On this page we have given a article on Debate in Hindi for Students. The name of the topic is शिक्षा पाने और पैसा कमाने के लिए ही जीवन है
Debate – शिक्षा पाने और पैसा कमाने के लिए ही जीवन है
हमारा जब जन्म होता है तभी से हम कुछ ना कुछ सीखने लगता हैं जब हम छोटे होते हैं तभी से हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है शिक्षा। शिक्षा हम जीवन भर लेते ही रहते हैं। शिक्षा हमें समृद्ध बनती है। नए-नए विचार प्रदान करती है। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देती है। शिक्षा जब हम प्राप्त करते हैं उसी की वजह से हम एक अच्छे मनुष्य बन जाते हैं। शिक्षा हमारे जीवन का विकास करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। शिक्षा हमारे विचारों को एक नई दिशा देते हैं। समाज में परिवार में हमारा सम्मान बढ़ाती है। हमें अपना जीवन किस तरह से जीना चाहिए यह सिखाती है। बच्चों के अंदर कई गुण होते हैं उन गुणों का विकास करना और उन्हें प्रोत्साहन देना यह हम शिक्षा के माध्यम से ही सीखते हैं। शिक्षा की वजह से हम हमारे कर्तव्यों को समझते हैं। हमारे सामाजिक, कर्तव्य, पारिवारिक कर्तव्य देश के प्रति जो हमारे कर्तव्य होते हैं उन्हें हम शिक्षा के माध्यम से ही समझते हैं और पूर्ण करने की कोशिश करते हैं। शिक्षा की वजह से हमारे अंदर जो बुरे विचार होते हैं वह निकल जाते हैं। शिक्षा हमें एक अच्छे मानव के रूप में प्रस्तुत करती है। हमारे अंदर अच्छे गुण भारती है। इसी के वजह से हम अच्छे मानव कहलाते हैं।
पैसा हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। अगर पैसा नहीं है तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। जब हम पैसा कमाते हैं तो हमारा पारिवारिक जीवन संभल जाता है। हमारा भविष्य सुरक्षित हो जाता है। हम अपनी जरूरत को पूर्ण कर सकते हैं। जब हम पैसा कमाने लगते हैं तब हमें अनेक लाख प्राप्त होते हैं। ऐसा सभी जगह पर लगता है। छोटी सी छोटी सी चीज खरीदने तक या फिर बड़े से बड़ा वैद्यकीय बिलों का भुगतान करना हो इसमें हमें पैसा जरूरी होता है। पैसों की वजह से ही हम हमारे माता-पिता को कई सेवाएं दे सकते हैं, इसके साथ-साथ हमारे बच्चों की शिक्षा, उनका खाना पीना, शिक्षा, उनका भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं। इसलिए पैसा हमारे लिए जरूरी होता है। जब हम पैसे कमाने के लिए जाते हैं तब हमें किसी की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ती हमारे जो खर्च हैं, हमारी जरूरत है वह हम खुद पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हमें किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ता। समाज का भी अपनी तरफ जो देखने का नजरिया होता है वह भी बदल जाता है। इस वजह से पैसा भी बहुत जरूरी होता है।
लेकिन हमारा जो जीवन होता है वह सिर्फ पैसा कमाने के लिए या फिर शिक्षा पाने के लिए नहीं होता। इससे भी बड़ी-बड़ी चीज है जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होती है। पैसा और शिक्षा यह दोनों चीज हमारे लिए महत्वपूर्ण होनी चाहिए लेकिन हम पर हावी नहीं होने देना है। शिक्षा की वजह से हमारी सामाजिक पारिवारिक दर्जा बढ़ जाता है। लेकिन अगर हमें अपना जीवन जीना है तो हमारे जीवन में शांति महत्व पूर्ण होती है। इसके साथ-साथ हम जब अपने कर्तव्य पूर्ण करते हैं तब हमें चिंता मुक्त जीवन भी जीना है। अगर हम सिर्फ शिक्षा पाने के लिए दौड़ेंगे या फिर सिर्फ पैसे पाने के लिए दौड़ेंगे तो हम हमारी शांति खो बैठेंगे। कभी-कभी दोस्तों के साथ, या परिवार के साथ रहना उनके लिए वक्त निकालना इसे भी जिंदगी कहा जाता है। हम जब उनकी छोटी-छोटी जरूरत को ध्यान में रखते हैं तब अपनी ज़रूरतें भी पूर्ण करनी चाहिए। पैसों से सिर्फ सुख आता है लेकिन अगर हमें शांति चाहिए तो हमें हमारे लिए वक्त निकालना भी जरूरी होता है। शांति के लिए पैसे जरूरी नहीं होते। हमें अपने लिए भी थोड़ा सा वक्त निकालना चाहिए। व्यायाम करना चाहिए। हम जब अपने लिए वक्त निकलते हैं तो उसमें जो हमारा मन करता है उन चीजों को हमें करना चाहिए। क्योंकि यह चीज हमारे लिए हमारा मनोरंजन भी करते हैं और इसके साथ-साथ हमारे मन को शांति भी प्रदान करती है।
अगर जीवन जीना इसका मतलब सिर्फ शिक्षा पाना और पैसे कमाना है तो हर कोई इसी भाग दौड़ में लग जाएगा। किसी के लिए भी किसी के पास भी वक्त नहीं रहेगा। हम हमारे जीवन की शांति को को बैठेंगे। हमें कभी भी समाधान नहीं मिलेगा। हम सिर्फ दौड़ते रहेंगे। लेकिन इसका मतलब तो जीवन जीना नहीं होता हमें कहीं पर तो ठहरना चाहिए। हमारे आसपास जो है उसका हमें आनंद भी लेना चाहिए। अगर हम आनंद नहीं ले सकते तो हम अपना जीवन अच्छी तरीके से नहीं जी रहे हैं।
Related Article: क्या भारतीय मीडिया स्वतंत्र भूमिका निभाने के बजाय राजनीति से प्रेरित है?