कठिन परिश्रम | Hard Work in Hindi | Hindi Essay | Hard Work Essay in Hindi.
परिश्रम हमारे जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण है। परिश्रम हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना खाना और सोना। बिना परिश्रम के जीवन जीना व्यर्थ है। हमें हमारी प्रकृतिद्वारा दिए गए संसाधनों का उपयोग वही कर सकता है जो परिश्रम पर विश्वास रखता है। मनुष्य के जीवन में वास्तविक पूजा-अर्चना परिश्रम ही है। मनुष्य कभी भी बिना परिश्रम के सुख समृद्धि नहीं हासिल कर सकता। जो इंसान परिश्रम नहीं करता, या करना नही चाहता वह इंसान सदैव दुखी व दूसरों पर निर्भर रहने वाला होता है। अगर हम परिश्रम करते हैं तो हम हमारी इच्छा द्वारा सभी सुखों का लाभ ले सकते हैं। वह व्यक्ति जिस वस्तु की आकांक्षा करता है उसे पाता है, जो व्यक्ति परिश्रम करता है वह मुश्किल संकटों के आने से भयभीत नहीं होता।
जो मनुष्य परिश्रम नहीं करते वह सदैव भाग्य पर निर्भर होते हैं। वह मनुष्य अपनी कमियों व दोषों के निदान के लिए प्रयास ना कर वह भाग्य को दोषी मानते हैं। वह लोग मानते हैं कि उन्हें जो कुछ भी मिल रहा है वह सब ईश्वर की इच्छा है। वह लोग हमेशा भाग्य के सहारे रहते हैं और भाग्य के सहारे अपना जीवन व्यतीत करते हैं । जो लोग परिश्रम नहीं करना चाहते वह अपनी कल्पनाओं में ही सुख खोजते रहते हैं, और सुख भी उनसे किसी मृगतृष्णा की भांति सदैव उनसे दूरी बना कर रखता है। कहा जाता है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
जो व्यक्ति परिश्रम करता है वह समाज में अपना विशिष्ट स्थान बना पाता है। हमें सदा परिश्रम करना चाहिए क्योंकि परिश्रम करने से कोई भी आम व्यक्ति भीड से ऊपर उठता है, अगर हम बिना परिश्रम के आलसी रहे तो हमें कई सारे शारीरिक या मानसिक बीमारियां भी हो सकती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। जो व्यक्ति परिश्रम पर अपनी पूरी आस्था रखते हैं वह अपने प्रतिस्पर्धीओ मे हमेशा विजय प्राप्त करते हैं ।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations
Not bad but so bad but good but not use ful