भारतीय हैं, हम हार नहीं मानेंगे। मैं ब्रिटिश लोगों की जो अकड़ है उससे ढीली करके ही रहूंगा।
ग. चुपचाप मधुर विद्रोह – बीज भाती बो रही क्यों हो?
कोयल कावि के पास जाकर अपने मधुर स्वर में गीत गाती है। तो कवि उससे पूछता है देखो कितनी रात्रि हो गई है, तुम अभी इस वक्त का क्यों गा रही हो? तुम क्या करना चाहती हो? क्या तुम विद्रोह का बीज बो रही हो? या फिर विद्रोह की गाथा गा रही हो?
2.) अदर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध भारतीयों के मन में असंतोष भरा हुआ है। आक्रोश की आग है, जो अभी जंगल तक फैल चुकी है। शायद इसी ज्वाला से व्यग्र होकर कोकिला यहां पर आई है और अपने पीड़ा भरे गीत सुना रही है।
3.) कवि को कोयल ईर्ष्या क्यों हो रही है?
कवि कहते हैं कि हम यह कैदखाने में पड़े हुए हैं और कोयल बाहर मजे में घूम रही है। घूमने का आनंद ले रही है। इसके लिए कवि को कोयल सी ईर्ष्या होती है।
4.) हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
कवि को हथकड़ियां पहनाई गई थी। जो अंग्रेज सरकार ने उन्हें पहनाई थी। यह हथकड़ी नहीं पराधीनता है ऐसे कवि कहते हैं। इसलिए कवि ने हथकड़ियों की तुलना गहनों से की है।
5.)” काली तू…….. ऐ आली!” इन पंक्तियों में काली शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
भारत का भविष्य अंधकार में था। अंग्रेजों के हाथ में था। हथकड़ियां और कोयल का रंग काला था। यहां पर काली इस शब्द का प्रयोग किया गया है, मतलब भविष्य अभी अंधकार में है।
ग. पढ़ने की योग्यता का विस्तार
कविता पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1.) इस कविता को उचित शीर्षक दीजिए।
स्वतंत्रता संग्राम
2.) आकाश में खुशनुमा माहौल क्यों था?
आकाश में खुशनुमा माहौल था, क्योंकि किसी देश भक्त ने अपने देश के लिए अपनी जान की बाजी दे दी। वह आकाश में तारा बनकर जाएगा और उसकी रोशनी पूरे आकाश मे जगमगाएगी।
3.) अमरों के आंगन से क्या अभिप्राय है?
अमरों का आंगन मतलब देश भक्तों का आंगन। जो देश भक्त अमर हो गए हैं जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी है और वह अब आकाश में तारों की भांति जगमग आ रहे हैं, यह उनका आंगन है। इसे अमरों का आंगन कहा गया है।
4.) लेखक को महाशोक में भी अभिमान क्यों हुआ?
उस वक्त महात्मा गांधी जी इनकी मृत्यु हुई थी। वह भी एक देशभक्त थे। भारत देश के अभिमान थे। लेखक को इसीलिए महाशोक में भी अभिमान की भावना हुई।
अभिव्यक्ति और सृजनात्मकता
क. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार पांच वाक्यो में लिखिए।
1.) आपके विचार में स्वतंत्रता सेनानियों और तत्कालीन अपराधियों के साथ अंग्रेज सरकार ऐकसा व्यवहार क्यों करती है?
अंग्रेज सरकार को स्वतंत्र सेनानी और तत्कालीन अपराधियों में कोई अंतर नजर नहीं आता। उन्हें सब एक समान दिखते हैं। अंग्रेज सरकार को लगता है कि अगर हम स्वतंत्रता सेनानीओं पर बहुत सारे अत्याचार करेंगे तो उनकी देशभक्ति नष्ट हो जाएगी। वह इतने अत्याचार सहन नहीं कर पाएंगे और अपने लक्ष्य से हट जाएंगे। इसीलिए अंग्रेज सरकार स्वतंत्रता सेनानी और तत्कालीन अपराधियों में एकसा व्यवहार करती है।
2.) कवि चाहता तो दीवारों से भी बातें कर सकता था उसने इस कविता को कहने के लिए कोयल को माध्यम क्यों बनाया होगा?
कोयल का स्वर हमें रात को सुनने को नहीं मिलता है। जब वह रात को बोल रही है तो, कवि को उसके मुंह से पीड़ा महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई संकट आने वाला है। कोकिला का स्वर मधुर है, अलग है इसीलिए कवि ने कविता को कहने के लिए कोयल को माध्यम बनाया है।
3.) स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता से अत्यंत प्रेम करते थे लेकिन वे हंसते-हंसते जेल भी जाते थे। इसका कारण क्या रहा होगा?
स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता से अत्यंत प्रेम करते थे लेकिन वे हंसते-हंसते जेल भी जाते थे, क्योंकि अपने देश के लिए वो शहीद भी हो सकते थे। देश के लिए कुछ भी करने से वह डरते नहीं थे। इसीलिए वह हंसते-हंसते जेल भी जाते थे।
4.) अनुमान लगाइए कि जेल में बंद कैदियों की दिनचर्या कैसी रहती होगी?
वहां की जेल में कैदियों को पूरे दिन काम में लगाया जाता था।अंधकार की कोठरी में रखा जाता था। पूरे दिन उन्हें भारी जंजीरों
से जकड़ा कर रखते थे। कभी भी उन्हें भरपेट भोजन नहीं दिया गया। उन पर अमानवीय अत्याचार करते रहे। स्वतंत्रता
सेनानियों को भी बाकी सारे कैदियों के साथ ही रखा जाता था।
ख. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर आठ दस वाक्य में लिखिए।
1.) कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियां अंकित है।
कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की मधुर स्मृतियां अंकित है। कोयल की आवाज मधुर होती है। उसकी आवाज सबको प्रिय होती है। वह जब भी आनंदीत होती है अपने मधुर आवाज में गीत गाती है। उसे और सब लोगों को इससे आनंद मिलता है। अब वह स्वतंत्रता के गीत गाती है।
2.) कैदी और कोकिला कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।
भारत देश को स्वतंत्रता मिलने से पहले यह कविता लिखी गई है। उस वक्त हमारे देश पर ब्रिटिश लोगों का राज्य था। वह सबहमारी जनता पर अन्याय और अत्याचार करते थे। यह अन्याय और अत्याचार की भावना कागज पर लिखने के लिए उन्होंने कोयल की मदद ली है। एक स्वतंत्र सेनानी है, जो जेल में बैठे बैठे कोयल को अपने कष्टों के बारे में बताता है। अंग्रेजों का शासन मतलब काला शासन है। यहां पर स्वतंत्र सेनानी और बाकी के कैदियों को भी एकत्रित रखा जाता है। उनसे बहुत काम करवा लिया जाता है। पेट भर खाना नहीं मिलता। वह कहते हैं कि अभी हमें स्वतंत्र होने के लिए प्रयत्न करने चाहिए। गुलामी के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को स्वतंत्रता के गीत सुनाने चाहिए। उनको प्रेरित करना चाहिए।
सृजनात्मक कार्य
देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बनाए के लिए प्रेरित करते करते हुए पाँच नारे लिखिए।
1.)इंकलाब जिंदाबाद
2.) तुम मुझे खुन दो मै तुम्हे आझादी दुँगा।
3.) स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, वो हमे मिलना चाहिए।
4.) वंदे मातरम्
5.) साइमन गो बैक
प्रशंसा
महात्मा गाँधी का मानना था कि पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। इस विचार के अनुसार अपराधियों को सुधारने की जिम्मेदारी भी समाज की ही है। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।
महात्मा गांधी का मानना था कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं इस विचार के अनुसार अपराधियों को सुधारने की जिम्मेदारी हमारे समाज की है। इसके लिए हमें अपराधियों को काम देना चाहिए। उनके लिए कमाने के साधन उपलब्ध करने चाहिए। उनके विचारों में परिवर्तन आए ऐसे कार्य उन्हें करने देने चाहिए।
भाषा की बात
1.) कविता पढिए। कविता के भाव के आधार पर निम्न शब्दों के अर्थ लिखिए। इनसे एक एक नए वाक्य बनाइए।
हिमकर, मृदल, दावानल, श्रृंखला, नसीब, विषमता
हिमकर- चंद्रमां
हिमकर सभी बच्चों को प्यारा लगता है।
मृदुल- कोमल
छोटे बच्चों की त्वचा बहुत मृदुल होती है।
श्रृंखला – पंक्ती
पुलिस हर एक घटना की श्रृखंला जोड़ते हैं।
नसीब- किस्मत
अच्छे काम करने पर नसीब हमें अच्छे फल देता है।
विषमता- भेद
प्रत्येक मनुष्य में कुछ ना कुछ विषमता होती है।
2.) काल कोठरी काली, कवि ने इस प्रकार ध्वन्यात्मक आवृत्ति वाले शब्दों का प्रयोग किया है। इससे भाषा का सौंदर्य बढ़ता हैा कविता पढ़िए।इस प्रकार के शब्द समूह लिखिए।
टोपी काली कमली काली
तिस पर है गाली ऐ आली
काली लहर कल्पना काली
For More Chapters Check Here :