जानवर | Animal in Hindi | Hindi Essay | Animal Essay in Hindi.
दुनिया में दो तरह के जानवर होती है। जंगली जानवर और पालतू जानवर। जंगली जानवर वह होते हैं जो जंगल में रहते हैं। पालतू जानवर वह होते हैं जो मनुष्य अपने घरों में पालते हैं। जंगल में रहने वाले ज्यादातर जानवर हिंसक होते हैं। उन जानवरों का आकार भी बड़ा होता है और दिखने में भयानक भी होते है। आज के जमाने में हाथी जंगल का एव भूमि का सबसे बड़ा जीव है। जंगल में कई जानवर रहते हैं जैसे हाथी, बाघ, चीता, शेर, भालू, लोमड़ी, अजगर आदि। जंगल में रहने वाले सभी जानवर मांसाहारी नहीं होते कुछ जानवर शाकाहारी भी होते है, जैसे हीरन, हाथी आदि। पालतू जानवर हमेशा मनुष्य के उपयोग में आते हैं। पालतू जानवर को हम अपने साथ रख सकते हैं वह हमारे घर के सदस्य जैसे रहते हैं।
कई पालतू जानवर ऐसे होते हैं जो लोग शौक से पालते हैं। पर कुछ जानवर ऐसे हैं जो लोगों को रोजगार देते हैं। जानवरों में पाले जाने वाले पालतू जानवर है गाय, बैल, भैंस, घोड़ा, गधा, कुत्ता बिल्ली, बकरी, ऊंट, खरगोश आदि। कई लोग जंगली जानवरों को भी पालते हैं जैसे हाथी, बंदर। पालतू जानवर हमारे बहुत काम में आते है जैसे कुत्ता रखवाली के लिए काम आता है , बैल खेती के लिए काम आते हैं। भैंस , गाय और बकरी दूध के लिए काम आती है। दूध से कई लोगोके व्यवसाय चलते हैं। गधा बोझा उठाने के लिए काम आता है।
ऐसा कहा जाता है कि जानवर भी इंसान के मित्र होते हैं और यह मित्र उनके साथ रहते हैं। जानवरों का अस्तित्व पृथ्वी पर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई जानवर ऐसे हैं जिनका भोजन कई जानवरों का मांस और खून होता है, जानवर कई लोगों के इतने प्रिय होते हैं कि वह इंसानों से ज्यादा जानवरों से प्रेम करते हैं। क्योंकि जानवर भले बोल ना सकते फिर भी वह मनुष्य को बहुत सारा प्यार देते हैं। और उनसे सदा वफादार रहते हैं कई जानवर तो इतने होशियार होते हैं उन्हें गानों पर नाचना भी आता है उन्हें सर्कस में इस्तेमाल किया जाता है जो कि आज के समय में गुनाह कहा जाता है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay