स्वच्छ भारत अभियान | Swachh Bharat Mission in Hindi | Hindi Essay | Swachh Bharat Mission Essay in Hindi.
स्वच्छ भारत अभियान यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया हुआ राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 में की गई है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि देश की गलियां, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ सुधरा करका और कूड़ा साफ रखना है। इस अभियान का स्लोगन है ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’। यह अभियान हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी द्वारा आरंभ किया है। इस अभियान की शुरुआत राजघाट से हुई है। यह अभियान प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं में से एक है। यह अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है।
हमारे देश को साफ सुधरा देखना यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का सपना था। उनका लोगों से यही कहना था कि अपने आसपास साफ सफाई रखना चाहिए। इस अभियान में कई बड़े लोगों ने हिस्सा लिया है। इस अभियान का प्रसार पूरे भारत में करने के लिए कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को जिम्मेदारी दी गई थी। जैसे महेंद्रसिंह धोनी, विराट कोहली, शशि थरूर, मृदुला सिन्हा, शशि थरूर, प्रियंका चोपड़ा, अनिल अंबानी, बाबा रामदेवजी, सचिन तेंदुलकर, कमल हसन और तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की पूरी टीम आदी.
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के 145 वी जयंती से हुई थी। महात्मा गांधीजी का कहना था कि स्वच्छता और स्वतंत्रता को हमेशा ज्यादा समय देना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्र भारत के साथ-साथ स्वच्छ भारत का भी सपना देखा था। जो सपना पूरा करने का भार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी ने लिया है। इस अभियान की जरूरत हमें पढ़नी ही नहीं चाहिए थी पर आज भी हमारे कई घरों में शौचालय नहीं है, कई गांव ऐसे हैं जहां लोग आज भी शौचालय करने बाहर जाते हैं, खुले में शौच करते हैं जिस कारण गांव में गंदगी फैल जाती है, और शहरों में शौचालय होने पर भी हमने गंदगी फैलाई है। जैसे की फैक्ट्रियों का अपशिष्ट कुडा करकट बहुत है। यह अभियान की हमारे देश को बहुत जरूरत थी।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations