Chithiyo Mein Europe Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 3 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Chithiyo Mein Europe Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Hindi Durva |
Chapter |
3 |
Chapter Name |
Chithiyo Mein Europe |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers
अ.) दिया गया गद्यांश पढ़कर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर लिखें।
प्रिय नीलू, शेरू, ककू, पूत्रक और तुम सबकी मम्मी तुम सबको खूब प्यार।
आज यहाँ पहुँचे एक हफ़्ता हो गया। मौसम अच्छा चल रहा है। यहाँ बसंत आ रहा है। सारे पेड़ नंगे खड़े हैं; एक अपनी विद्या जैसा पेड़ है जो हरा है, एक और जो नए साल पर घर-घर लगाया जाता है। फिर भी फूल आ रहे हैं। एक नीले और बैंगनी रंग का फूल है जो अपने यहाँ की सफ़ेद कुमुदनी जैसे होते हैं। कुछ लाल, कुछ पीले। खुशबू नहीं होती। आज इतवार है-सो एक बजे खाना खाकर आए और लिखने बैठ गए। आज हमने जो खाना खाया वह योगर्ट से शुरू हुआ-जैसा आइसक्रीम कप होता है वैसा बड़े कप में। रोज सूप होता है। उसमें सफेद सेम जैसी यहाँ की बीन लंबी और पतली होती है-बरबटी जैसी। फिर आइसक्रीम। यही तीन कोर्स रोज सुबह शाम होते हैं। खाते खाते उकताहट हो रही है। कभी-कभी चावल होता है- स्ट्यू यानी करी के साथ खाने के लिए। एक दिन खरे सिके चिल्ले जैसी एक मिठाई आई उसमें खट्टी बेरी का गूदा भरा था। सेवइयाँ पानी में उबली सूप में रहती हैं। और ब्रेड। सुबह ब्रेड बटर, मार्मलेड (जेली) या शहद। 30 ग्राम की छोटी-छोटी प्लास्टिक डिबियों में।
1.) खाने की शुरुआत कौन से व्यंजन से की जाती हैं?
खाने की शुरुआत योगर्ट इस व्यंजन से की जाती हैं।
2.) यह पत्र किस दिन लिखा गया है?
यह पत्र इतवार के दिन लिखा गया है।
3.) यूरोप में कौन सा मौसम चल रहा है?
यूरोप में बसंत का मौसम चल रहा है।
4.) पत्र में कौन से पेड़ का वर्णन किया है?
पत्र में विद्या नामक पेड़ का वर्णन किया है।
5.) छोटी 30 ग्राम की डिबिया में क्या मिलता है?
छोटी 30 ग्राम की डिबिया में सुबह ब्रेड बटर, मार्मलेड (जेली) या शहद मिलता है?
6.) उबले सूप के साथ क्या रहता है?
उबले सूप के साथ सेवइयां रहती है।
आ.) दिया गया गद्यांश पढ़कर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर लिखें।
जो नदी है उसमें बड़े-बड़े यात्री जहाज चलते हैं। इस देश के भी और हंगरी के भी। कल हमने देखे। यहाँ फुटबॉल बहुत खेलते हैं। 14 से 20 अप्रैल तक यहाँ विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप होने वाली है। एकाध रोज देखेंगे। बाजार में 20-20 मंजिल, 10-10 मंजिल की बिल्डिंगें हैं। यहाँ इस शहर में हजारों वर्षों पहले आए भारतीयों की संताने हैं – यूरोपीय मालूम होते हैं। यहीं की वेशभूषा, भाषा। लड़के स्केटिंग के बहुत शौकीन हैं। हमारे कमरे की खिड़की से खेल के मैदान दिखते हैं। इस समय एक मैदान में फुटबॉल मैच हो रहा है। एक टीम की वर्दी सफ़ेद है दूसरे की लाल। मैदान यहाँ से लगभग आधा फलांग दूर है पर हमारा कमरा पाँचवीं मंजिल पर है इसलिए साफ दिखता है। कमरे की खिड़की कमरे के बराबर ऊँची और चौड़ी है। अब हम लोग 22 हो गए हैं- 17 देश। माल्टा, मारीशस, मेक्सिको, बोलीविया, नाइजीरिया, माली, अंगोला, बंगलादेश, अफगानिस्तान, इजिप्ट, जॉर्डन, इण्डोनेशिया, भारत, चीन, कोरिया, थाइलैंड। नेपाल का एक लड़का दुभाषिया है टंक प्रसाद ढकाल। कल हम लोग शहर से बाहर एक पॉल्ट्री फार्म देखने जाएँगे यूनिवर्सिटी की बस से।
1.) यूरोप में कौन सा खेल ज्यादातर खेला जाता हैं?
यूरोप में फुटबॉल का खेल ज्यादातर खेला जाता हैं।
2.) स्केटिंग का शौक किसे है?
स्केटिंग का शौक लड़कों को है।
3.) दुभाषी लड़के का नाम क्या है?
दुभाषी लड़के का नाम टंक प्रसाद ढकाल है।
4.) दुभाषी लड़का कहा का रहने वाला है?
दुभाषी लड़का नेपाल का रहने वाला है।
5.) मैदान कितनी दूर है?
मैदान लगभग आधा फर्लांग दूर है।
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखो।
1.) पत्र किस जगह से लिखा गया है?
पत्र युगोस्लाविया नेवीसाद इस जगह से लिखा गया है।
2.) यह पत्र किस तारीख को लिखा गया?
22 मार्च 89 को यह पत्र लिखा गया।
3.) दूना नदी कहां से बहती है?
शहर के बीच में से दूना नदी बहती है।
4.) विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप कब होने वाली है?
14 से 20 अप्रैल तक विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप होने वाली है।
5.) यह पत्र किसने किसे लिखा है?
यह पत्र पापा ने नीलू, शेरू, ककू, पुत्रक और उनके मम्मी को लिखा है।
6.) दुल्हन में कौन से रंग के कपड़े पहने थे?
दुल्हन ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे।
7.) वहां पर कितने मंजिलों की बिल्डिंग है?
वहां पर 10-10, 20 – 20 मंजिल की बिल्डिंगे है।
8.) पापा को बच्चों की याद क्यों आती है?
जब लेखक बाजार से गुजरते हैं तो वहां पर छोटे बच्चों को देखकर उन्हें अपने बच्चों की याद आती है।
प्र.) 4 दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखो।
1.) यूरोप में चल रहे बसंत मौसम का वर्णन करो।
बसंत का मौसम होने से सारे पेड़ नंगे खड़े हैं। एक विद्या जैसा पेड़ है जो हर है एक और जो नए साल पर हर घर लगाया जाता है। फिर भी फूल आ रहे हैं। नील और बैंगनी रंग के फूल है जो यहां की सफेद को मोदी ने जैसे होते हैं। कुछ फूल लाल है तो कुछ फूल पीले हैं। इन फूलों में खुशबू नहीं है।
2.) लेखक कौन-कौन से देश में घूमने जाएंगे?
लेखक माल्टा, मॉरीशस, मेक्सिको, बोलिविया, नाइजीरिया, माली, अंगोला, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, चीन, थाईलैंड, इजिप्ट, जॉर्डन, इंडोनेशिया, कोरिया इन देशों में घूमने जाएंगे।
3.) आज लेखक ने खाने की चीजों का वर्णन किन शब्दों में किया है?
लेखक कहते हैं कि यहां का खाना योगर्ट से शुरू होता है। रोज खाने में शुभ होता है उसमें सफेद से जैसी बिन लंबी और पतली होती है। फिर आइसक्रीम। यह कोर्स रोज ही सुबह और शाम को होते हैं। कभी-कभी चावल होता है इसके साथ करी दी जाती है। सेवईया पानी में उबली रहती है। ब्रेड बटर शहर 30 ग्राम की छोटी-छोटी प्लास्टिक डिब्बे में होता है।
4.) लेखक यूरोप में खेला जाने वाला खेल फुटबॉल के बारे में क्या कहा है?
लेखक कहते हैं कि हमारे खिड़की से सामने वाला मैदान दिखाता है। इस समय मैदान में फुटबॉल का मैच चल रहा है। एक टीम की वर्दी सफेद है और दूसरे टीम की वर्दी लाल है। मैदान हमारे बिल्डिंग से कुछ आधा फल लंगूर है। यहां से मैदान और वहां पर चल रहा खेल अच्छे तरीके से दिख सकता है।
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) आप छुट्टियों में किस जगह घूमने जाना पसंद करते हो?
हम हर छुट्टियों में नई नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। हमे ऐतिहासिक स्थल देखना बहुत पसंद है। इस वजह से हम गड़, किले, शिल्प देखने जाते है। वहा जाकर हम इनके बारे में जानकारी लेते है।
2.) क्या आप विदेश जाकर घूमना पसंद करेंगे?
हा। हम विदेश जाकर घूमना पसंद करेंगे। हमे नई नई जगहों पर जाना पसंद है। वहा जाकर वहा का पर्यावरण देखना, वहा के स्थलों के बारे में, व्यंजनों के बारे में जानकारी लेंगे। हम वहा का इतिहास जान लेंगे।
3.) भारत में खेले जाने खेलों के नाम लिखो।
भारत में कई तरह के खेल खेले जाते हैं। उसमें प्रमुख कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी, खो-खो, शतरंज, बेसबॉल, क्रिकेट, गिल्ली – डंडा, रस्सीकशी, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल यह खेल खेले जाते हैं।
4.) पाठशाला से हर वर्ष यात्रा के लिए कहीं ना कहीं पर लेकर जाते हैं आप उसे यात्रा में शामिल होते हैं क्या?
पाठशाला से जो हर वर्ष यात्रा निकाली जाती है उसमें हम हर वर्ष शामिल होते हैं। वहां पर बहुत मजा आता है। क्योंकि बहुत सारे हमारे दोस्त एक साथ होते हैं। कई सारे बात चाहिए इस यात्रा में शामिल होते हैं। हमें बहुत मजा आता है। क्योंकि वहां पर कोई रोक-टोक करने वाला भी नहीं होता।
5.) आपको अकेले यात्रा करना पसंद है या समूह में यात्रा करना पसंद है?
हमें अकेले यात्रा करने में बहुत मजा आता है। वहां पर किसी के भी नियम नहीं होते। हम जहां चाहे जब चाहे जा सकते हैं कभी-कभी हमने जो नियोजन किया है उसमें भी अगर हमें बदलाव करना हो तो हम अचानक से वह बदलाव कर सकते हैं। उसके लिए हमें किसी की भी समझ की जरूरत नहीं होती। हमें जिस जगह पर जाना है उसे जगह पर जाकर हम कितना भी वक्त गुजार सकते हैं। इस वजह से हमें अकेले यात्रा में जाना बहुत पसंद आता है।
6.) आप जहां पर रहते हो वहां पर कौन-कौन से पर्यटन स्थल है नाम लिखो।
भालचंद्र बाबा मंदिर
दो नदियों का संगम
समुद्र
पोखरबाव तालाब
माणगांव मंदिर
शिल्प
हम जहां पर रहती वहां पर यह सब पर्यटन स्थल है जो देखने के योग्य है। इन जगहों पर हर साल कई पर्यटक आते हैं।
प्र.) 2 आप अपने दफ्तर के काम से एक महीने के लिए अपने घर से दूर हो। आपकी खुशहाली क्या पत्र आप अपने घर वालों को लिखो।
103, राधा अपार्टमेंट
साईनगर, कल्याण
मुंबई
प्रणाम,
कैसे हो आप सब? मैं यह पर ठीक हूं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। यहां पर मेरा काम भी अच्छा चल रहा है। अभी तक हम कही पर भी नही गए हैं। जब हम घूमने जायेंगे तो मैं पत्र के साथ साथ फोटो भी भिजवाऊंगा।
यहां पर हमे खाना भी अच्छा दिया जाता है। आप मेरी चिंता मत करना। मैं यहां पर बहुत अच्छे से रह रहा हूं। यहां पर मेरे बहुत सारे दोस्त है। मुझसे मिलने आ गए थे। कभी कभी मैं उनके घर भी जाता हूं। यहां के सारे लोग बहुत अच्छे हैं। किसी के साथ परायापन महसूस नहीं होता। सारे लोग गल मिलकर रहते हैं। काम भी मेरा बहुत अच्छे से चल रहा है।
यहां से युवकों को मैदान में जाकर खो खो और कबड्डी खेलना बहुत पसंद हैं। हम जहा रहते है उस बिल्डिंग के सामने मैदान है। शाम को सारे यहीं पर खेलने आते हैं। बड़े लोग छोटे-छोटे बच्चे भी मैदान में शाम को दिखाई देते हैं। कई लोग यहां पर कसरत के लिए भी आते हैं। मैदान के बाजू में एक छोटा सा पार्क है वहां पर छोटे-छोटे बच्चे खेलने के लिए आते हैं। जब वहां पर हम जाते हैं तो हमें वहां जाकर बहुत अच्छा महसूस होता है वहां पर एक छोटी सी बाग की है। एक छोटी बच्ची जो हर शाम को वहां पर आती है वह बहुत प्यारी सी बच्ची है। उसे देखकर हमारी छोटी गुड़िया की याद आती है।
दीदी और छोटी बहन कैसी है उन्हें मेरा बहुत सारा प्यार देना। जब मैं यहां से घर पर आऊंगा तब उनके लिए बहुत सारे गिफ्ट लेकर आऊंगा। आप दोनों को प्रणाम।
तुम्हारा,
मोहन
प्र.) 3 आप जहां रहते हो वहां पर अभी कौन सा मौसम चल रहा है उसे मौसम का वर्णन करो।
हम जहां पर रहते हैं वहां पर अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। दिन पर दिन गर्मी पड़ती जा रही है। अब इस वजह से आप ठंड भी कम महसूस होने लगी है। कई सारे पेड़ों को आप फल लगने वाले हैं। गर्मी के मौसम में आम, काजू जैसे फल बाजार में आने वाले हैं। गर्मी की वजह से बहुत लोगों को और लोगों के साथ-साथ पशु पक्षियों को भी तकलीफ हो रही है लेकिन यह मौसम भी अच्छा लगता है। अब छोटे बच्चों को छुट्टियां लग जाएगी। वह भी छुट्टियों में कहीं ना कहीं पर चले जायेंगे। इस वजह से हमें यह मौसम पसंद आता है।
प्र.) 4 एक दूसरे से संपर्क करने के लिए आपको कौन सी तकनीक सुविधाजनक लगती है?
किसी के साथ अगर संपर्क करना हो तो आजकल हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत करते हैं। क्योंकि आजकल स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। इन की वजह से हम सिर्फ सामने वाले की आवाज ही नहीं सुन सकते तो कभी-कभी उसे देख भी सकते हैं। इस वजह से सारे लोगों को मोबाइल फोन यह सुविधाजनक लगता है पत्रों से जो हम एक दूसरे के साथ संवाद करते हैं वह ज्यादा अच्छे होते हैं फुल सॉन्ग क्योंकि मोबाइल से जो हम संवाद करते हैं वह नष्ट हो जाते हैं लेकिन पत्रों से जो हम संवाद करते हैं वह हम संभाल कर रख सकते हैं। इस वजह से कभी-कभी पत्रों का इस्तेमाल करना चाहिए।
प्र.) 2 नीचे कुछ नदियों के नाम दिए गए हैं वह किस शहर से बहती है वह लिखो।
1.) गंगा – हरिद्वार
2.) यमुना – आगरा
3.) भीमा – पंढरपुर
4.) गोदावरी – नाशिक
5.) कावेरी – श्रीरंगपट्टनम
6.) झेलम – श्रीनगर
प्र.) 3 नीचे कुछ व्यंजनों के नाम दिए गए है उनके सामने उनके राज्यों का नाम लिखो।
1.) सरसों दा साग – पंजाब
2.) ढोकला – गुजरात
3.) पुरनपोली – महाराष्ट्र
4.) लिट्टी – चोखा – बिहार
5.) रवा केसरी – कर्नाटक
6.) इडली सांभर – आंध्र प्रदेश
7.) मिसल पाव – महाराष्ट्र
Hope above Chithiyo Mein Europe Extra Questions will help you to prepare more for exams. You can share this Chithiyo Mein Europe Extra Questions and Answers through your friends.