समय | Time in Hindi | Hindi Essay | Time Essay in Hindi.
हमारे जीवन की गतिविधियों को अच्छी तरह से योजनाबद्ध करने के लिए समय सबसे ज्यादा काम आता है। ऐसा माना जाता है कि समय ही धन है। समय सबसे मूल्यवान वस्तु है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना देती है। समय एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिसके आगे दूसरे सभी हथियार बेकार पड़ जाते हैं। समय का महत्व हम सभी को समझना चाहिए। हमें हमारे जीवन में सफल होने के लिए समय की कीमत जाननी चाहिए। समय एक ऐसी चीज है जो पैसों से नहीं खरीदी जा सकती। समय यह एक ऐसी चीज है जो हीरे सोने से भी महंगी है। समय का बहुत गहरा अर्थ होता है
समय का योजनाबद्ध प्रबंधन हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय के प्रबंधन से हम सफलता की ओर जा सकते हैं। समय का प्रबंधन करने से हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम कर सकते हैं। इसके विरुद्ध अगर हमने समय का प्रबंधन नहीं किया तो हमें कम काम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय लग जाता है। समय के लिए एक बहुत अच्छी कहावत है कि समय उन्हें महत्त्व देता है जो समय को महत्व देता है। कहा जाता है कि अच्छे काम के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए और इसके फलस्वरूप परिणाम भी अच्छे ही आएंगे। समय का मूल्य छात्रों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। छात्र अगर समय रहते ही पढ़ाई कर लेते हैं तो उनको परीक्षा के दिनों में पढ़ाई करने में आसानी जाती है। कई लोगों का मानना है कि पैसा ही सब कुछ है वह समय को महत्व नहीं देते लेकिन बाद में उन्होंने जो समय गवाया हुआ है वह वापस नहीं आता और वह पश्चाताप करते हैं।
सही माना जाए तो समय हमारे जीवन की एक कुंजी है और उसे अपने कुंजी की तरह ही इस्तेमाल करना चाहिए चाहे सुख हो या दुख हो, सफलता हो या असफलता हो समय का सदुपयोग करने से समय हमें समृद्ध कर सकता है, और समय के दुरुपयोग से समय हमें नष्ट कर सकता है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay