बाघ | Tiger in Hindi | Hindi Essay | Tiger Essay in Hindi.
बाघ हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है। बाघ बिल्ली के परिवार से आता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रीस है। यह एक जंगल में रहने वाला जंगली जानवर है। यह जानवर सबसे निर्दई जंगली पशु माना जाता है। जिससे सभी पशु और मानव भयभीत होते हैं। यह निर्दई होने के साथ ही बहुत ही ताकतवर पशु है। जो बहुत ही लंबी छलांग मार सकता है। यह जानवर विभिन्न रंगों से बना हुआ है। जिसके शरीर पर कई काली धारियों के साथ नारंगी सफेद और नीला रंग पाया जाता है। यह बहुत ही चालाक जानवर होता है। बाघ अपने शिकार को कई दूरी से भी पकड़ लेता है। बाघ जंगली पशुओं के साथ पाळीव पशु का भी शिकार करता है। बाघ कई पशु का खून और मांस का बहुत शौकीन होता है, जैसे गाय , हिरण, बकरी , खरगोश आदि। बाघ को जंगल का राजा कहा जाता है। जंगल पर बाघ का राज होता है, देश के जंगल में बाघ का वास्तव होना हमारे लिए बड़ी शान की बात है इसके साथ ही देश में जंगली जीवन में धन का प्रतीक माना जाता है। दुनिया के कुल बाघों की संख्या का आधा भाग भारत में रहता है। दिन प्रतिदिन बाघों की संख्या भारत से कम होती जा रही है।
बाघों की कुल 8 प्रजातियां हैं जिनमें से भारतीय प्रजाती को रॉयल बंगाल टाइगर नाम से जाना जाता है। बाघ हमारे देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग को छोड़कर लगभग सभी जगह पाए जाते हैं। बाघों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। बाघों की घटती संख्या को देखकर प्रोजेक्ट टाइगर अभियान को शुरू किया गया है। यह प्रोजेक्ट शुरू होते ही भारत में बाघों की संख्या में वृद्धि आई है। बाघों में साइबेरियन टाइगर को सबसे बड़ा बाघ माना जाता है। पूरे देश मे बाघों को सुरक्षित और प्राकृतिक वातावरण मिले इसलिए लगभग 23 बाघ अभयारण्य को बनाया गया है। हमारे देश में बाघ सबसे ज्यादा सुंदरवन में पाए जाते हैं। बाघों को मरणा एक कानूनी अपराध माना जाता है। बाघों को मारने के लिए बंदी लाई गई है। क्योंकि बाघों की संख्या में बहुत तेजी से गिरावट आ रही है.
For more update follow our page ⇒ Net Explanations