कंप्यूटर | Computer in Hindi | Hindi Essay | Computer Essay in Hindi.
कंप्यूटर यह एक मशीन है जिस मशीन मे अपनी मेमोरी में ढेर सारे डेटा को सुरक्षित रखने की क्षमता है। कंप्यूटर यह एक महान खोज है, आधुनिक तकनीक की कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है जैसे बच्चे बूढ़े जवान l आजकल कंप्यूटर का इस्तेमाल कई जगह पर किया जा रहा है, क्योंकि कंप्यूटर की वजह से कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम किए जाते हैं l कंप्यूटर इनपुट और आउटपुट के इस्तेमाल से काम करता है। कंप्यूटर में नया डाटा डाल सकते हैं और पुराना डाटा निकाल भी सकते हैं और हमारे पुराने डेटा में बदलाव के साथ-साथ नया डाटा भी बना सकते हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल हम कंप्यूटर में भी कर सकते हैं आजकल कंप्यूटर में काफी प्रभावशाली बदलाव आ रहे हैं। जिसकी मदद से हमारे कार्य और भी आसान हो गए हैं। कंप्यूटर आजकल बहुत आधुनिक क्षमता के साथ साथ संभालने के लिए आसान हो गए हैं। जिस वजह से कंप्यूटर को हम कभी भी कहीं भी साथ ले जा सकते हैं। कंप्यूटर के हमारे लिए सैकड़ों फायदे है। पर इसके साथ ही कई ज्यादा नुकसान भी है। जैसे साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट आदी, कंप्यूटर को ज्यादा से ज्यादा देखने से हमारी आंखों को हानि हो सकती है। आंखों को हानि सबसे ज्यादा बच्चों को होती है। क्योंकि वह कंप्यूटर पर दिनभर गेम खेलते रहते हैंl कंप्यूटर एक उपयोगी उपकरण है जिसका इस्तेमाल हमें हमारे अच्छे कामों के लिए करना चाहिए।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations