विज्ञान | Science in Hindi | Hindi Essay | Science Essay in Hindi.
विज्ञान हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है। विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल और आधुनिक बनाया है। पूरे विश्व में विज्ञान के सहयोग से कितने सारे गैजेट्स और मशीनों का निर्माण हुआ है। जो हमें हमारे काम में सहायता करता है। विज्ञान की सहायता से हमारा समाज विकसित हुआ है। विज्ञान की आधुनिकता से हमारे जीवन में कई बदलाव आए हैं।
विज्ञान की सहायता से परिवहन में बहुत मदद हुई है। परिवहन के लिए काफी सारे मार्ग बनाए गए हैं जैसे विमान, बस, दुचाकी, ट्रेन आदि। दिन प्रतिदिन विज्ञान की सहायता से वाहनों की गति तीव्र होती जा रही है। वाहनों का रूप और गति बदलती जा रही है। विज्ञान की सहायता से कंप्यूटर जैसे महान मशीन की खोज हुई है, जिस कारण हम कई देशों के साथ हमारा काम कर सकते हैं और उनसे जुड़ सकते हैं। हमारे देश के कई वैज्ञानिक दिन-प्रतिदिन विज्ञान की सहायता से कई उपग्रह बनाते हैं जो हमारे देश को मदद करते हैं, और यह हमें जानकारी देने के लिए दिन रात पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। विज्ञान के सहायता कई सारे असाध्य रोगों का इलाज संभव हो पाया है। विज्ञान की वजह से चिकित्सा क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति प्राप्त हुई है। जैसे एक्सरे मशीन, लेजर ट्रीटमेंट, सोनोग्राफी आदि।
अब हमारा अस्तित्व ही विज्ञान पर निर्भर हुआ है। विज्ञान की सहायता से हर दिन नई तकनीक आ रही है। जो मानव जीवन को आसान और अधिक आरामदायक और आलसी बना रही है। हम अभी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के युग में रहते हैं। अब ऐसा माना जाता है कि विज्ञान हमारे समाज की रीढ़ बन गया है। हमारे जीवन की कल्पना बिना विज्ञान की भी नहीं जा सकती।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations