कुत्ता | Dog in Hindi | Hindi Essay | Dog Essay in Hindi.
कुत्ता यह एक पालतू जानवर है। जो सभ्यता के आरंभ से हमारे साथ है। कुत्ता मनुष्य के साथ कम से कम 20000 साल से है , कुत्ता मानव द्वारा पाला गया ग पहला पालतू जानवर है। आजकल पालतू जानवर कई है पर कुत्ता इन सबसे खास और अनोखा जानवर है। कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो अपने अटूट स्वामी भक्ति के कारण सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह जानवर समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। आज के समय में कुत्तों की बहुत सी नस्ल है जिनको मनुष्य द्वारा पालतू पशु के रूप में प्रयोग किया जाता है। कुत्ता मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है।
कुत्तों के दांत काफी नुकीले और तेज होते हैं। जिस वजह से वह बहुत आसानी से चीजों को चीर फाड़ कर सकते हैं। कई लोग कुत्ते का इस्तेमाल चोरों को पकड़ने के लिए करते हैं क्योंकि यह बहुत तेजी से दौड़ता है और जोर से भोकता है और आसानी से पकड़ सकता है और अजनबी पर हमला भी करता है। कुत्ते का वैज्ञानिक नाम कैनिस ल्युपस फैमिलियरीस है । कुत्ता लोमड़ी की प्रजाति का जानवर है। कुत्ते का जीवनकाल बहुत छोटा होता है वह सिर्फ 12 से 15 साल तक ही जीवित रह सकता है। कुत्ता यह एक स्तनधारी जानवर है और मादा अपने जैसे बच्चों को जन्म देती है। मादा कुत्ता एक या एक से ज्यादा कुत्ते को जन्म दे सकती है। सामान्यता मादा कुत्ता 5 से 6 बच्चों को जन्म दे सकती है। कुत्ते को मांसाहार सबसे प्रिय होता है। कुत्ते की लंबाई मनुष्य के सापेक्ष अवसत 6 से 33 इंच तक होती है। और उनका वजन 3 से 175 पाउंड तक होता है। कुत्ते में कई तरह के गुण होते हैं जैसे कई तरह से संवाद करना कुत्ते सुनकर, या शरीर के हाव भाव देखकर पहचान लेना, आवाज सुनकर पहचानना आदी। कुत्ते अपने मालिक को जल्द से पहचान लेता है, और अपने मालिक को देख कर खुश होने के बाद उत्तेजित होकर अपनी पूछ चारों ओर घुमाता है। कुत्ता अगर गुस्से में हो तो गुर्राता है और भोकता है। कुत्तों की हम सभी को जरूरत है।
खोजी कुत्ते हमारे कई तरह से रक्षा करते हैं। इसलिए खोजी कुत्तों को हवाई अड्डा, पुलिस स्टेशनों, सीमाओं और स्कूलों में नियुक्त किया जाता है। आजकल कहीं प्रशिक्षित कुत्ते आ रहे हैं जो सुनने, देखने और शिकार ढूंढने की क्षमता रखते हैं। कुत्ता तेज दिमाग और वफादार जानवर है जो कहीं भी मिल जाता है दुनिया में। कई लोग कुत्ते से बहुत लगाव रखते हैं वह कई कुत्तों को अपने बच्चों की तरह भी पालते हैं। कई लोग कुत्ते के साथ सुबह सुबह घूमने भी जाते हैं। कई कुत्ते खेती का संरक्षण करते हैं जंगली जानवरों से। अगर वफादारी का प्रमाण देने की जरूरत होती है तो कुत्ते की वफादारी का प्रमाण दिया जाता है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations