Do Goraya Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 2 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Do Goraya Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Durva |
Chapter |
2 |
Chapter Name |
Do Goraya |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखे।
घर के अंदर भी यही हाल है। बीसियों तो चूहे बसते हैं। रात भर एक कमरे से दूसरे कमरे में भागते फिरते हैं। वह धमा-चौकड़ी मचती है कि हम लोग ठीक तरह से सो भी नहीं पाते। बर्तन गिरते हैं, डिब्बे खुलते हैं, प्याले टूटते हैं। एक चूहा अँगीठी के पीछे बैठना पसंद करता है, शायद बूढ़ा है उसे सर्दी बहुत लगती है। एक दूसरा है जिसे बाथरूम की टंकी पर चढ़कर बैठना पसंद है। उसे शायद गर्मी बहुत लगती है। बिल्ली हमारे घर में रहती तो नहीं मगर घर उसे भी पसंद है और वह कभी-कभी झाँक जाती है। मन आया तो अंदर आकर दूध पी गई, न मन आया तो बाहर से ही ‘फिर आऊँगी’ कहकर चली जाती है। शाम पड़ते ही दो-तीन चमगादड़ कमरों के आर-पार पर फैलाए कसरत करने लगते हैं।
घर में कबूतर भी हैं। दिन-भर ‘गुटर गू गुटर गूँ’ का संगीत सुनाई देता रहता है। इतने पर ही बस नहीं, घर में छिपकलियाँ भी हैं और बरें भी हैं और चींटियों की तो जैसे फौज ही छावनी डाले हुए है।
1.) रात भर चूहे क्या करते हैं?
रात भर चूहा एक कमरे से दूसरे कमरे में भागते फिरते हैं।
2.) घर के लोग रात में ठीक तरह से क्यों नहीं सो पाते?
चूहा रात में धमाल चौकड़ी मचाते हैं इस वजह से घर के लोग रात में ठीक तरह से नहीं सो पाते।
3.) चूहों के साथ-साथ घर में और कौन-कौन रहता है?
चूहों के साथ घर में कभी-कभी चमगादड़ की दिखाई देते हैं इसके साथ-साथ कबूतर और चिपकलिया भी रहती हैं। कभी-कभी तो बिल्ली भी घर में आती है।
4.) कबूतर होने से दिन में कौन सा संगीत बजता रहता है?
कबूतर होने की वजह से दिन में गुटर गू का संगीत बजता रहता है।
5.) बिल्ली घर में आकर क्या करती है?
बिल्ली इस घर की सदस्य नहीं है फिर भी वह कभी-कभी जाकर दूध पीकर जाती है। नहीं तो बाहर से ही फिर आऊंगी कह कर चली जाती है।
6.) एक चूहा अँगीठी के पीछे बैठना पसंद क्यों करता था?
एक चूहा अँगीठी के पीछे बैठना पसंद करता था क्योंकि शायद वह बूढ़ा है और उसे सर्दी लगती है इस वजह से वह अँगीठी के पीछे बैठना पसंद करता था।
7.) शाम को घर में आकर कसरत कौन करता है?
शाम को घर में आकर कसरत चमगादड़ करते हैं।
आ.) दी गई पंक्तियों पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पिताजी परेशान हो उठे। आखिर कोई कहाँ तक लाठी झुला सकता है? पिताजी बार-बार कहें, “मैं हार मानने वाला आदमी नहीं हूँ।” पर आखिर वह भी तंग आ गए थे। आखिर जब उनकी सहनशीलता चुक गई तो वह कहने लगे कि वह गौरैयों का घोंसला नोचकर निकाल देंगे। और वह फौरन ही बाहर से एक स्टूल उठा लाए।
घोंसला तोड़ना कठिन काम नहीं था। उन्होंने पंखे के नीचे फर्श पर स्टूल रखा और लाठी लेकर स्टूल पर चढ़ गए। “किसी को सचमुच बाहर निकालना हो, तो उसका घर तोड़ देना चाहिए,” उन्होंने गुस्से से कहा।
घोंसले में से अनेक तिनके बाहर की ओर लटक रहे थे, गौरैयों ने सजावट के लिए मानो झालर टाँग रखी हो। पिताजी ने लाठी का सिरा सूखी घास के तिनकों पर जमाया और दाईं ओर को खींचा। दो तिनके घोंसले में से अलग हो गए और फरफराते हुए नीचे उतरने लगे।
“चलो, दो तिनके तो निकल गए,” माँ हँसकर बोलीं, अब बाकी दो हजार भी निकल जाएँगे!
1.) किसी को अगर उसके घर से बाहर निकलना हो तो क्या करना चाहिए?
किसी को अगर उसके घर से बाहर निकलना हो तो उसका घर तोड़ देना चाहिए।
2.) पिताजी स्टूल लेकर क्यों आ गए?
पिताजी स्टूल लेकर आ गए क्योंकि स्टूल पर चढ़कर उन्हें चिड़िया का घोंसला तोड़ना था।
3.) गौरेयो ने अपने घोसले की सजावट किस तरह से की थी?
गौरेयो ने अपना घोंसला बनाते वक्त कई दिन के बाहर की ओर छोड़ दिए थे इस तरह से उन्होंने घोसले की सजावट की थी?
4.) जब दो तिनके निकाल दिए गए तब मां ने क्या कहा?
जब दो तिनके निकाल दिए गए तब मां ने कहा कि अब दो तिनके निकाल लिए है अब 2000 भी निकालो।
5.) पिताजी परेशान क्यों हो गए?
पिताजी लाठी झूला झुलाकर परेशान हो गए।
6.) जब पिताजी ने लाठी का सिर दाई ओर से खींचा तो कितने तिनके घोसला से अलग हो गए?
जब पिताजी ने लाठी का सिरा दाई ओर से खींचा तो दो तिनके घोसले से अलग हो गए।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) आंगन में …………………. का पेड़ है।
आंगन में आम का पेड़ है।
2.) ………………… और …………….. दोनों सोफे पर बैठे उनकी ओर देखे जा रहे थे।
मां और पिताजी दोनों सोफे पर बैठे उनकी ओर देखे जा रहे थे।
3.) मां को ऐसे मौकों पर हमेशा ……………….. सूझता है।
मां को ऐसे मौकों पर हमेशा मजाक सूझता है।
4.) इतनी ……………… करने की क्या जरूरत थी। पंखा चला देते तो यह उड़ जाती।
इतनी तकलीफ करने की क्या जरूरत थी। पंखा चला देते तो यह उड़ जाती।
5.) जब हम लोग नीचे उतर कर आए तो वह फिर से मौजूद थी और मजे से बैठी …………………. गा रही थी।
जब हम लोग नीचे उतर कर आए तो वह फिर से मौजूद थी और मजे से बैठी मल्हार गा रही थी।
6.) मैं ………………… उनकी ओर देखता रहा।
मैं अवाक उनकी ओर देखता रहा।
7.) अब पिताजी लाठी का …………………… घास के तिनकों के ऊपर रखकर वही रखे – रखे घूमाने लगे।
अब पिताजी लाठी का सिरा घास के तिनकों के ऊपर रखकर वही रखे – रखे घूमाने लगे।
प्र.) 2 किसने किसे कहा वह लिखो।
1.) मकान का निरीक्षण कर रही है कि उनके रहने योग्य है या नहीं।
पिताजी ने बाकी सारे सदस्यों से कहा।
2.) अब तो इन्होंने यहां खोसला बना लिया है।
मां ने पिताजी से कहा।
3.) “छोड़ो जी, चूहों को तो निकाल नहीं पाए अब चिड़ियों को निकालेंगे।”
मां ने पिताजी से कहा।
4.) तू खड़ा क्या देख रहा है?
पिताजी ने लेखक से कहा।
5.) यह क्या? गौरेया लौट आई है?
लेखक ने खुद से कहा।
6.) ” निकलेंगी कैसे नही?”
पिताजी ने मां से कहा।
प्र.) 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखो।
1.) किन के शोर मचाने से कानों के परदे फट जाते हैं?
लेखक कहते हैं के हमारे आंगन में आम का पेड़ है और इस पेड़ पर अलग-अलग तरह के पक्षी डेरा डाले रहते हैं। उसे पेड़ पर कभी तोता पहुंच जाते हैं तो कभी-कभी और कभी-कभी अलग-अलग किस्म की गौरैया। यह सारे पक्षी मिलकर इतना शोर मचाते हैं कि कानों के परदे फट जाते हैं।
2.) गौरैया को घर पसंद आ गया ऐसा लेखक ने क्यों कहा?
दो गोरिया एक दिन सीधा अंदर घुस गई और सभी जगह उड़ उड़ कर उनका मकान देखने लगी। पिताजी कहने लगे कि वह मकान का निरीक्षण कर रही है वे देख रही है कि यह मकान उनके लिए रहने योग्य है या नहीं पे कभी रोशनदान पर जाते तो कभी खिड़की पर बैठकर सभी जगह निहारने लगती। दो दिन बाद सब ने देखा कि पंखे के गोले में उन्होंने अपना घोंसला बना लिया है। और वह बाकी सारा सामान भी लेकर आई है और उस पंखे पर बैठकर मजे से गा रही है इसलिए लेखक ने कहा है कि उन्हें घर पसंद आया।
3.) पिताजी लेखक पर गुस्सा क्यों करने लगे?
पिताजी गौरैया को बाहर निकालने के लिए बहुत सारी कोशिश करते रहे। लेकिन उनसे गौरी या बाहर निकली नहीं जा रही थी। और मां उनका मजाक उड़ा रही थी। उनकी हर कोशिश नाकामयाब हो रही थी और मां उनकी हर कोशिश पर हंसती जा रही थी। आखिरी बार ने कहा कि तुम बहुत समझदार हो सभी दरवाजे खुले हैं और तुम गौरैयो को बाहर निकलने में जुट गए हो। एक दरवाजा खुला छोड़ो बाकी सारा बंद करो ऐसे वह अपने आप बाहर निकल जाएंगी। अब पिताजी लेखक पर गुस्सा करने लगे थे तुम ऐसे खड़े क्यों देख रहे हो दोनों दरवाजे बंद कर दो।
4.) आखिर में पिताजी गौरैया की ओर देख देख कर क्यों मुस्कुरा रहे थे?
पिताजी ने दोनों गौरैया को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की थी फिर भी वहां नहीं निकली। इसके बजाय उन्होंने पंखे पर अपना घोंसला बना दिया और उसे पर अंडे दे दिए। आखिरी बात जब पिताजी स्कूल लेकर उनका घासला निकालने के लिए चढ़े थे तब उन्होंने देखा की घोंसले के अंदर से आवाज से आ रही है। पंखे के गले के ऊपर नन्ही नन्ही गौरैया सर निकालकर नीचे की ओर देख रही थी। इस बार पिताजी स्टूल पर से नीचे उतर कर आए और लाठी को भी एक और रख दिया। इसके बाद मां ने सारे दरवाजे खोल दिए जैसे ही दरवाजे खोल दिए गए वैसे ही गौरैया अंदर आ गई और छोटे गौरैया से जाकर मिला इस वजह से पिताजी उनकी ओर देख-देख कर अब मुस्कुरा रहे थे।
5.) आखरी बार पिताजी ने लाठी से घोसला निकालने की किस तरह कोशिश की?
पिताजी ने लाठी हाथ में लेकर लाठी का सिर घास के टिंकू के ऊपर रख दिया। उसे वहीं पर घूमने लगे। इस वजह से घोसले में जो लंबे-लंबे तिनके थे वह लाठी से लिपट गए यह ऐसे सारे तिनके लिपटते गए और घोसला लाठी के इर्द-गिर खींचता चला गया। घोसला बनाने के लिए जो भी सामान था जैसे सूखी घास, रूई के फाए और धागे यह सब लाठी के सिरे से लिपटते चले गए और घोसला टूटने लगा था।
प्र.) 4 एक एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) गौरैया ने कहा पर घोंसला बनाया था?
गौरैया ने पंखे के गोले पर घोंसला बनाया था?
2.) लेखक के घर में कौन कौन रहते हैं?
लेखक के घर में लेखक की मां, पापा और लेखक रहते हैं।
3.) गौरैया घर के अंदर आकर क्या देखने लगी?
गौरैया घर के अंदर आकर उड़ उड़ कर मकान देखने लगी।
4.) गौरैया ने अपना घोंसला कहा पर बनाया?
गौरैया ने अपना घोंसला पंखे के गोले के ऊपर बनाया।
5.) पिताजी लाठी क्यों लेकर आए?
पिताजी को उन दो गौरैया को घर के बाहर निकलना था। इस वजह से वह लाठी लेकर आ गए।
6.) सभी दरवाजे एक दिन के लिए क्यों बंद कर दिए गए ?
गौरेया घर के अंदर फिर से ना आए इस लिए घर दरवाजे एक दिन के लिए बंद कर दिए गए।
7.) गौरैया घर में किस समय आ जाती?
रात के समय में गौरैया घर में आ जाती।
8.) नन्ही नन्ही गौरैया घोंसले से झांककर क्या पूछ रही थी?
नन्ही नन्ही गौरैया घोंसले से झांककर यह पूछ रही थी कि हमारे मां – बाप कहा है?
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
1.) सुबह-सुबह हमारे घर के बाहर बहुत सारे पक्षी चहचहाट करते हैं आपको यह चहचहाट कैसे लगती है?
सुबह होते ही सबसे पहले पक्षी जाग जाते हैं। यह पक्षी बहुत चहचहाने लगते हैं उनकी चहचहाट सुनकर मन प्रसन्न हो जाता है। किसी भी सुर ताल से ज्यादा उनकी आवाज मधुर लगने लगती है। इनके आवाज से ही हमारी नींद भी खुल जाती है। सुबह का मौसम इनके आवाज से सुहाना हो जाता है।
2.) अगर आपके घर के बाहर या घर में किसी पक्षी ने घोंसला बनाया तो आप क्या करेंगे?
अगर हमारे घर में या घर के बाहर किसी पक्षी ने घोंसला बनाया तो हम वह घोंसला निकाल कर नहीं फेंकेंगे। साफ सफाई करते वक्त भी हम उसे घोसला का ध्यान रखेंगे। क्योंकि अगर उसे घोसले में उसे पक्षी के अंडे हो तो उन्हें चोट पहुंच सकती है किसी के साथ-साथ ऐसा भी कहा जाता है कि अगर पक्षियों के अंडों को हाथ लगाओ तो पक्षी उन अंडों को छूट भी नहीं है इस वजह से हम ज्यादा ध्यान रखेंगे और उन पक्षियों के साथ-साथ उनके घोसले को भी संभालेंगे।
3.) क्या आपके घर के बाहर आंगन है आपने उसे आंगन में कौन-कौन से पौधे लगाए हैं?
हमारे घर के पीछे और आगे भी थोड़ी-थोड़ी जगह है। उसे आंगन में हमने कई सारे पेड़ और पौधे लगाए हैं। पीछे वाले आंगन में हमने आम का पेड़ लगाया है। यह आम का पेड़ बहुत बड़ा होता है और छाया भी देता है। हमारे घर के आगे जो आंगन है उसमें हमने छोटे-छोटे पौधे लगाए हैं जैसे कि गुलाब का पौधा मोगरा, जाई , जुई, झेंडू, अबोली ऐसे पौधे हमने घर के आगे लगाए हैं इस वजह से हमारे घर का वातावरण अच्छा रहता है।
4.) आपके घर में कौन-कौन से प्राणी रहते हैं?
हमारे घर में चीटियां, पाल, चूहा, छोटे छोटे कीड़े मकोड़े ऐसे प्राणी हमेशा ही रहते हैं। कभी-कभी पड़ोसियों की बिल्ली भी हमारे घर में आ जाती है। पूरा घर घूम कर देखती है और चली जाती है।
5.) आपको कौन-कौन से प्राणी पसंद है?
मुझे की कुत्ते और बिल्लियां यह दो प्राणी बहुत अच्छे लगते हैं। गुप्ता यह ईमानदार प्राणी होता है। इस वजह से जब वह घर में होता है तो सबको डर लगता है। कोई कर भी नहीं आता और बिल्ली आपके घर में हर जगह घूमती फिरते रहती है। वह आपसे बहुत प्यार करती है। घर में अगर चूहा हो तो उन्हें भी वह भगा देती है इस वजह से मुझे कुत्ते और बिल्ली है यह दो प्राणी बहुत अच्छे लगते हैं।
प्र.) 2 हमे प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए इस पर अपने विचार व्यक्त करे।
हमें पालतू जानवर हो या फिर जंगली जानवर हमेशा सबके रक्षा करनी चाहिए। किसी को भी मारना नहीं चाहिए। क्योंकि यह जानवर जो होते हैं वह बहुत प्यारे होते हैं। इन्हें बोलना नहीं आता। अगर हम इन्हें खाना देते हैं इन्हें प्यार करते हैं तो यह हमारे प्रति हमेशा ईमानदार रहते हैं। यह हो मनुष्य को कभी भी धोखा नहीं देते। मनुष्य ने जंगल तोड दिए और इन पक्षियों को प्राणियों को बेघर कर दिया। आप उन्हें खाना देना पानी देना यह भी हमारा कर्तव्य बनता है। अगर कोई जानवर भूखा है तो उसे खाना देना चाहिए। उसे कभी भी मारना नहीं चाहिए। क्योंकि यह प्राणी प्यार के भूखे होते हैं। इन्हें खाना पानी और प्यार दे दो तो वह आपको कभी भी चोट नहीं पहुंचाएंगे।
प्र.) 3 हमारे पर्यावरण में प्राणी और पक्षियों का क्या महत्व होता है?
हमारे पर्यावरण में प्राणी और पक्षियों का बहुत महत्व होता है। यह एक तरह से पर्यावरण के सफाई कर्मचारी होते हैं। मनुष्य जो भी कचरा करता है जो भी गंदगी फैलाता है उसे साफ करने के लिए यह पशुओं पक्षी काम करते हैं। बी हर वक्त पर्यावरण की सफाई करते रहते हैं। इसके साथ-साथ वह जंगल बढ़ाने के लिए भी मदद करते हैं। भी जो भी फल खाते हैं उसकी वजह से उन फलों के बीज भी उनके पक्षियों के शरीर में जाते हैं। यही बीज दूसरे दिन जब पक्षी सोच करते हैं तो उनके विष्ठा में से यह बीज निकल जाते हैं और पर्यावरण में फैलते हैं इस वजह से जंगल बढ़ाने में भी मदद होती है।
भाषा की बात
प्र.) 4 पाठ में से जिन शब्दों के बीच में युग्म चिन्हों का प्रयोग किया गया है ऐसे शब्द लिखें।
1.) तरह – तरह
2.) धमा – चौकड़ी
3.) रात – भर
4.) मां – बाप
5.) लंबे – लंबे
6.) कुछ – कुछ
7.) खींच – खींचकर
प्र.) 5 दिए गए वाक्य शुद्ध करके लिखिए।
1.) घर के भी अंदर हाल यही है।
घर के अंदर भी यही हाल है।
2.) कबूतर में घर भी है।
घर में कबूतर भी है।
3.) अब तो उड़ेगी यह नहीं ।
अब तो यह नहीं उड़ेगी
4.) मैंने के नीचे देखा दरवाजे।
मैंने दरवाजे के नीचे देखा।
5.) उठे पिताजी परेशान हो।
पिताजी परेशान हो उठे।
6.) दोनों दीवार चुपचाप पर बैठी थी।
दोनों चुपचाप दीवार पर बैठी थी।
7.) घोसला तोड़ना काम कठिन नहीं था।
घोसला तोड़ना कठिन काम नहीं था।
Hope above Do Goraya Extra Questions and Answers will help you to practice more for Hindi subject. All above questions made by our Hindi Sir. You can share through your friend circle.