गणतंत्र दिवस | Republic Day in Hindi | Hindi Essay | Republic Day Essay in Hindi.
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। स्वतंत्र होने के बाद हमारे देश का संविधान बनाया गया वह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारत में यह संविधान लागू होने के पश्चात से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में संविधान लागू करने से भारत देश एक लोकतांत्रिक देश बन गया है। गणतंत्र दिवस भी स्वतंत्रता दिवस की तरह ही मनाया जाता है क्योंकि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर हमारे देश के राष्ट्रपती द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है।
गणतंत्र दिवस भारत के सभी स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाता है। यह दिवस भारत सभी सरकारी और निम्न सरकारी संस्थानों में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता सेनानियों पर भाषण देते हैं, उन पर निबंध लिखते हैं। कला, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस यह एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन को मनाने का यह उद्देश्य है कि हम हमारे संविधान के महत्व को बनाए रखें। 26 जनवरी 1950 से देश में कानून और भारतीय शासन को लागू कर दिया गया है। यह शासन और कानून जम्मू-कश्मीर पर नहीं लागू किया गया था उस राज्य का आज तक खुद का कानून था उसका अलग एक संविधान था। पर अभी उस राज्य में भी भारतीय संविधान शासन और कानून लागू कर दिया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस दिल्ली में मनाने के लिए हर साल मुख्य अतिथियों को बुलाया जाता है, इस दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए दिल्ली के लाल किले पर अलग-अलग रेजिमेंट के भारतीय सेनाओं के तीनों जैसे जल सेना, थल सेना, नभ सेना भाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस हम सभी को मनाना चाहिए।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations