शिक्षक दिवस | Teacher’s day in Hindi | Hindi Essay | Teacher’s day Essay in Hindi.
शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपती डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनजीने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। शिक्षक दिवस दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। पर अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम हमारे शिक्षकों का सम्मान करें, उनका आदर करें, हमारे देश में गुरू को हमेशा से विशेष स्थान दिया गया है।
शिक्षक दिवस देश के सभी छोटे-बड़े विद्यालय, कोचिंग सेंटर, कॉलेज आदि में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस मनाने के लिए छात्र कई दिनों से उसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। इस दिवस पर सभी अपने गुरु, शिक्षकों के योगदान और उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा करते हैं। शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्र अपने शिक्षकों के सम्मान मे भाषण देते हैं। कई स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें छात्रा वाद-विवाद करते हैं।
शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं वह हमारे जीवन में हमारे माता-पिता की तरह होते हैं। शिक्षक ही एक होते हैं जो हमारे भविष्य को सुनहरा बनाते हैं। शिक्षक दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। 5 अक्टूबर को विश्व के सभी शिक्षकों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भी सम्मानित किया जाता है। शिक्षकों के योगदान से ही हमारा देश तेजी से सफलता के मार्ग पर अग्रसर है। शिक्षक सभी के जीवन का एक सही रास्ता दिखाते हैं। शिक्षकों के इस योगदान की वजह से उनके बिना एक स्वस्थ और शालीन समाज व राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations