माता पिता | Parents in Hindi | Hindi Essay | Parents Essay in Hindi.
हमें इस संसार में लाने वाले हमारे माता-पिता ही होते हैं। वह हमें जन्म देते हैं और हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं। हम सभी के लिए अपने माता पिता भगवान की तरह होते हैं। माता-पिता हर बच्चे के लिए भगवान द्वारा दिया गया उपहार है। सभी के जीवन में अपने माता पिता का स्थान सर्वोपरि होता है। माता पिता जीवन भर अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं। उन्हें प्यार देते हैं। अपने बच्चों को दुनिया की सारी खुशियां देना चाहते हैं।
माता पिता अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करना चाहते हैं। वह खुद भूखा रहकर अपने बच्चों को भरपेट खाना देते हैं। बच्चों की शिक्षा से लेकर उनके उज्जवल भविष्य की चिंता माता-पिता को होती है। माता-पिता अपने काम से समय निकालकर बच्चों की पढ़ाई लेते हैं उन्हें हर वह बात सिखाते हैं जो उनके लिए अच्छी हो जैसे बड़ों का आदर करना चाहिए, छोटेसे प्यार करना चाहिए, सभी से अच्छे से बर्ताव करना चाहिए, पढ़ाई करना आदि। सभी को अपने माता-पिता प्रिय होते हैं। माता पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए खुद की खुशी का त्याग करते हैं। वह अपने बच्चों की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। माता-पिता कितने बड़े हो जाए पर उन्हें उनके बच्चों की फिक्र रहती है। सभी के जीवन में सबसे पवित्र रिश्ता अपने माता-पिता से होता है। माता-पिता ही बच्चों के पहले गुरु होते हैं और पहले दोस्त भी। वह हमें संस्कार देते है और सच्चाई से चलना भी सिखाते हैं।
हमें हमारे माता-पिता का सदा सम्मान, आदर और उनसे प्यार करना चाहिए। क्योंकि वह उनकी अंतिम सांसों तक हमारा ख्याल रखते हैं, हमें हमारे माता-पिता की सेवा करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने हमारा देखभाल किया होता है, उन्होंने हमारे उनकी खुशी छोड़कर हमेशा हमारी खुशी चाहि है। हमारे माता-पिता ने हमेशा निस्वार्थ भाव से हमारा लालन-पालन किया है। हमारे माता पिता ने हमारे उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात मेहनत की है। हमारी हर मुसीबत को अपनी मुसीबत समझकर उसका हल निकालते आए है। माता पिता का महत्व हर किसी को खुद माता-पिता होने की बात समझता है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay