On this page we have given a article on Debate in Hindi for Students. The name of the topic is कड़ी मेहनत के साथ ही भाग्य का साथ देना भी आवश्यक है.
Debate – कड़ी मेहनत के साथ ही भाग्य का साथ देना भी आवश्यक है
हमें अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मेहनत करनी जरूरी होती है। अगर हम मेहनत पूरे विश्वास के साथ करते हैं तो हम कभी भी ना कामयाब नहीं होते। हम स्कूल में जब जाते हैं तब हमें पढ़ाई में मेहनत करनी होती है तभी हम अच्छे अंक ला सकते हैं जब हम बड़े होते हैं तो नौकरी या व्यवसाय करते वक्त हमें मेहनत करनी होती है तभी हमें अच्छे पैसे मिल सकते हैं। जब हमारे बच्चे होते हैं तब हमें उन पर अच्छे संस्कार करने के लिए मेहनत करनी होती है। सभी लोग मेहनत करते हैं किस भी मेहनती करके हमें धान उगा कर देता है। अगर वह मेहनत नहीं करेगा तो हमें खाने के लिए अन्न नहीं मिलेगा। अगर हमारे माता-पिता मेहनत नहीं करेंगे तो हमें वह अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते। अगर हमें अपना जीवन सफल बनाना है अगर हमें अपने जीवन में कामयाब होना है तो हमें बहुत मेहनत करनी होगी
हमें आगे बढ़ाने के लिए अपना लक्ष्य तय करना होगा हमें कहां जाना है कैसे जाना है इसका नियोजन करना होगा। जब हम हमारे लक्ष्य की उड़ जाते हैं तो हमारे सामने बहुत मुश्किल है आती है बहुत कठिनाइयों का सामना हमें करना पड़ता है लेकिन इन सभी को पार करके हमें सिर्फ आगे बढ़ना होगा अगर हम बीच में ही रुक जाएंगे अगर हमारा विश्वास डगमगा जाएगा तो हम कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। जब हम परिश्रम करते हैं मेहनत करते हैं तो हमारे साथ-साथ हमारे परिवार का हमारे समाज का हमारे देश का विकास होता है। इससे हमारा देश आगे बढ़ता है। इसलिए हमें हमेशा ही परिश्रम करते रहना होगा। क्योंकि अगर हमने परिश्रम नहीं किया तो हम कामयाब नहीं हो सकेंगे। जब मनुष्य कुछ कार्य करता है मतलब वह परिश्रम करता है तब वह निरोगी जीवन जीता है। वह हमेशा यह आशा रहता है कि मैं कभी ना कभी सफल हो जाऊंगा। लेकिन जो आलसी व्यक्ति होते हैं वह अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते। क्योंकि उनमें आलस ही भरा हुआ होता है। उनके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं होता। इस वजह से वह अपनी जिंदगी बहुत आराम से जीते हैं। लेकिन इसका परिणाम उन्हें आगे जाकर भुगतना पड़ता है। अगर हम युवावस्था में मेहनत नहीं करेंगे तो इसका परिणाम हमें बुढ़ापे में भुगतना होगा। अगर हम अभी मेहनत करेंगे तो हमारा बुढ़ापा आराम से कर सकता है। इसलिए मेहनत करना बहुत जरूरी होता है।
कभी-कभी लोग ऐसा कहते हैं कि हम बहुत मेहनत करते हैं लेकिन हमें हमारे मेहनत का फल ही नहीं मिलता। ऐसे लोगों में कभी भी धीरज नहीं होता। मेहनत और नसीब एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। अगर हम मेहनत नहीं करेंगे तो नसीब का साथ हमें कभी नहीं मिलेगा। अगर हमें हमारे भाग्य का साथ चाहिए तो जो लक्ष्य हमने तय किया है उसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी हमें बहुत संकटों का भी सामना करना होगा तभी हमारा भाग्य हमें सफलता की ओर ले जा सकता है। कई लोग ज्योतिषी के पास जाते हैं और ज्योतिषी कहता है कि आपका भाग्य मैं बहुत सफलता लिखी है। लेकिन भाग्य में सफलता होने से सफलता हाथ में नहीं आती। यह सफलता पाने के लिए हमें मेहनत भी करनी पड़ेगी और यह कोई ज्योतिषी नहीं बताता यह हमने अपने आप ही समझ लेना चाहिए। अगर हमारे भाग्य में सफलता लिखी है और हम मेहनत ही नहीं कर रहे हैं हम अपना जीवन बहुत आलसी तरीके से बिता रहे हैं तो हमें सफलता नहीं मिलेगी। सफलता पाने के लिए सिर्फ नसीब और भाग्य पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके लिए भी हमें बहुत मेहनत ही करनी पड़ेगी इसी वजह से हमें पाठशाला में भी मेहनत का महत्व सिखाया जाता है। अगर हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए गलत तरीका अपनाते हैं तो भी हमें सफलता नहीं मिल सकती और अगर हमें सफलता मिलती भी है तो वह थोड़ी देर के लिए ही मिलती है। जब हम मेहनत करते हैं और सफलता पाते हैं तो वह आजीवन हमारा साथ देती है।
सफलता पाने के लिए हमारा भाग्य हमारे साथ होना जरूरी है। लेकिन अगर हम मेहनत नहीं करते तो हमारा भाग्य भी हमारे साथ नहीं रहता। इसीलिए अगर हमें सफलता चाहिए तो हमें मेहनत करनी होगी जब हम मेहनत करेंगे तो ही हमारा भाग्य हमारा साथ देगा हमें आगे ले जाएगा हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में हमारी मदद करेगा।
For more updates follow our net explanations homepage