Telangana SCERT Solution Class IX (9) Hindi Chapter इस जल प्रलय में
इस जल प्रलय में
1.) बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे?
बाढ़ आने वाली है ऐसा जब लोगों ने सुना तो वह हो सब जरूरत का सामान इकट्ठा करने लगे। जैसे कि आवश्यक इंधन, खाने के लिए चीजें, मोमबत्तियां, पीने के लिए पानी और औषधे यह सब आवश्यक सामान लोगों ने इकट्ठा करना शुरू कर दिया। जब बाढ़ आएगी तब कुछ दिनों तक इससे उनका गुजारा हो जाएगा। यह तैयारी लोग करने लगे।
2.) बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक के उत्सुक था?
लेखक जहां पर रहता था, वहां पर जरूरतमंद लोग आकर ठहरते थे। मतलब जहां पर बाढ़ आती थी वहां के लोग जहां लेखक रहते थे वह आश्रय के लिए जाते थे। लेखक बहुत सारे लोगों की मदद कर चुके थे। लेकिन उन्होंने बाढ़ का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं लिया थाl मतलब उन्होंने बाढ़ तो देखी थी। लेकिन वहां पर फँसना कैसा होता है? बहना, बाढ़ से बाहर निकलना इसका अनुभव कैसा होता है यह जानने के लिए लेखक उत्सुक थे।
3.) मृत्यु का तरल दूत किसे कहा गया है और क्यों?
बाढ़ को गेरुआ झाग फेन वाला पानी बढ़ता ही जा रहा था। सभी लोग डर गए थे। उनका सब कुछ डूबता हुआ दिखाई दे रहा था। सभी संपत्ति, घर, जन, धन यह सबको हानि पहुंचा रहा था। इसीलिए ऐसे पानी को मृत्यु का तरल दूत ऐसे कहा गया है।
4.) आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तरफ से कुछ सुझाव दीजिए।
जब जब ऐसी आपदा आती है, तब तब हमें पहले ही पता लगता है। इसीलिए हमें ऐसे साधन तैयार रखने चाहिए, जिनका ऐसे आपदा में उपयोग हो सके। इनका हमें हर वक्त ख्याल रखना चाहिए। सरकार को भी लोगों की मदद के लिए आपदा में सहायक करने वाले यंत्र तैयार रखने चाहिए। उनका भी हर वक्त ख्याल रखना चाहिए। जो लोग आपदा में फंसे हुए लोगों की मदद करते हैं सरकार को उन लोगों से सहायता लेनी चाहिए। हर वक्त उनके संपर्क में रहना चाहिए।
5.) ‘ईह। जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए…. अब मुझे इस कथन द्वारा लोगों की किस मानसिकता पर चोट की गई है।
जब दानापुर डूब रहा था तब पटनियाँ बाबू मतलब पटना के लोग उन्हें देखने भी नहीं आए। उनकी मदद भी नहीं कि। ऐसे लोग संकुचित प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोगों की मानसिकता स्वार्थी होती है। लेखक ने भी यहां पर यही दिखाया है दूसरों को दुखी देखकर हमें आनंद नहीं लेना चाहिएl जब पटना में आपदा आई, वहां पर जब बाढ़ आई तब उन्हें पता चला कि दानापुर के लोगों की क्या अवस्था हो गई होगी।
For More Chapters Check Here :