भारत की ऋतु है निबंध | Seasons in India in Hindi | Hindi Essay | Seasons in India Essay in hindi.
भारतीय एक भौगोलिक विविधता से परिपूर्ण देश है। भारत में कई प्रदेश की नदियों के किनारे सपात किनारे पर बसे हुए हैं तो इलाकों पर्वतीय क्षेत्र में छुपे हुए हैं। कहि जंगलों की भरमार है तो कहीं पूरा रेगिस्तान है। किसी भी देश की भौगोलिक स्थिति उस देश के ऋतु पर मुख्य प्रभाव डालती है। सर्दी गर्मी और वर्षा भारत के मुख्य ऋतुए हैं। भारत में 3 मुख्य ऋतु के अलावा अन्य 6 उपऋए है।यह ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत हैं। यह छह ऋतु है अपना एक चक्र 1 साल में पूरा करती है मतलब कि 12 महीने में। यह हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है इसी कारण से दिन और रात होते हैं। उसी प्रकार पृथ्वी के सूर्य के चरो ओर घूमने के कारण ऋतु परिवर्तन होता है। पृथ्वी के सूर्य के चक्कर लगाने के के कारण है गर्मी सर्दी तथा बरसात मौसम का अनुभव होता है। भारत में गर्मी का मौसम मई से लेकर जून तक होता है। इस दौरान भारत के हर क्षेत्र में गर्म हवाएं चलती है जिसे लु कहा जाता है।सूर्य अपनी आग पृथ्वी पर बरसाता है। गर्मियों के कारण पक्षी मरने शुरू हो जाते हैं। पक्षियों को बचाने के लिए जगह-जगह पर पेड़ों पर पानी रखा जाता है। रस्ते के किनारे यात्रियों के लिए पानी की सुविधा की जाती है। कई बार तो गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में लू से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
भारत में जून के प्रथम सप्ताह में मानसून प्रवेश कर लेता है। केरल में बारिश की शुरुआत हो जाती है। भारत में जून से अक्टूबर तक बरसात रहती है। बारिश के कारण लोगों को तेज करने से राहत मिलती है। भारत के कई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होती है।कई नदियों में उफान आ जाता है। भारत के भौगोलिक स्थिति के अनुसार हर क्षेत्र मे कम ज्यादा बारिश होती है। किसान बारिश की बड़ी बेचैनी से राह देखते हैं। बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आती है। भारतीय कृषि प्रधान देश होने के कारण देश में वर्षा ऋतु का काफी महत्व है। भारत में नवंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम होता है। सर्दी के मौसम में भारत में सर्द हवाएं चलती है। भारत के कई क्षेत्रों में जनवरी तथा फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ठंड में हरी सब्जी अधिक होने के कारण वह अधिक मात्रा में और सस्ती मिलती है। ठंड का मौसम काफी सुहाना लगता है कई बार कष्टदयक लगता है। ऋतु परिवर्तन यह प्रकृति का नियम है। यह चक्र सदा से ही चलतॆ आ रहा है।
भारत यह एकमात्र ऐसा देश है जहां इतने ऋतु का वरदान है।
For more update follow net explanations page