समाचार पत्रों से लाभ निबंध | Profit from Newspapers in Hindi | Hindi Essay | Profit from Newspapers Essay in hindi.
भारत देश के हर कोने में समाचार पत्र उपलब्ध है। ज्यादातर लोग समाचार पत्र सुबह के समय पढ़ना पसंद करते हैं। पढ़े-लिखे लोग अपने दिन की शुरुआत व्यायाम तथा समाचार पत्र से करते हैं। समाचार पत्र पढ़ना यह एक बहुत अच्छी आदत है। समाचार पत्र पढ़ने से हमें देश और दुनिया की तमाम खबरें मिलती है। कुछ समाचार पत्र विशेष क्षेत्र में तथा विशेष भाषाओं में प्रकाशित होते हैं। कुछ समाचार पत्र लोकल होते हैं तथा को समाचार पत्र अंतरराष्ट्रीय होते हैं।
समाचार पत्र यह एक ऐसा माध्यम है जो हर तबके के लोग तक पहुंचता है। समाचार पत्र अमीर से अमीर व्यक्ति से लेकर गरीब से गरीब व्यक्ति खरीद सकता है। समाचार पत्र के माध्यम से जनजागृति करना आसान होता है। पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगार युवक रोजगार का पता लगाने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ते हैं। देश में निकलने वाले विभिन्न स्थानों के रोजगार का पता कर वहां आवेदन करते हैं। इस तरह रोजगार पत्र देश के युवाओं की रोजगार ढूंढने में सहायता करते हैं। रोजगार पर तो यह केवल माहिती आदान प्रदान करने का एक साधन होकर मनोरंजन तथा उनके से काम आता है।
समाचार पत्र पढ़ने से हमें हर क्षेत्र की जानकारी मिलती है। यदि व्यक्ति के पास भरपूर ज्ञान हो तो उसमें आत्मविश्वास कमी नहीं रहती। इस तरह समाचार पत्र हमारे आत्मविश्वास को भी पढ़ाता है। हम कभी भी किसी भी सम्मेलन में किसी भी विषय पर भाषण दे सकते हैं। या अपना मत रख सकते हैं। यदि हमें उस विषय पर ज्ञान हो तो।
समाचार पत्र पढ़ना एक अच्छी आदत है यदि व्यक्ति बचपन से समाचार पत्र पड़ता है तो यह आदत उसके जीवन में आगे जाकर काफी उपयोगी साबित होती है। समाचार पत्र पढ़ने से हमें पढ़ने की लत लगती है। जो हमारे शैक्षणिक जीवन में तथा जीवन भर काम में आती है।मनुष्य पढ़ाई से जुड़ा रहता है। ज्ञान में संवर्धन वृद्धि होती है। समाचार पत्र पढ़ने से हमारे भाषा के शब्दों में वृद्धि होती है। हमारे भाषा पर प्रभुत्व बनता है। यदि व्यक्ति को इंग्लिश सीखनी हो इंग्लिश समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी जाती है। इससे उस व्यक्ति के इंग्लिश शब्दकोश में भर पड़ती है। इसे सराहा अखबार पढ़ कर अन्य भाषा से का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और अपने शब्दकोश में बढ़ोतरी कर सकते हैं।