On this page we have given a article on Debate in Hindi for Students. The name of the topic is क्या भारतीय मीडिया स्वतंत्र भूमिका निभाने के बजाय राजनीति से प्रेरित है?
Debate – क्या भारतीय मीडिया स्वतंत्र भूमिका निभाने के बजाय राजनीति से प्रेरित है?
भारतीय मीडिया लोगों तक पहुंचाने का एक जरिया है। मीडिया दुनिया भर की खबरें लोगों तक पहुंच जाती है। दुनिया भर की जानकारी लोगों को दिलाता है। इस वजह से दुनिया में क्या-क्या चल रहा है इसका पता सभी लोगों को मिल जाता है। सभी खबरों की जानकारी उन्हें कुछ ही मिनट में मिल जाती है। मीडिया में समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा समाचार चैनल इन सबका समावेश होता हैं। जब यह मीडिया हमें दुनिया भर से जोड़ती है तो लोगों को दुनिया भर की खबरों के बारे में सूचित कर देती है। इस वजह से लोगों की जानकारी में वृद्धि होती है। दुनिया में क्या-क्या चल रहा है इसका पता चलता है। ज्ञान में वृद्धि होती है। समाज के लोगों में विचारों का परिवर्तन करना और समाज को दिशा देना यह काम मीडिया करता है। तंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। दुनिया में जो भी घटनाएं हो रही है उनके बारे में पता करना सच के बारे में जानकारी लेना और बहुत सच लोगों तक पहुंचाना यही का मीडिया का होता है। लोगों के विचारों में परिवर्तन लाना नए-नए घटनाओं पर उन्हें विचार करने के लिए प्रारूपीटी करना यह भी मीडिया का ही काम होता है।
यह मीडिया राजनीति में राजनेताओं को भी बहुत लाभ पहुंचाती हैं। जो भी सरकारी आदेश होते हैं वह जनता तक पहुंचाने का काम नहीं मीडिया करती है। कई सालों पहले तक लोग सरकार से इतनी जुड़े हुए नहीं थे लेकिन आज जिस तरह विकास होता जा रहा है इस तरह लोग सरकार से जोड़ने जा रहे हैं। इस वजह से कई बार जनता अपने अधिकारों के बारे में जागरुक हो जाती है। उन पर चर्चा करती है। राज किया प्रक्रिया होती है उसमें भी आजकल आम लोग भाग लेने लगे हैं। आम लोग और राजनेता इन में जो दूरी थी वह इस मीडिया की वजह से खत्म हो गई है। भारत के सरकार ने मीडिया को स्वतंत्र रखा है। उन्हें किसी घटना पर यदि खोज करनी है तो उसका अधिकार भी भारतीय सरकार ने संविधान में ही उसे दे दिया है। इस वजह से दुनिया को घटना के सच के बारे में पता चलता है।
लेकिन राजनेताओं का प्रभाव मीडिया पर पढ़ने से कई बार लोगों तक झूठी खबरें पहुंच जाती है। इसका गलत असर लोगों पर पड़ता है। कई बार खबरों में झूठ का ही प्रभाव बहुत होता है। इन्हीं खबरों को लोग सच मान लेते हैं। लेकिन इन्हें झूठी खबरों की वजह से समाज घूम रहा होता है। उन तक सच्ची बातें नहीं पहुंचती। कई बार छोटी घटना भी बहुत बड़ी करके न्यूज़ चैनल पर दिखाई जाती है। इस वजह से कई बार लोग क्रोधित होते हैं। आजकल भारतीय मीडिया राजनीति से प्रभावित हो गई है ऐसा कहा जाता है क्योंकि मीडिया वही दिखती है जो राजनीति के पक्ष में होता है। इस वजह से ऐसा मालूम पड़ता है कि जो मीडिया को आजादी थी वह उनसे अब छीन ली गई है। जो भी राजनीति हमारे देश में होती है उन्हीं के पक्ष में आजकल मीडिया बोलने लगी है। जनता को सच पता नही लगता। इस इनके प्रभाव में कई बार मीडिया गलत खबरों का प्रक्षेपण भी कर देती है। इस वजह से लोगों तक झूठी जानकारी पहुंच जाती है। मीडिया समाज को दिशा देने का काम करती है। लेकिन आज मीडिया ही दिशाहीन हो गई है। राजनेताओं के प्रभाव में वह आ गई है। वह अब अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करती। जो भी राजनेताओं के हित में हो वही मीडिया चैनल पर दिखती है। सभी को पता है कि लोग समाचार या न्यूज़ चैनल पर विश्वास कर लेते हैं। इस वजह से आजकल इसमें भी लोगों को फसाया जा रहा है। जाती धर्म के नाम पर लोगों को उकसाया जाता हैं। इस वजह से लोगों में एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना निर्माण होती है। अगर नेताओं के माध्यम से कुछ गलत चीज हो रही है तो उनका भी वह समर्थन करते हैं। इस वजह से समाज में गलत विचारों का निर्माण होता है। समाज में गलत धारणाएं फैल जाए है।
आजकल तो मीडिया कई बार पैसों को लेकर भी खबरें दिखा देती है। कई बार लोगों के जो प्रश्न है उन्हें एक बाजू रख दिया जाता है उनका कोई भी विचार नहीं करता लेकिन जो नेता होते हैं वह एक दूसरे पर कीचड उछलते रहते हैं और मीडिया भी यही दिखाते हैं लोगों के प्रश्नों पर कोई बात नहीं करता। इस वजह से भी लोग अब परेशान हो गए हैं।
मीडिया का काम है संशोधन करके लोगों तक सही बातें पहुंच जाना ना कि किसी से पैसे लेकर उनकी तरफदारी करना।
Related Article: क्या भारत में चलाए गए स्वच्छता मिशन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला?