होली | Holi in Hindi | Hindi Essay | Holi Essay in Hindi.
होली यह भारतीय त्योहार है जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। यह त्योहार भारत के साथ-साथ कई देशों में मनाया जाता है। होली का त्यौहार हिंदू पंचांग अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्यौहार को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्यौहार भारत के मुख्य त्योहारों में से एक त्यौहार है।
होली के त्यौहार को भारत के कई राज्यों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे कि फगुआ, धुलेंडी, छारडी (राजस्थान), धोल आदी। इस त्यौहार में मुख्य रूप से रंग खेले जाते हैं, और इसके साथ ही गाना बजाना और हुड़दंग भी मनाया जाता है। यह त्यौहार प्राचीन काल से मनाया जाता है। होली का त्योहार पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भारत के साथ-साथ नेपाल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहारपर पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग खेले जाते हैं। होली के दिन कई लोग ढोल बजाकर होली उत्सव का आनंद लेते हैं। होली के दिन होली खेलने के साथ सभी एक दूसरे के गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं। होली उत्सव से अनेक कहानियां जुड़ी हुई है जैसे की होलिका और भक्त प्रल्हाद की। होली के त्यौहार की परंपराएं भी अत्यंत प्राचीन है, और इन परंपराओं के साथ इसका स्वरूप और उद्देश्य जुडा है। बदलते समय के साथ इनमें बदलाव आ रहा है।
होली का त्यौहार सभी का पसंदीदा त्यौहार है। इस त्यौहार का आनंद छोटे बड़े सभी लेते हैं । होली का त्यौहार बनारस मे बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। वहां फूलों की होली खेली जाती है। उस होली को ब्रज की होली नाम से पुकारते हैं। वह होली सारे देश का आकर्षण बिंदु होती है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations