स्वतंत्रता | Freedom in Hindi | Hindi Essay | Freedom Essay in Hindi.
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे भारत में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 से मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता दिवस यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीन प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है , झंडा फहराने के समारोह के अवसर पर परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। सभी भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर उत्सव मनाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में यह दिवस बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के बच्चे भाषण देते हैं। यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। यह स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कितने सारे स्वतंत्र सेनानीयोने अपने प्राणों की आहुति दी है। यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम उन स्वतंत्र सेनानियों की निस्वार्थ देशभक्ति को याद करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को सभी कॉलेज विद्यालयों, बैंक और सरकारी दफ्तरों पर फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते है। शुभकामनाओं का संदेश भेजते हैं, स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राष्ट्रगान गाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस को सभी राज्यों में मनाया जाता है। सभी राज्य के मुख्यमंत्री अपने राज्य में ध्वजारोहण करते हैं। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के सभी सरकारी कार्यालय का अवकाश रहता है। यह दिवस मनाने से लोगों में देशभक्ति की भावना जागरूक होती है। स्वतंत्रता दिवस मनाने से लोग एकजुट आते हैं। लोगों में यह भावना निर्माण होती है कि हम एक राष्ट्र है जहां कई अलग-अलग भाषाएं धर्म और सांस्कृतिक मूल्य है। यह दिवस मनाने का अर्थ है हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations