मेरे विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा निबंध | Health Education in my School in Hindi | Hindi Essay | Health Education in my School Essay in hindi.
किसी भी मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। जीवन के किसी भी राह पर सफलता पाने के लिए स्वास्थ्य सबसे आवश्यक है। यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक ना हो तो वह अपने लक्ष्य को पाने की ओर ध्यान केंद्रित ना कर पाएगा। उस व्यक्ति का सारा ध्यान अपने बिगड़े हुए स्वास्थ्य पर रहेगा। पुरानी कहावत है कि एक स्वस्थ शरीर में 1 आत्मा निवास करती है। एक स्वस्थ व्यक्ति अपने जीवन में आने वाले कठिनाइयों का सामना कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन में लक्ष्य पा सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति सारी सुख सुविधा अपने लिए हासिल कर सकता है। इसीलिए स्वास्थ्य को अहम माना गया है। स्वास्थ्य यह जीवन की आधारशिला है यह कहना गलत ना साबित होगा। इसलिए आजकल हर कोई अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कार्य करता है। हमें अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।आज समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाना ,सही खान-पान का ध्यान रखना,समय पर सोना समय पर उठना,इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम स्वस्थ को सुधार सकते हैं। सभी जानते हैं कि यदि स्वास्थ्य बिगड़ जाए तो उसे ठिक करना मुश्किल हो जाता है। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक ना हो तो सारी सुख सुविधा हमारे लिए निउपयोगी साबित होंगे।
स्वास्थ्य हमारे खुशियों की आधारभूत इकाई है। इसलिए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से हम समाज के हर लोगों तक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी पहुंचा सकते हैं। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकते हैं। स्वास्थ्य का महत्व नहीं समझा सकते हैं। स्वास्थ्य शिक्षा आज के युग में महत्वपूर्ण हो गई है। क्योंकि स्वास्थ्य शिक्षा से ही हम लोगों को होने वाले संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बता सकते हैंl इसलिए हमारे स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन किया गया। विद्यार्थी तथा अन्य वरिष्ठ नागरिकों को यह बताया गया कि हम अपने स्वास्थ्य में कैसे सुधार कर सकते हैंl अपने स्वास्थ्य को कैसे बनाए रख सकते हैंl युवा पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए स्कूलों तथा विद्यालय स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी समय-समय पर पूर्व तथा विद्यालयों में स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम लेने के निर्देश दिए जाते हैं।
सभी स्वास्थ्य संस्थाएं इस कार्यक्रम मैं मिलकर कार्य करती है। वर्ष 2005 से स्वास्थ्य शिक्षा विभाग का विस्तार किया गया। स्वास्थ्य के बारे में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल किया गया है।
विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना। स्वास्थ्य वर्धक वातावरण निर्माण करना यह स्वास्थ्य संबंधित शिक्षाओं का मुख्य उद्देश होता है। स्वास्थ्य संबंधित आदतों का विकास करने के लिए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी जाती।
चिकित्सा संबंधित प्राथमिक जानकारी प्रदान करना। कि.सी को सांप काट जाए ,हड्डी टूट जाए या एक्सीडेंट वाले पेशेंट को प्रथम चिकित्सा कैसे प्रदान की जाए इस बारे में जानकारी दी जाती हैl यदि किसी व्यक्ति को प्रथम चिकित्सा समय पर मिल जाती है तो उसके जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए स्वास्थ्य संबंधित। इसीलिए स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों में प्रथम चिकित्सा किस तरह दी जाती यह सिखाया जाता है। दुर्घटना कहीं भी कभी भी किसी के साथ भी घटित हो सकती है। कभी-कभी समय पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पाती। इसीलिए प्राथमिक चिकित्सा की हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रमों में विविध प्रकार के रोग तथा उन लोगों के प्रभाव और कारण के बारे में जानकारी दी जाती है। रोग से किस तरह रोकथाम की जाए यह हमें बताया जाता है।
अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को मानसिक शारीरिक सुख प्रदान करता है। जो व्यक्ति स्वस्थ रहता है वह अपने जीवन के हर पल का आनंद उठा सकता है।
For more update check netexplanations homepage